(Hindi Quotes On Education).

आज के समाज में इंसान की कीमत उसकी शिक्षा से तय होती है। मनुष्य सुंदर है, यौवन संपन्न है, उच्च कुल में उत्पन्न हुआ है परन्तु अशिक्षित है तो वह उस सूखे पेड़ की तरह है जो जिन्दा तो है लेकिन उसकी कोई कीमत नहीं है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर के आये हैं दुनिया भर के शिक्षा पर प्रतिपादित महत्त्वपूर्ण Education Quotes In Hindi. इसे पढ़कर आप अपने जीवन में शिक्षा से मित्रता करने के लिए प्रेरित हो सकते हैं। शिक्षा हमारा सच्चा व स्थायी मित्र होता है। ये हमेशा साथ रहता है और अपने निहित ज्ञान से सदा हमारा मार्गदर्शन भी करता है। शिक्षा से दोस्ती; मतलब सफलता से दोस्ती। पसंद आये तो अपने दोस्तों और प्रियजनों के साथ भी शेयर जरूर करें।
शिक्षा एक ऐसी जरूरत है, जो हर एक व्यक्ति के ज्ञान और समझ को बढ़ाती है।
***
शिक्षा हमें कठिन समय में और परिस्थितियों में मुश्किलों का सामना करने की ताकत देती है।
***
शिक्षा ही जिंदगी में विकास और सम्मानजनक जीवन का रास्ता खोलती है।
***
शिक्षा सही गलत की पहचान करने के काबिल बनाती है।
***
शिक्षा इन्सान को इन्सान बनाती है।
***
शिक्षा अच्छी ज़िन्दगी के दरवाजे खोलती है और बुरे कामों से बचाती है।
***
सफलता का रास्ता शिक्षा से होकर ही गुज़रता है।
***
शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है।
***
हर सफल मनुष्य ने सफलता पाने के लिए शिक्षा को ही अपना पहला साधन बनाया है।
***
बिना शिक्षा के कोई भी इन्सान सफलता प्राप्त नहीं कर सकता है।
***
शिक्षा के द्वारा ही किसी भी देश ने तरक्की हासिल की है।
***
सबसे बड़ा आपका निवेश शिक्षा में है।
***
शिक्षा देश की मानव पूंजी के निर्माण में किए जाने वाले सबसे बड़े और महत्वपूर्ण निवेशों में से एक है। इसका रिटर्न ज़िन्दगी भर मिलता रहता है।
***
समाज व राष्ट्र निर्माण में शिक्षा ही सबसे महत्वपूर्ण हथियार है।
***
आज तक जो भी परिवर्तन आप देख रहे हैं वह शिक्षा की ही देन है।
***
शिक्षा से ही अच्छे नेता, अभिनेता, इंजीनियर, डॉक्टर, वैज्ञानिक, समाज सुधारक आदि बनते हैं।
***
शिक्षा विशेषकर प्राथमिक शिक्षा वह नींव है जिससे जीवन में विकास के महल को खड़ा किया जा सकता है।
***
अगर आप विकास करना चाहते हैं तो लगातार खुद को शिक्षित करते रहें।
***
शिक्षा आपके नकारात्मक जीवन को सकारात्मक जीवन में बदलती है।
***
शिक्षा को खरीदा या बेचा नहीं जा सकता है सिर्फ इसे सीखा जा सकता है।
***
बिना शिक्षा के कोई क़ामयाब नहीं हुआ है और ना ही कभी हो सकता है।
***
दुनिया की प्रगति शिक्षा पर लगभग पूरी तरह निर्भर करती है।
***
शिक्षा का मुख्य उद्देश्य नैतिकता का पाठ पढ़ाना है।
***
वह समाज कुकर्मों से मुक्त होता है जहाँ के नागरिक शिक्षित होते हैं।
***
मनुष्य के अंदर मानवीय गुणों का विकास करना ही शिक्षा का मुख्य उद्देश्य हैं।
***
बिना शिक्षा के मनुष्य बिना नीव के घर की तरह होता हैं।
(Hindi Quotes On Education)
“शिक्षा वह प्रक्रिया है, जिसके द्वारा बालक की जन्मजात शक्तियाँ बाहर प्रकट होती हैं।”
– फ्रॉबेल
***
“शिक्षा व्यक्ति की उस सब पूर्णता का विकास है, जिसकी उसमें क्षमता है।”
– काण्ट
***
“शिक्षा मनुष्य की जन्मजात शक्तियों का स्वाभाविक, सामंजस्यपूर्ण तथा प्रगतिशील विकास है।”
– पेस्टालॉजी
***
“शिक्षा बालक के व्यक्तित्व का पूर्ण विकास है, जिसके द्वारा यह यथाशक्ति मानव-जीवन को मौलिक योगदान कर सके।”
– टी० पी० नन
***
“शिक्षा कार्य-सम्बन्धी अर्जित आदतों का संगठन है, जो व्यक्ति को उसके भौतिक और सामाजिक वातावरण में उचित स्थान देती है।”
– जेम्स
***
“शिक्षा विकास का वह क्रम है, जिसके द्वारा मनुष्य स्वयं को शैशवावस्था से परिपक्वावस्था तक आवश्यकतानुसार भौतिक, सामाजिक एवं आध्यात्मिक वातावरण के अनुकूल बना लेता है।”
– टी० रेमण्ट
***
शिक्षा व नींव है जिस पर हम अपने भविष्य का निर्माण करते हैं।
क्रिस्टीनग्रगोइर
***
शिक्षा हमें अंधेरे से प्रकाश की ओर ले जाती है।
– ऐलान ब्लूम
***
शिक्षा जीवन के लिए तैयारी नहीं है, शिक्षा ही जीवन है।
– जॉन देवे
***
“शिक्षा एक शारीरिक, मानसिक एवं बौद्धिक विकास की प्रक्रिया है।”
– प्लेटो
***
“स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क का विकास ही शिक्षा है।”
– अरस्तू

शिक्षा का उच्चतम परिणाम सहनशीलता है।
– हेलेन केलर
***
“शिक्षा प्रजाति की आध्यात्मिक निष्पत्ति के साथ व्यक्ति का क्रमिक अनुकूलन है।”
***
“शिक्षा मानव के अन्तर में निहित दैवीय भाव की अभिव्यक्ति है।”
– स्वामी विवेकानन्द
***
“शिक्षा वह है जो हमें केवल सूचना ही नहीं देती, वरन् हमारे जीवन को प्रत्येक अस्तित्व के अनुकूल बनाती है।”
– रवीन्द्रनाथ टैगोर
***
“शिक्षा से तात्पर्य बालक एवं मनुष्य के शरीर, मस्तिष्क एवं आत्मा के सर्वोत्तम अंश का प्रकटीकरण है।”
– महात्मा गांधी

शिक्षा का कार्य गहराई से और गंभीर रूप से सोचना सीखाना है, बुद्धिमत्ता के साथ चरित्र निर्माण यही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य है।
– मार्टिन लूथर किंग जूनियर
***
शिक्षा भीतर से आती है; आप इसे विचार करके, संघर्ष करके और प्रयास करके प्राप्त कर सकते हैं।
– नेपोलियन हिल
***
ज्ञान ही शक्ति है। जानकारी स्वतंत्रता है। प्रत्येक परिवार और समाज में शिक्षा प्रगति का आधार है।
– कॉफी अन्नान
***
सच है, अल्पज्ञान खतरनाक है, पर फिर भी यह पूर्ण रूप से अज्ञानी होने से बेहतर है।
– अबीगेल वैन बरेन
***
शिक्षा राष्ट्रों की सस्ती रक्षा का माध्यम है।
– एडमंड बर्क

शिक्षा सबसे शक्तिशाली हथियार है, जिसे आप दुनिया को बदलने के लिए उपयोग कर सकते हैं।
– नेल्सन मंडेला
***
बुद्धि और चरित्र यही सच्ची शिक्षा का लक्ष्य है।
– मार्टिन लूथर किंग जूनियर
***
आनंद और खुशी का जीवन केवल ज्ञान और विज्ञान के आधार पर ही संभव है।
– डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
***
“शिक्षा को मनुष्य और समाज का निर्माण करना चाहिए।”
– एस० राधाकृष्णन
***
एक अशिक्षित व्यक्ति के लिए, “A” का मतलब बस तीन डंडे हैं।
– ऐ ऐ मिलन
***
एक सभ्य घर जैसा कोई स्कूल नहीं है और एक भद्र अभिभावक जैसा कोई शिक्षक नहीं हैं।
– महात्मा गाँधी
***
शिक्षा का अर्थ है वह जानना, जो आपको पता भी नहीं था कि वह आपको पता नहीं था।
– डेनियल जे. बूर्स्तिन
***
शिक्षा का सही उद्देश्य तथ्यों का नहीं, बल्कि मूल्यों का ज्ञान होना चाहिए।
-विलियम एस ब्यूर
***
शिक्षा ने ऐसी बहुत बड़ी आबादी पैदा की है जो पढ़ तो सकती है, पर ये नहीं पहचान सकती है कि क्या पढ़ने लायक है।
– जी एम ट्रेवेल्यन
***
परिवर्तन सभी प्रकार की शिक्षाओं का अंतिम परिणाम है।
– लेओबुस्कैग्लिया
***
यह एक शिक्षित दिमाग का लक्षण है, जो एक विचार को स्वीकार किए बिना भी उससे मनोरंजन करने में सक्षम है।
– अरस्तू

हमने स्कूल में जो सीखा है वह सब भूलने के बाद जो याद रहता है, वही शिक्षा है। ज्ञान का निवेश सर्वोत्तम भुगतान करता है।
बेंजामिन फ्रैंकलिन
***
शिक्षा का लक्ष्य ज्ञान की प्रगति और सच्चाई का प्रसार है।
– जॉन ऐफ़ कैनेडी
***
किसी विचारधारा से सहमत न होते हुए भी उसका सत्कार करना एक शिक्षित दिमाग की निशानी है।
– अरस्तू
***
शिक्षा अचानक से प्राप्त नहीं की जा सकती, इसे उत्साह और परिश्रम के द्वारा प्राप्त किया जाना चाहिए।
– अबीगैल एडम्स
***
भविष्य में वो अनपढ़ नहीं होगा, जो पढ़ ना पाए, अनपढ वो होगा जो ये नहीं जानेगा की सीखा कैसे जाता है।
– अल्विन टोफ्फलर
***
अगर आपको लगता है शिक्षा महंगी है तो अज्ञानता को ट्राई कर लीजिये।
– रॉबर्ट औब्रेन
***
शिक्षा का उद्देश्य केवल और केवल मानव कल्याण होना चाहिए।
***
शिक्षा ग्रहण करने में किया गया व्यय धन सबसे ज्यादा मुनाफा देता है।
***
सफलता की सामग्री में शिक्षा मुख्य तत्व है।
***
शिक्षा का अंतिम उत्पाद एक मुक्त रचनात्मक मानव होना चाहिए, जो ऐतिहासिक परिस्थितियों और प्राकृतिक आपदाओं के विरुद्ध लड़ाई लड़ सके।
– डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन
***
फॉर्मल एजुकेशन आपको जीविका दे देगी; सेल्फ एजुकेशन आपको अमीर बना देगी।
– जिम रौन
***
शिक्षा से मूल्यवान कोई चीज़ नहीं होता है। इसे केवल परिश्रम के द्वारा ही पाया जा सकता है।
***
केवल एक चीज़ जो मुझे सीखने में हस्तक्षेप करती है वो है मेरी शिक्षा।
– अल्बर्ट आइंस्टीन
***
शिक्षा जीवन में सफलता की कुंजी है, और शिक्षक अपने छात्रों के जीवन पर अस्थायी प्रभाव डालते हैं, जिससे वह अपने जीवन में सफल होते हैं।
– सोलोमन ऑर्टीज
***
बिना दिल को शिक्षित किए दिमाग को शिक्षित करना कोई शिक्षा नहीं है।
– अरस्तु
***
शिक्षा का महान उद्देश्य केवल ज्ञान प्राप्त करना नहीं, उस पर अमल करना है।
– हरबर्ट स्पेंसर।
***
जीवन में बस वही वास्तविक असफलता है जिससे आपने सीख नहीं ली।
– ऐन्थोनी जे डी एंजिलो
***
शिक्षा का उद्देश्य है युवाओं को खुद को जीवन भर शिक्षित करने के लिए तैयार करना।
-रॉबर्ट एम. हचिंस
***
जिस शिक्षा से हम अपना जीवन निर्माण कर सकें, मनुष्य बन सकें, चरित्र गठन कर सकें और विचारों का सामन्जस्य कर सके, वहीं सच्ची शिक्षा होती है।
***
शिक्षा में बड़ी ताकत होती है। इसमें आपके जीवन के सारे दुखों को खत्म करने का सामर्थ्य होता है।
***
शिक्षा और मेहनत एक ऐसी सुनहरी चाबी होती है, जो बंद भाग्य के दरवाजे बहुत आसानी से खोल देती है।
***
शिक्षा के द्वारा ही एक बेहतर समाज की रचना की जा सकती है।
***
***
“शिक्षा का अर्थ संसार के उन सर्वमान्य विचारों को प्रकाश में लाना है जो व्यक्तियों के मस्तिष्क में स्वभावतः निहित होते हैं।”
– सुकरात
आप सबसे अपील है कि शिक्षा को अपनी-अपनी प्राथमिक जिम्मेदारी मानते हुए चेतना जगाने का काम करें, तभी भारत विकास के पथ पर आगे बढ़ेगा। यदि समाज शिक्षा में कमजोर रहा तो देश पूरी तरह से प्रगति नहीं कर पाएगा और हमारे राष्ट्रीय सम्मान के लिए चिंता का विषय बना रहेगा।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ स्लोगन
स्वछता अभियान पर स्लोगन
साक्षरता दिवस पर स्लोगन
भष्टाचार पर स्लोगन
रक्तदान पर स्लोगन
शिक्षा पर स्लोगन
पेड़ बचाओ स्लोगन
योग पर स्लोगन
दोस्तों ! उम्मीद है उपर्युक्त ”शिक्षा पर सुविचार” (Education Quotes in Hindi) छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इनEducation Quotes in Hindi सुविचारों को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।
और गर आपको इन सुविचारों या लेख में कोई त्रुटी नजर आयी हो या इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!
|