Hindi Post Hindi Quotes

50 + प्रेरणादायक अनमोल वचन एवं सुविचार – Achhe Suvichar In Hindi – Achhe Suvichar

अच्छे Suvichar – Achhe Suvichar In Hindi – महापुरुषों के कहे बेबाब अच्छे सुविचार, मेसेज, स्टेटस, अनमोल वचन विचार शायरी हिंदी में सुन्दर इमेज/फोटो के साथ

Preranadayak Achhe Suvichar – दोस्तों! हर आदमी के जीवन में कभी न कभी ऐसा मोड़ या वक्त जरूर आता है जब उसे घोर निराशा, हताशा और अंधेरे की ओर ले जाता है। उस पर तनाव इस कदर हावी होता हैं कि वह गलत कदम तक उठाने के लिए भी मजबूर हो जाता है। ऐसे वक्त में उसे बस जरूरत होती है एक रोशनी की जो उसे अंधेरे से निकालकर आशा की राह दिखा सके। और यह भी जरूरी नहीं कि जिंदगी का सबक प्रत्यक्ष रूप से कोई ज्ञानी ही सिखाये। कभी-कभी एक अच्छा सुविचार जो हम रोज चाय की हर सीप के साथ Instagram, WhatsApp & Facebook पर पढ़ते हैं; वो सभी हमारी भावनाओं को आंदोलित करते हैं।

दरअसल सुविचारों में इतना बल होता हैं कि किसी भी क्षण हमारी जिंदगी बदल सकती है। इसीलिए आज का सुविचार के अंतर्गत हमनें यहां महापुरुषों के द्वारा कहे गए कुछ ऐसे सर्वश्रेष्ठ सुविचारों को संकलित किया है, जिसने सम्पूर्ण विश्व और मानव जाति को जीवन के प्रति एक नयी सोच, दिशा व दृष्टि देने का काम किया है।  बेहतरीन सुविचारों से सजे इस पोस्ट को इस उम्मीद के साथ शेयर कर रही हूँ कि फलत: ये सम्पूर्ण समाज को नई प्रेरणा देने का काम करेगा। एक motivational ब्लॉग होने के कारण मेरा पूर्ण प्रयास रहता है कि जो भी प्रेरक सुविचार यहाँ पर लिखा जाये वो आपमें जोश और उत्साह का संचार करने का अच्छा स्रोत हो । आशा करती हूँ ये सुविचार आपके द्वारा सराही जाएगी।

जिंदगी में आप कितनी बार हारे ये कोई मायने नहीं रखता क्योंकि आप जीतने के लिए पैदा हुए हैं।

***

मैदान में हारा हुआ इंसान फिर से जीत सकता है लेकिन मन से हारा हुआ इंसान कभी नहीं जीत सकता, मन के हारे हार है और मन के जीते जीत।

***

जिंदगी में कठिनाईयां आएं तो उदास न होना क्योंकि कठिन रोल अच्छे एक्टर को ही दिए जाते हैं।

Best Achhe Suvichar - Quotes
Best Achhe Suvichar – Quotes

अगर अंधकार से लड़ने का संकल्प कोई कर लेता है, तो एक अकेला जुगनू भी सब अंधकार हर लेता है।

***

बारिश की बुँदे भले ही छोटी हों, लेकिन उनका लगातार बरसना बड़ी नदियों का बहाव बन जाता है, वैसे ही हमारे छोटे-छोटे प्रयास भी जिंदगी में बड़ा परिवर्तन ला सकते हैं।

***

जिंदगी में तपिश कितनी भी हो कभी हताश मत होना क्योंकि धूप कितनी भी तेज हो समंदर कभी सूखा नहीं करते।

Best Suvichar In Hindi - Quotes
Best Suvichar In Hindi – Quotes

जो सिरफिरे होते हैं वही इतिहास लिखते हैं समझदार लोग सिर्फ उनके बारे में पढ़ते हैं।

***

अपनी छवि का ध्यान रखें क्योंकि इसकी आयु आपकी आयु से कहीं ज्यादा होती है।

***

संस्कारों से बड़ी कोई वसीयत नहीं होती और ईमानदारी से बड़ी कोई विरासत नहीं होती।

***

बुराई को देखना और सुनना ही बुराई की शुरुआत है।

***

Loading...

 इंसान हर घर में जन्म लेता है लेकिन इंसानियत कहीं=कहीं ही जन्म लेती है।

***

पुरे संसार में ईश्वर ने सिर्फ मनुष्य को ही मुस्कुराने का गुण दिया है, इस गुण को खोइए मत।

***

सफल लोग रास्ते बदलते हैं इरादे नहीं और असफल लोग अपने इरादे ही बदल लेते हैं।

***

जीवन में मुसीबत आए तो कभी घबराना मत, गिरकर उठने वाले को जी बाजीगर कहते हैं।

***

विश्वास रखो उस भगवान पे कभी ज्यादा मांगो नहीं, कम वो कभी देगा नहीं।

प्रेरणादायक सुविचार - कोट्स
प्रेरणादायक सुविचार – कोट्स

सारे सबक किताबों में नहीं मिलते यारो, कुछ सबक जिंदगी भी सिखाती है।

***

जिंदगी में रिस्क लेने से कभी मत डरो या तो जीत मिलेगी और हार भी गए तो सीख मिलेगी।

***

शानदार जिंदगी जीने के दो ही तरीके हैं- जो पसंद है उसे हासिल करो नहीं तो जो हासिल है उसे पसंद करो।

***

भाग्य भी साहसी लोगों का ही साथ देता है।

***

 सही दिशा में उठाया गया एक छोटा कदम भी बहुत बड़ा साबित होता है।

***

जब कोई काम नहीं कर रहे हो तो घड़ी की तरफ देखो और जब कोई काम कर रहे हो तो घड़ी की तरफ मत देखो।

***

जो गिरने से डरते हैं, वो कभी उड़ान नहीं भर सकते।

***

असफल होना बुरा है लेकिन प्रयास ही न करना महाबुरा है।

***

सफलता पाने के लिए हमें पहले विश्वास करना होगा कि हम कर सकते हैं।

***

हमेशा अपना बेस्ट करो, जो तुम अभी बोते हो उसकी फसल बाद में काटते हो।

 Motivational Quotes In Hindi - Suvichar
Motivational Quotes In Hindi – Suvichar

इस बात से मतलब नहीं कि तुम कितनी धीरे चलते हो जब तक कि तुम रुकते नहीं।

***

जहाँ तुम हो वहीं से शुरू करो, जो कुछ भी तुम्हारे पास है उसका उपयोग करो और वह करो जो तुम कर सकते हो।

***

हमारी सबसे बड़ी कमजोरी है कि हम छोड़ देते हैं सफलता का एक रास्ता है कि एक बार और प्रयास किया जाए।

***

कठिन परिश्रम का कोई विकल्प नहीं है।

***

एक रास्ता है इससे अच्छा करने का उसे खोजो।

***

हमारे जीवन का उद्देश्य प्रसन्न रहना है।

***

जो मन को नियंत्रित नहीं करते उनके लिए वह शत्रु के समान कार्य करता है।

***

आज भगवान का दिया हुआ एक उपहार है-इसीलिए इसे प्रेजेंट कहते हैं।

***

कृत्रिम सुख की बजाए ठोस उपलब्धियों के पीछे समर्पित रहिए।

***

भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियाँ और क्षमताएं दी हैं। ईश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।

***

हमेशा ध्यान रखिए कि आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्वपूर्ण है।

***

अगर आप दृढ संकल्प और पूर्णता के साथ काम करेंगे तो सफलता जरुर मिलेगी।

***

असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य और सिद्धांत भूल जाते हैं।

***

यदि हम अपने काम में लगे रहे तो हम जो चाहे कर सकते हैं।

Loading...

***

असफलता से सफलता का सृजन कीजिए

***

साख बनाने में बीस साल लगते हैं और उसे गंवाने में बस 5 मिनट अगर आप इस बारे में सोचेंगे तो आप चीजें अलग तरह से करेंगे।

***

बार-बार असफल होने पर भी उत्साह न खोना ही सफलता है।

***

मेरा सचमुच ये मानना है कि जिस चीज को आप चाहते हैं उसमें असफल होना जिस चीज को आप नहीं चाहते उसमें सफल होने से बेहतर है।

***

मैं अपनी जिंदगी में बार-बार असफल हुआ हूँ और इसलिए मैं सफल होता हूँ।

***

अधिकतर महान लोगों ने अपनी सबसे बड़ी सफलता अपनी सबसे बड़ी विफलता के एक कदम आगे हासिल की है।

***

अगर हार की कोई संभावना न हो तो जीत का कोई अर्थ नहीं है।

***

सफलता का एक आसान फार्मूला है, आप अपना सर्वोत्तम दीजिए और हो सकता है लोग उसे पसंद कर लें।

***

दो तरह के लोग हैं जो आपसे कहेंगे कि आप इस दुनिया में कोई अंतर नहीं ला सकते। वो जो प्रयास करने से डरते हैं और वो जो डरते हैं कि आप सफल हो जाएंगे।

 Anmol Vachan In Hindi - Suvichar
Anmol Vachan In Hindi – Suvichar

अगर आप अपने समय की कीमत नहीं समझेंगे, तो और लोग भी नहीं समझेंगे। अपने समय और प्रतिभा को बर्बाद करना रोकिए। समय को आप जानते हैं उसकी कद्र कीजिए और उसके लिया चार्ज करना शुरू कीजिए।

***

हर एक महान स्वप्न एक स्वप्नकर्ता के साथ शुरू होता है। हमेशा याद रखो, तुम्हारे अंदर वो ताकत, वो धैर्य और वो जूनून है कि तुम तारों को छू सको, दुनिया को बदल सको।

***

अगर आप खुद अपना लाइफ प्लान डिजाइन नहीं करते तो संभव है कि आप किसी और के प्लान का हिस्सा बन जाएंगे और विचार कीजिए उन्होने आपके लिए क्या प्लान किया है? ज्यादा कुछ नहीं।

***

हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है। सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना।

***

उत्कृष्टता वो कला है जो प्रशिक्षण और आदत से आती है। हम इसलिए सही कार्य नहीं करते कि हमारे अंदर अच्छाई या उत्कृष्टता है, बल्कि वो हमारे अंदर इसलिए हैं क्योंकि हमने सही कार्य किया है। हम वो हैं जो हम बार-बार करते हैं। इसलिए उत्कृष्टता कोई कार्य नहीं बल्कि एक आदत है।

***

 सफल लोग दूसरों की मदद के लिए हमेशा अवसर तलाशते रहते है और वही असफल लोग कहते है इससे भला मेरा क्या फायदा?

 Anmol Vachan - Hindi Suvichar
Anmol Vachan – Hindi Suvichar

असफल लोगों के पास बचने का एकमात्र साधन यह होता है कि वे मुसीबत आने पर अपने लक्ष्य को बदल देते हैं।

***

 सफलता की राह और असफलता का मार्ग लगभग एक जैसे ही हैं।

***

हमारी सबसे बड़ी कमजोरी हार मान लेना है। सफल होने का सबसे निश्चित तरीका है हमेशा एक और बार प्रयास करना।

***

शब्दकोश ही एक ऐसी जगह है जहाँ सक्सेस वर्क से पहले आता है।

***

आज से एक साल बाद शायद तुम मानोगे कि काश तुमने आज शुरुआत कर दी होती।

***

हमारा सबसे बड़ा भय असफल होने का नहीं होना चाहिए, बल्कि जिंदगी में उन चीजों में सफल होना का भय होना चाहिए जो सचमुच मायने नहीं रखती।

***

आपको पूरी सीढी देखने की जरुरत नहीं है, बस पहला कदम उठा लीजिए।

***

सफलता आखिरी नहीं है, असफलता घातक नहीं गई, ये चलते रहने का साहस है जो मायने रखता है।

***

इस दुनिया में सफल होने का सबसे अच्छा तरीका है उस सलाह पर काम करना जो आप दूसरों को देते हैं।

***

अगर मेरे पास कोई पेड़ काटने के लिए आठ घंटे हों, तो मैं छ: घंटे अपनी कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाऊंगा।

***

सफलता छोटे-छोटे प्रयासों का जोड़ है, जो दिन-रात दोहराए जाते हैं।

***

बहुत बड़ी सफलता सबसे बड़ा बदला है।

***

सोचने-समझने में समय लें, लेकिन जब कार्रवाई का समय आए तो सोचना बंद करें और काम शुरू करें।

***

आज से बीस साल बाद आप उन चीजों से ज्यादा निराश होंगे जो आपने नहीं की बजाए की उन चीजों से जो आपने की। एक्सप्लोर, ड्रीम, डिस्कवर।

***

 हार के डर को जीत के रोमांच से बड़ा मत होने दीजिए।

***

मैं देखता हूँ कि जितनी अधिक मैं मेहनत करता हूँ, उतना अधिक मेरा भाग्य मेरे साथ होता है।

***

सफल योद्धा औसत आदमी है जिसके पास लेजर जैसा फोकस है।

***

ऐसे जियो जैसे कि तुम कल मर जाओगे। ऐसे सीखो जैसे कि तुम हमेशा के लिए जिंदा रहोगे।

***

Loading...
Copy

किसी भी चीज से बढ़कर, तैयारी सफलता की कुंजी है।

***

सफलता तक जाने वाला मार्ग हमेशा अंडर कंस्ट्रक्शन होता है।

***

सफलता यह है कि जब आप नीचे गिरते हैं तब आप कितना ऊपर उछलते हैं।

***

 कभी प्रयास किया। कभी फेल हुए। कोई बात नहीं। फिर से प्रयास करो। फिर से फेल हो। और अच्छे से फेल हो।

***

हर दो मिनट की शोहरत के पीछे आठ घंटे की कड़ी मेहनत होती है।

***

जो हमें कड़े इम्तहान लगते हैं वो अक्सर छिपे हुए आशीर्वाद होते हैं।

***

अपनी कामयाबी को इससे मापों कि उसे पाने के लिए तुमने क्या खोया है।

***

तुम्हारा काम है अपनी दुनिया को खोजना और फिर दिलो-जान के साथ खुद को उसमें डूबा देना।

***

सफलता बहुत हद तक तब भी टिके रहना है जबकि बाकी लोग मैदान छोड़कर चले गए हों।

***

कामयाब लोगों और बाकियों में अंतर ताकत का नहीं, ज्ञान का नहीं, बल्कि इच्छा की कमी का होता है।

दोस्तों ! उम्मीद है उपर्युक्त प्रेरक अच्छे सुविचार (Achhe Suvichar)  छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इस सुविचारों को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।

और गर आपको इस सुविचार या लेख में कोई त्रुटी नजर आयी हो या इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *