Hindi Post Nibandh

वनों का महत्व पर निबंध – Importance of Forest Essay in Hindi

Importance of Forest Essay in Hindi 

Importance of Forest Essay in Hindi - Nibandh
Importance of Forest Essay in Hindi – Nibandh

Importance of Forest Essay in Hindi – किसी क्षेत्र विशेष में अनेक वृक्षों का समूह वन कहलाता है। वन हमारे प्रकृति की अद्वितीय दुनिया है। इन्हें पेड़ों के झुण्ड, जंगल के रूप में भी जाना जाता है। वनों पर अनेकों वन्य जीव और जंतु का जीवन निर्भर होता हैं। और ये जीव- जन्तु मानव के लिए भी जरूरी है। इसके अलावा, वन मानव को स्वस्थ तथा जीवित रखने में कई महत्वपूर्ण योगदान देते हैं। 

वन मुख्यतः पृथ्वी के वातावरण में ऑक्सीजन की पूर्ति करते हैं जिससे मानव स्वच्छ हवा में सांस ले पाता है। एक स्वस्थ और मध्यम आयु के वृक्ष प्रतिदिन 225.80 लीटर ऑक्सीजन का उत्पादन करते है। यही नहीं एक वृक्ष वातावरण से हर साल 5.89 किलोग्राम कार्बनडाई ऑक्साइड को भी सोखता हैं। 

प्राण – वायु (ऑक्सीजन) के अलावा मृदा अपरदन को रोकने, वर्षा कराने आदि में भी वनों द्वारा महत्वपूर्ण योगादान किया जाता है। हमारी सिंचाई व पेयजल की समस्या का समाधान भी वन से ही संभव है। वनों के कारण ही भूमिगत जल का स्तर कायम रहता है।

वनों से ही मानव आखेटन एवं संग्रहण करके अपनी आवश्यकता की वस्तुएं प्राप्त करता है। जलाने के लिए ईंधन, भवन निर्माण तथा फर्नीचर के लिए बहुमूल्य लकड़ी, स्वस्थ रहने के लिए फल, जड़ी-बूटियाँ आदि की प्राप्ति वनों से ही होती है। औषधि क्षेत्र तो पूर्णतया वनों पर ही निर्भर है।

वन विभिन्न प्रकार के प्रदूषणों को भी कम करने में सहायता प्रदान करते हैं। आज जिस प्रकार की नवीन परिस्थितियाँ बन गई है, जिस तेजी से नए-नए कल – कारखानों, उद्योग – धंधों की स्थापना हो रही हैं, नए-नए रसायन, गैसे, अणु, उदजन, कोबाल्ट आदि बम्बों का निर्माण और निरंतर परीक्षण जारी है, जैविक शस्त्रास्त्र बनाए जा रहे हैं, उससे मानव तो क्या सभी तरह के जीव – जंतुओं का पर्यावरण अत्यधिक प्रदुषित हो गया है। केवल वन ही है जो इस सारे विषैले और मारक प्रभाव से प्राणी जगत की रक्षा कर सकते हैं।

मगर चिंता की बात तो ये है कि वनों के इन अजस्त्र अनुदानों बावजूद अपने देश में वनों का लगातार विनाश हो रहा है। मानव जाति अपने स्वार्थ में इतना अँधा हो गया है कि उसे वनों से मिलने वाले लाभ दिखाई नहीं दे रहे हैं। वह लगातार वनों को काट कर नयी बस्तियां बसाता जा रहा है। ऐसे ही चलता रहा तो एक दिन वन समाप्त हो जायेंगे और सारी धरती वीरान, बंजर और रेगिस्तान बन जाएगी। तब धरती पर वास कर रहे सभी की प्राणी प्रजातियों का अंत हो जाएगा।

वनों के कम होते जाने के कारण अभी तक प्राणियों की अनेक प्रजातियां, अनेक वनस्पतियां एवं अन्य खनिज तत्व भूली – बिसरी कहानी बन चूके हैं। यदि आज की तरह ही निहित स्वार्थों की पूर्ति, अपनी शान – शौकत दिखाने के लिए वनों का कटाव होता रहा तो वो धीरे – धीरे अन्य सभी का भी सुनिश्चित अंत होना तय है।

यद्यपि उपर्युक्त सभी तरह के तथ्यों के आलोक में आज के वैज्ञानिक, सभी तरह के समझदार लोग, पर्यावरण विशेषज्ञ आदि वन संरक्षण की बात जोर – शोर से कह और कर रहे हैं। सरकार ने वन्य प्रजातियों की रक्षा के लिए कुछ अभ्यारण्य बनाए और संरक्षित भी किए हैं, जहाँ शिकार खेलना तो क्या घास का तिनका तक तोड़ना भी पूर्णतया वर्जित है। मगर आज पर्यावरण जिस प्रकार हमारी अपनी ही कमियों, गलतियों के कारण प्रदुषित हो रहा है, उस सबके चलते और अभ्यारण्य बनाने और वन प्रदेश सख्ती के साथ सुनिश्चित करने की बहुत अधिक आवश्यकता है। ऐसा करके मानव मात्र ही नहीं प्राणीमात्र का भविष्य संरक्षित समझा जा सकता है।

वन संरक्षण जैसा महत्वपूर्ण कार्य वर्ष में वृक्षारोपण जैसे सप्ताह मना लेने से संभव नहीं हो सकता। इसके लिए वास्तव में पंचवर्षीय योजनाओं की तरह आवश्यक योजनाएं बनाकर कार्य करने की जरूरत है। वह भी एक दो सप्ताह या मास वर्ष भर नहीं, बल्कि वर्षों तक सजग रहकर प्रयत्न करने की आवश्यकता है।

जिस प्रकार बच्चे को मात्र जन्म देना ही काफी नहीं हुआ करता, बल्कि उसके पालन पोषण और देखरेख की उचित व्यवस्था करना, वह भी दो चार वर्षों तक नहीं, बल्कि उसके बालिग होने तक आवश्यकता हुआ करती है। उसी प्रकार की व्यवस्था, सतर्कता और सावधानी वन उगाने, उनका संरक्षण करने के लिए भी किया जाना आवश्यक है। तभी धरती और उसके पर्यावरण की जीवन एवं हरियाली की रक्षा संभव हो सकती है। इस दिशा में और देर करना घातक सिद्ध होगा, इस बात का ध्यान रखते हुए आज से ही कार्य आरम्भ कर देना नितांत आवश्यक है।

पेड़ लगाओं कविता Click Here
पेड़ बचाओं स्लोगन Click Here
पेड़ों का महत्व पर 10 लाइन Click Here

दोस्तों ! उम्मीद है उपर्युक्त ”वन पर निबंध” (Essay on Importance of Forest in Hindi)  छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इस निबंध को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।

और गर आपको इस कहानी या लेख में कोई त्रुटी नजर आयी हो या इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *