Quotes on Success In Hindi – जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने वाले सुविचार, स्टेटस, इमेज..

Motivational Thoughts; Quotes on Success In Hindi – दोस्तों ! मनोविज्ञान की माने तो किसी कार्य को पूरा करने की सामर्थ्य अधिकांशत: आत्मनिष्ठा और आत्मविश्वास पर निर्भर होती है। चाहे हमारे सम्मुख छोटे-से-छोटा या किसी भी प्रकार का बड़े-से-बड़ा काम हो, हम उसे पूर्ण रूप से तब तक सम्पन्न नहीं कर सकते, जब तक कि हमको यह विश्वास और अनुभव न हो जाये कि हम उसे विधिवत् और सुन्दर ढंग से सम्पन्न कर सकते हैं।
हमारी प्रशंसा भी इसी बात में निहित होती हैं कि यदि हम गिर जायें तो हममें शक्ति हो कि हम उठकर खड़े हो जायें। लेकिन फिर भी कुछ ऐसी बाधाएं हमारे जीवन में आती ही रहती हैं जो की हमें उठकर आगे बढ़ने से रोक देती हैं। हम चाहकर भी उठकर आगे नहीं बढ़ पाते। और इस विषम परिस्थिति में बस यही ख्याल सताता है कि काश कोई ऐसी तरकीब मिल जायें जो हमें हमारी सारी मुसीबतों से उबारकर उन्नति एवं प्रगति की नयी राह दिखा सके, प्रगति के मार्ग में आने वाले सभी अवरोधों को नष्ट कर सके तथा जिसके बल पर हम प्रतिदिन आगे बढ़ते रहे।
यह और भी उत्तम होता अगर प्राचीनकाल की तरह जीवन के प्रत्येक पहलू पर उत्कृष्ट समाधान प्रस्तुत करने वाले साधु, ब्राह्मण आज हमें उपलब्ध रहे होते । वे अपने उज्जवल चरित्र, सुलझे हुए मस्तिष्क और परिपक्व ज्ञान द्वारा सच्चा मार्गदर्शन तो करा सकते, पर अफ़सोस आज उनके दर्शन दुर्लभ है लेकिन सौभाग्य की बात यह है कि हमें प्रेरित करने के लिए तथा सफलता के मार्ग में हमें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करने के लिए उन महापुरुषों के बेस्ट हिंदी क़ोट्स का संग्रह आज भी उपलब्ध हैं।
इन्हें हम कालजयी कोट्स भी कह सकते हैं क्योंकि ये जितने प्रासंगिक अपने काल में थे उससे कहीं ज्यादा आज है। मुझे पूरा विश्वास हैं कि आप इन कोट्स को हिन्दी में पढ़कर निश्चित रूप से खुद को प्रेरित महसूस करेंगे। ये सभी बेस्ट हिंदी क़ोट्स हम आपके लिए ही खास चुनकर लाये है, आशा करती हूँ कि आपको ये सभी क़ोट्स जरूर पसंद करोगे..
सुविचार
तैरना सीखना है तो पानी में उतरना ही होगा, किनारे बैठ कर कोई गोताखोर नहीं बनता।
***
हीरे को परखना है तो अँधेरे का इंतजार करो, धूप में तो कांच के टुकड़े भी चमकने लगते हैं।
***
बिना संघर्ष के कोई महान नहीं बनता, पत्थर पर जब तक चोट न पड़े, तब तक पत्थर भी भगवान नहीं बनता।
***
इस दुनिया में असंभव कुछ भी नहीं। हम वो सब कर सकते हैं, जो हम सोच सकते हैं और हम वो सब सोच सकते हैं, जो आज तक हमने नहीं सोचा।
***
हम चाहे तो अपने आत्मविश्वास और मेहनत के बल पर अपना भाग्य खुद लिख सकते हैं और अगर हमको अपना भाग्य लिखना नहीं आता तो परिस्थितियाँ हमारा भाग्य लिख देंगी।
***
विश्वास में वो शक्ति है जिससे उजड़ी हुई दुनिया में प्रकाश लाया जा सकता है। विश्वास पत्थर को भगवान बना सकता है और अविश्वास भगवान के बनाए इंसान को पत्थरदिल बना सकता है।
***
मुसीबतों से भागना, नई मुसीबतों को निमंत्रण देने के समान है। जीवन में समय-समय पर चुनौतियों और मुसीबतों का सामना करना पड़ता है और यही जीवन का सत्य है। एक शांत समुन्द्र में नाविक कभी भी कुशल नहीं बन पाता।
***
जीवन में कठिनाईयां हमें बर्बाद करने नहीं आती है, बल्कि यह हमारे छुपे हुए सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकालने में हमारी मदद करती हैं। कठिनाईयों को यह जान लेने दो की आप उससे भी ज्यादा कठिन हो।
***
बारिश के दौरान सारे पक्षी आश्रय की तलाश करते हैं लेकिन बाज बादलों के ऊपर उड़कर बारिश को ही नजरअंदाज कर देते हैं। समस्याएं कॉमन हैं लेकिन आपका नजरिया इनमे डिफरेंस पैदा करता है।
***
अपने सपनों को जिंदा रखिए। अगर आपके सपनों की चिंगारी बुझ गई है तो इसका मतलब यह है की आपने जीते जी आत्महत्या कर ली है।
***
बीच रास्ते से लौटने का कोई फायदा नहिं क्योंकि लौटने पर आपको उतनी ही दुरी तय करनी पड़ेगी जितनी दुरी तय करने पर आप लक्ष्य तक पहुंच सकते हैं।
***
अगर आप समय पर अपनी गलतियों को स्वीकार नहीं करते हैं तो आप एक और गलती कर बैठते हैं। आप अपनी गलतियों से तभी सीख सकते हैं जब आप अपनी गलतियों को स्वीकार करते हैं।
***
अगर आप उन बातों और परिस्थितियों की वजह से चिंतित हो जाते हैं, जो आपके नियंत्रण में नहीं तो इसका परिणाम समय की बर्बादी और भविष्य पछतावा है।
***
ब्रह्माण्ड की सारी शक्तियाँ पहले से हमारी हैं। वो हम ही हैं जो अपनी आँखों पर हाथ रख लेते हैं और फिर रोते हैं कि कितना अंधकार है।
***
आप यह नहीं कह सकते कि आपके पास समय नहीं है क्योंकि आपको भी उतना ही समय मिलता है जितना समय महान और सफल लोगों को मिलता है।
***
किसी डिग्री का न होना दरअसल फायदेमंद है, अगर आप इंजिनियर या डॉक्टर हैं तब आप एक ही काम कर सकते हैं पर अगर आपके पास कोई डिग्री नहीं है तो आप कुछ भी कर सकते हैं।
***
बीते समय के लिए मत रोइए, वो चला गया, और भविष्य की चिंता करना छोड़ो क्योंकि वो अभी आया ही नहीं है, वर्तमान में जियो, इसे सुंदर बनाओ।
***
इंतजार मत करो, जितना तुम सोचते हो जिंदगी उससे कहीं ज्यादा तेजी से निकल रही है।
***
पानी की बूंद जब समंदर में होती है तब उसका कोई अस्तित्व नहीं होता, लेकिन जब बूंद पत्ते पर होती है तो मोती की तरह चमकती है, आपको भी जीवन में ऐसा मुकाम हासिल करना है जहाँ मोती की तरह चमको क्योंकि भीड़ में पहचान दब जाती है।
***
जीवन का लक्ष्य निर्धारित करो और सभी दूसरे विचारों को अपने दिमाग से निकाल दो यही सफलता की पूंजी है।
***
बिना एकाग्र दिमाग के आप महान कार्य नहीं कर सकते।
***
आपकी सबसे बड़ी गलती ही आपको भविष्य में अच्छे निर्णय लेने में मदद करती है।
***
महान कार्य को करने का एक ही तरीका है जो आप कर रहे हैं उसे पसंद करें।
***
आपके पास सिमित समय है उसे दूसरे की जिंदगी जीने में बेकार मत करो।
***
अगर आज का दिन आपकी जिंदगी का आखिरी दिन होगा तो क्या आप वही करोगे जो आप आज करने वाले हैं।
***
अपने दिल की सुनिए उसे पता होता है कि आप सच में क्या बनना चाहते हैं।
***
तुम्हारा सबसे बड़ा दुश्मन तुम्हें उतना नुकसान नहीं पहुंचा सकता जितना तुम्हारे खराब विचार।
***
आप तब तक नहीं हार सकते, जब तक आप प्रयास करना नहीं छोड़ देते।
***
अहंकार ज्ञान का उल्टा है। जितना ज्ञान होगा उतना कम अहंकार होगा।
***
तुम्हें सपने देखने होंगे तभी तुम्हारे सपने सच होंगे।
***
सपने देखो, सपने विचारों में बदलते हैं और विचार क्रिया में।
***
महान कार्य ताकत से नहीं लगातार लगे रहने से होता है।
***
विपरीत परिस्थितियों में कुछ लोग टूट जाते हैं, तो कुछ लोग रिकॉर्ड तोड़ते हैं।
***
अगर आप सोचते हैं कि आप कर सकते हैं तो आप कर सकते हैं। अगर आप सोचते हैं कि आप नहीं कर सकते हैं तो आप नहीं कर सकते हैं और किसी भी तरह से आप सही हैं।
***
अंग्रेजी आवश्यक है क्योंकि वर्तमान में विज्ञान के मूल काम अंग्रेजी में हैं। मेरा विश्वास है कि अगले दो दशक में विज्ञान के मूल काम हमारी भाषाओं में आने शुरू हो जाएंगे, तब हम जापानियों की तरह आगे बढ़ सकेंगे।
***
अज्ञानता बदलाव से हमेशा डरती है।
***
मैं तुम्हें एक नया आदेश देता हूँ: एक दूसरे से प्रेम करो। जैसे मैंने तुमसे प्रेम किया है, तुम एक-दूसरे से प्रेम करो और यह समझो कि मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूँ, हाँ काल के अंत तक।
***
मेरे लिए दरवाजे खोलो, जैसे मैंने खुद को तुम्हारे लिए खोला है।
***
आजादी की रक्षा केवल सैनिकों का काम नहीं है। पूरे देश को मजबूत होना होगा।
***
एक जग बूंद-बूंद करके भरता।
***
अतीत पे ध्यान मत दो, भविष्य के बारे में मत सोचो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर केंद्रित करो।
***
स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफादारी सबसे बड़ा संबंध है।
***
तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकती, सूरज, चंद्रमा और सच।
***
घृणा घृणा से नहीं प्रेम से खत्म होती है, यह शाश्वत सत्य है।
***
बिना सेहत के जीवन जीवन नहीं है, बस पीड़ा की एक स्थिति है-मौत की छवि है।
***
किसी आत्मा की सबसे बड़ी गलती अपने असल रूप को न पहचानना है, और यह केवल आत्मा ज्ञान प्राप्त करके ठीक की जा सकती है।
***
इंतजार मत करिए, सही समय कभी नहीं आता।
***
बड़ा वेतन और छोटी जिम्मेदारी शायद ही कभी एक साथ पाए जाते हैं।
***
कोई भी सुझाव, योजना, उद्देश्य मन के विचार को बार-बार दोहरा कर बैठाया जा सकता है।
***
जिस व्यक्ति के पास कल्पना नहीं है उसके पास पंख नहीं हैं।
***
तितली की तरह उडो, मधुमक्खी की तरह काटो।
***
समुद्र शांत हो तो कोई भी जहाज चला सकता है।
***
बिना जोखिम कुछ नहीं मिलता और जोखिम वही उठाते हैं जो साहसी होते हैं।
***
अकेले हम कितना कम हासिल कर सकते हैं, साथ में कितना ज्यादा।
***
दुनिया की सबसे खूबसूरत चीजें न ही देखी जा सकती हैं और न ही छुई, उन्हें बस दिल से महसूस किया जा सकता है।
***
जहाँ जाईए प्यार फैलाइए। जो भी आपके पास आए वह और खुश होकर लौटे।
***
कोई व्यक्ति सिर्फ चाहकर नास्तिक नहीं बन सकता।
***
कोई व्यक्ति अपने अधिकारों से ज्यादा अपने हितों के लिए लड़ेगा।
***
एक सच्चा आदमी किसी से नफरत नहीं करता।
***
अवसर के बिना काबिलियत कुछ भी नहीं है।
***
शांति की शुरुआत मुस्कुराहट से होती है।
***
अगर आप सौ लोगों को नहीं खिला सकते तो एक को ही खिलाइए।
***
जिंदगी को प्यार करने और उसके लिए लालची होने के बीच एक बहुत बारीक रेखा है।
***
जिंदगी इसे जीने वाले को प्यार करती है।
***
हार मत मानो, हमेशा अगला मौका जरुर आता है।
***
सत्य और तथ्य में बहुत बड़ा अंतर है। तथ्य सत्य को छिपा सकते हैं।
***
जहाँ प्रेम वहां जीवन है।
***
मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है। सत्य मेरा भगवान है और अहिंसा उसे पाने का साधन।
***
आप आज जो करते हैं उसपर भविष्य निर्भर करता है।
***
प्रेम दुनिया की सबसे बड़ी शक्ति है और फिर भी हम जिसकी कल्पना कर सकते हैं उसमें नम्र है।
***
व्यक्ति अपने विचारों से निर्मित प्राणी है, वह जो सोचता है वही बन जाता है।
***
थोडा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है।
***
पहले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हसेंगे, फिर वो आप से लड़ेंगे, और तब आप जीत जाएंगे।
***
जब तक गलती करने की स्वतंत्रता न हो तब तक स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं है।
***
खुशी तब मिलेगी आज आप जो सोचते हैं, जो कहते हैं और जो करते हैं, सामंजस्य में हो।
***
प्रत्येक जीव स्वतंत्र है। कोई किसी और पर निर्भर नहीं करता।
***
भगवान का अलग से कोई अस्तित्व नहीं है। हर कोई सही दिशा में सर्वोच्च प्रयास करके देवत्व प्राप्त कर सकता है।
***
हर आत्मा स्वंय में सर्वज्ञ और आनंदमय है। आनंद बाहर से नहीं आता।
***
हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो। घृणा से विनाश होता है।
Also Read
Suprabhat Suvichar Status for Whatsapp in Hindi!
Motivational Whatsapp Status Quotes in Hindi!
Best GM Shayari Status!
Beautiful Quotes in Hindi!
Good Morning DP (Display Pictures) for Whatsapp
morning greetings quotes
Good Morning Poem In Hindi.
सुप्रभात पर दो बेहद रोमांचक कविता
Good Morning Wishes in Hindi
Achhe vichar in Hindi
Top New Latest Daily Status in Hindi
Anmol Vachan Quotes In Hindi
Top Best Good Morning Suvichar
Thoughts of the day in Hindi
फ्रेंड्स अगर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इस सुप्रभात सुविचार को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।
अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं.
|