Hindi Post

भारत की शान तिरंगा हमारी पहचान – 10 Lines on National Flag for Children In Hindi

भारत के राष्ट्रीय ध्वज पर 10 लाइने | 10 Lines on National Flag ‘Tiranga’ In Hindi | तिरंगे पर 10 लाइन का निबंध.

10 Lines on National Flag In Hindi - Nibandh
10 Lines on National Flag In Hindi – Nibandh

10 Lines on National Flag ‘Tiranga’ In Hindi – दोस्तों! स्वंत्रता आन्दोलन के दौरान जिसने भी हमारे देश के तिरंगे को मिट्टी में मिलाने की ठानी थी; उसे आजादी के परवानों से केवल मुख की खानी पड़ी थी। क्योंकि इनके लिए तीन रंगों से बना तिरंगा ‘झंडा’ कोई कोरा कपड़ा नहीं था; अपितु ये भारत माता की आन, बान और शान थी और जिसकी रक्षा करते हुए हमारे हजारों स्वतंत्रता सेनानियों ने जान तक कुर्बान की थी। और आज भी भारत के प्रमुख राष्ट्रीय पर्व स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर जब बड़े ही आदर और सम्मान के साथ तिरंगा को फहराया जाता है और इसके गरिमामय इतिहास को याद किया जाता है तो सभी हिन्दुस्तानियों के हृदय में अपार देश-प्रेम व देश-भक्ति की लहर दौड़ जाती है। वो खुद को बहुत गौरवान्वित महसूस करते हैं। और यह अनुभव उसके जीवन में सुख-समृद्धि एवं वैभव से भी बड़ा एवं महत्वपूर्ण होता है।

वास्तव में देश और तिरंगे के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना से बड़ी अन्य कोई भावना नहीं होती हैं। यही कारण है कि बच्चों को बचपन से ही देश से और तिरंगे से प्यार करना तथा इसे सम्मान देना सिखाया जाता है। चुंकि बच्चे बहुत छोटे होते इसलिए उनको सिद्धांतों के उपदेश देकर कोई चीज नहीं सिखाई जा सकती। लेकिन अगर हम उन्हें छोटे – छोटे वाक्यों के जरिए कुछ सिखाएं तो वो जरूर सीख सकते है। लिहाजा आज इसी बात को ध्यान में रखते हुए हमने, यहाँ तिरंगे पर दस लाइन तैयार किया है। यह एक निबंध है और विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से कक्षा 2 और 3 के बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है।

कक्षा 3 तक के बच्चों में छोटे – छोटे वाक्यों को लिखने की क्षमता आ जाती है। उनकी इसी क्षमता को अधिक पुष्ट और प्रभावशाली बनाने हेतु अधिकांशत: उन्हें पर्वों एवं राष्ट्रीय प्रतीकों पर निबंध लेखन का अभ्यास कराया जाता है। तो चलिए पेश है दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों के स्तरानुकूल हिंदी में तिरंगे पर 10 लाइन और जो अत्यंत रोचक, सरल और ग्राह्य है। इन्हें यहाँ पर खास आप के लिए उपलब्ध करा रही हूँ। आशा करती हूँ कि आपको इससे जरूर मदद मिलेगी।

10 lines on Dussehra In Hindi for Class 1, 2 & 3

1- हमारे भारत देश के राष्ट्रीय ध्वज का नाम ‘तिरंगा’ है।

2- राष्ट्रीय ध्वज को साधारण भाषा में झंडा भी कहा जाता है।

3- हमारे तिरंगे झंडे में समान अनुपात में तीन रंग की पट्टियां है, केसरिया, सफेद तथा हरी। इन पट्टियों के अपने सांकेतिक अर्थ भी हैं। जैसे केसरिया पट्टी त्याग की निशानी है। सफेद पट्टी शुद्धता तथा हरी पट्टी उन्नति तथा खुशहाली की प्रतीक है।

4- झंडे के मध्य में एक चक्र भी बना है। इसे अशोक चक्र कहते हैं। इस चक्र में चौबीस तीलियां होती हैं। यह चक्कर प्रगति का प्रतीक है।

5- तिरंगे झंडे की लंबाई और चौड़ाई का अनुपात 3:2 है।

6- भारत का राष्ट्रीय ध्वज को आंध्र प्रदेश के एक भारतीय स्वतंत्रता सेनानी पिंगली वेंकय्या द्वारा डिजाइन किया गया था।

7- और 1947 में आजादी के समय इसको स्वीकार किया गया था।

8- भारत का पहला तिरंगा झंडा, 15 अगस्त 1947 को देश के पहले प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरू ने लाल किला पर फहराया था।

9- वर्तमान में राष्ट्रीय ध्वज को राष्ट्रीय उत्सव, राष्ट्रीय खेल, तथा अन्य अवसरों पर फहराया जाता है। 

10- इस प्रकार लहराता हुआ तिरंगा देश के हर नागरिक का प्रतिनिधित्व करता है।। 

माँ पर 10 लाइन निबंध Click Here
क्रिसमस पर 10 लाइन निबंध Click Here
होली पर 10 लाइन निबंध Click Here
दशहरा पर 10 लाइन निबंध Click Here
दिवाली पर 10 लाइन निबंध Click Here
वसंत पंचमी पर 10 लाइन निबंध Click Here
गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन निबंध Click Here

आशा करती हूँ कि ये निबंध छोटे और बड़े सभी स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं.

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *