Hindi Post Nibandh

पेड़ पर 10 वाक्य – 10 Lines on Trees Essay In Hindi

पेड़ पर 10 लाइने | 10 Lines on Trees In Hindi | पेड़-पौधों के महत्व पर 10 लाइन का निबंध.

10 Lines on Trees In Hindi - Essay
10 Lines on Trees In Hindi – Essay

10 Lines on Trees Essay In Hindi – वृक्ष हमारे पर्यावरण में मौजूद प्रकृति के सबसे विशिष्ट घटक हैं। इसकी छाया, शीतलता, हरियाली हर व्यक्ति को परम आनन्द की अनुभूति कराती है। और तो और ये अपने फल, फूल, पत्ती, लकड़ी, छाया, प्राणवायु जैसे अनगिनत अनुदानों से समस्त प्राणिजगत को नित्यप्रति कृतकृत्य करते रहते हैं।

दूसरे शब्दों में कहें तो वृक्षों का कुछ अपने लिए नहीं होता। वह सिर्फ और सिर्फ दूसरे के लिए जीता है। इसके फूल, पत्ते, टहनियाँ, फल, बीज, तने, जड़, छाया, शीतलता, हरियाली और सुन्दरता सभी अन्य प्राणियों के ही काम आते हैं। सच तो ये है कि इनके बिना हम प्राणी जीवन के सौन्दर्य, समृद्धि, संभावना एवं भव्यता की कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन आज सबसे बड़ा सवाल ये है कि हम पेड़ों के महत्त्व को भूलते चले जा रहे हैं।

लिहाजा आज वृक्षों की महत्ता से परिचय कराने हेतु ही हमने, यहाँ पेड़-पौधों पर दस लाइन निबंध तैयार किया है जो छात्रों के लिए… विशेषरूप से कक्षा 2, 3 4 और 5 के बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है। कक्षा 3 तक के बच्चों में छोटे – छोटे वाक्यों को लिखने की क्षमता आ जाती है। उनकी इसी क्षमता को अधिक पुष्ट और प्रभावशाली बनाने हेतु अधिकांशत: उन्हें पेड़-पौधों के महत्व पर निबंध लेखन का अभ्यास कराया जाता है। इन निबंधों को पढ़िए ताकि आप इस विषय को बेहतर समझ सकें।

10 lines on Importance of Trees Essay In Hindi for Class 2 & 3

1- पेड़-पौधे धरती का श्रृंगार (गहना) हैं।

2- ये हमारे जीवन के लिए भी बहुत उपयोगी हैं।

3- पेड़-पौधे से हमें ताजी हवा, फल-फूल और ईंधन प्राप्त होता है।

4- इनसे हमें गर्मी में छाया मिलती है।

5- पेड़-पौधे दूषित वायु को सोखते हैं और शुद्ध ऑक्सीजन हमें देते हैं।

6- इसी के कारण हम लोग स्वच्छ वायु में सांस ले पा रहे हैं।

7- ये हमारे पर्यावरण को प्रदूषण से भी बचाते हैं।

8- वृक्षों से कई प्रकार की उपयोगी औषधि भी प्राप्त होती है।

9- पेड़-पौधे बाढ़ों और भूमि के कटाव को रोकते हैं।

10- वास्तव में पेड़ हमारे जीवन का आधार हैं।

10 lines on Importance of Trees Essay In Hindi for Class 4 & 5

1- हमारे आस-पास पेड़ों के झुण्ड के रूप में दृष्टिगोचर होने वाले वृक्ष वास्तव में प्रकृति की एक अद्भुत रचना है।

2- ये पेड़-पौधे जहां एक ओर हमारी धरती माँ को हरा-भरा रखते हैं वहीं दूसरी ओर ये हमारे वातावरण को स्वच्छ व सुन्दर बनाते हैं।

3- ये पेड़ दूषित व जहरीली कार्बन डाइऑक्साइड और अन्य गैसों को अवशोषित करके मानव सहित सभी जीवित प्राणियों को स्वच्छ ऑक्सीजन प्रदान करते है।

4- इस सृष्टि के सभी तरह के जीव पूर्णत: इसपे ही निर्भर रहते हैं। विशेष रूप से व्यक्ति के स्वस्थ एवं सुखी जीवन की राह पेड़ों के द्वारा ही प्रशस्त होती है।

5- ये पेड़-पौधें कई महत्वपूर्ण चीज़ों के स्रोत भी हैं, जिसे मनुष्य अपनी दैनिक जीवन में उपयोग करते है। जैसे फल-फूल, विभिन्न प्रकार की औषधियाँ, लकड़ी, बांस, रंग, तेल, बीज़ इत्यादि।

6- इसके अलावा पेड़-पौधे तापमान को नियंत्रित रखते हैं। वर्षा को आकृष्ट करते हैं। भूमि को नम रखते हैं। कुल मिलाकर पेड़-पौधें पृथ्वी पर प्राकृतिक संतुलन बनाए रखते हैं।

7- उपरोक्त के अतिरिक्त भी पेड़-पौधों में असंख्य ऐसे गुण विद्यमान रहते हैं जिनके बारे में मानव को अधिक जानकारी न होने के उपरान्त भी वह उनका लाभ लेता है तथा सुख भोगता है। अगर मानव का जन्म किसी ऐसे स्थान पर होता, जहां पेड़-पौधें न होकर केवल जल होता अथवा रेत-मिट्टी, पहाड़ होता तो वह जीवित ही नहीं बच पाता। इस दृष्टि से पेड़ और पौधें हमारे जीवन रक्षक भी हैं और पालनहार भी हैं।

Loading...

8- प्राचीनकाल में जब मानव क्रमिक विकास की प्रक्रिया में था, तब उसके जीवित रहने का आधार मुख्यतः विभिन्न वृक्ष ही थे। वृक्षों के फल खाने के काम आते थे तथा इनकी जड़, छाल, मूल आदि रोगों से दूर रखने में प्रयुक्त की जाती थी।

9- परन्तु वर्तमान समय में इनका अस्तित्व खतरे में पड़ता नज़र आ रहा है, इनका अंधाधुन शोषण हमारे लिए खतरनाक बनता जा रहा है। अगर हम मनुष्य समय रहते नही चेते तो यह समस्या गंभीर रूप ले लेगी और पूर्ण मानवजाति ख़तरे में पड़ जाएगी। जल-वायु परिवर्तन व पेड़ की कटान के कारण धरती के तापमान में वृद्धि जैसी कई अन्य समस्याएँ उत्पन्न हो रही है।

10- अत: इस दिशा में सभी लोगों को अहम भूमिका निभानी चाहिए। विशेष रूप से हम छात्रों को वृक्षों की सेवा करनी चाहिए। प्रतिवर्ष वृक्ष लगाना चाहिए और उनकी देखभाल कर धरती को फिर से हरा-भरा बनाने में सहयोग देना चाहिए।

स्वच्छता और स्वास्थ्य पर निबंध

स्वच्छता पर महापुरुषों के सुविचार

वृक्षों के महत्व पर विस्तृत निबंध 

 वनों के महत्व पर निबंध

दोस्तों ! उम्मीद है उपर्युक्त ”पेड़ का महत्व पर निबंध” (10 Lines on Importance of Trees Essay In Hindi)  छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इस निबंध को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।

और गर आपको इस कहानी या लेख में कोई त्रुटी नजर आयी हो या इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *