Hindi Post Nibandh

हाथी पर 10 लाइन – 10 Lines on Elephant for Children In Hindi

हाथी पर 10 लाइने | 10 Lines on Elephant In Hindi | हाथी पर 10 लाइन का निबंध.  

10 lines on Elephant In Hindi - Essay
10 lines on Elephant In Hindi – Essay

धरती पर बेशकीमती प्राकृतिक धरोहरों में से एक हाथी भी है। यह जीव हमारे पर्यावरण और पारस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने में भी बहुत अहम भूमिका निभाता है। प्राय: हाथी हम सब के लिए आकर्षण का केंद्र भी होता है। विशेष रूप से बच्चे हाथियों के रूप और उसकी विशालता से सबसे अधिक मोहित होते हैं। इसलिए आज बच्चों को हाथियों की विशालता का परिचय कराने हेतु ही हमने, यहाँ हाथी पर दस लाइन तैयार किया है। यह एक निबंध है और विद्यार्थियों के लिए विशेष रूप से कक्षा 1, 2 और 3 के बच्चों के लिए बहुत उपयोगी है।

कक्षा 3 तक के बच्चों में छोटे – छोटे वाक्यों को लिखने की क्षमता आ जाती है। उनकी इसी क्षमता को अधिक पुष्ट और प्रभावशाली बनाने हेतु अधिकांशत: स्कूलों में शिक्षकों द्वारा उन्हें हाथी पर 10 लाइन निबंध लेखन का अभ्यास कराया जाता है। इसलिए इन्हें यहाँ पर उपलब्ध कराते समय हमनें इस बात का पूरा ध्यान रखा है की यह निबंध शिक्षकों और बच्चों दोनों के लिए समान रूप से उपयोगी साबित हो। तो चलिए पेश है पहली, दूसरी और तीसरी कक्षा के बच्चों के स्तरानुकूल हिंदी में हाथी पर 10 लाइन; और जो अत्यंत रोचक, सरल और ग्राह्य है।  

10 lines on Elephant In Hindi for Class 1 & 2

1- हाथी भारत का राष्ट्रीय धरोहर पशु घोषित है।

2- यह जानवर जंगल में रहता है।

3- सामान्यतः यह गहरे सुरमई रंग का होता है।

4- कुछ हाथी सफेद रंग के भी होते हैं।

5- हाथी का शरीर बहुत विशाल होता है।

6- हाथी के खंभे की भांति लंबे तथा गोल आकार के चार पैर होते हैं।

7- हाथी के कान पंखे की तरह बहुत बड़े होते हैं। अफ्रीकी हाथी के कान सबसे बड़े होते हैं।

8- हाथी के मुख पर एक बड़ी सूंड होती है। हाथी अपनी सूंड की सहायता से ही फल, फूल, पत्तियां तोड़कर खाता है, पानी पीता है।

9- हाथी एक शाकाहारी पशु है। केला तथा गन्ना हाथी का प्रिय खाद्य पदार्थ है।

10- हाथी को नदियों तथा तालाबों में स्नान करना अत्यंत अच्छा लगता है।

10 lines on Elephant In Hindi for Class 3

1- हाथी दुनिया का सबसे वजनदार तथा जमीन पर रहने वाला पशु है।

2- यह मुख्य रूप से अफ्रीका और एशिया में पाया जाता है।

3- हाथी का वजन लगभग 7000 किलो तक बढ़ सकता है।

4- हाथी के स्तंभ के समान चार मोटे पैर ही इसके वजन को उठाते हैं।

5- हाथी का रूप और इसकी विशालता को देखकर अधिकांश नरभक्षी पशु जैसे- बाघ, शेर, और चीता इससे दूर ही रहते हैं।

6- यह जीव हमारे पर्यावरण और पारिस्थितिकी तंत्र को संतुलित बनाए रखने में भी काफी अहम भूमिका निभाता है।

7- प्राचीन काल से हाथी मनुष्य के लिए भी बहुत उपयोगी रहा है। पुराणों में ऐसा जिक्र मिलता है कि हाथी का युद्ध में प्रयोग होता था। लोग त्योहारों और मंगलसूचक रिवाजों में भी हाथी की मुख्य रूप से प्रार्थना करते थे।

8- हिंदू देवता गणेश का सिर हाथी का ही है। आज भी हाथी को महत्व दिया जाता है, लेकिन अब कुछ विषय हाथी के लिए अच्छा नहीं है।

Loading...

9- हाथी की पूजा करते हुए भी लोग उसका दुरुपयोग करते हैं। हाथी को सर्कस में रखकर उसकी पशुता को नष्ट करते हैं। और इसके आवास को नष्ट करके हम इसको सता रहे हैं।

10- आइवरी के लिए हम गजदंत को काटकर इसे मार डालते हैं। जबकि हाथी बहुत लंबे समय तक जी सकता है। हाथी एक संरक्षित वन्य पशु है। हम कैसे इसे सम्मान दे रहे हैं । केवल इसके दांतो को प्राप्त करने के लिए इसको मारना वास्तव में निंदनीय है।

स्वच्छता और स्वास्थ्य पर निबंध

स्वच्छता पर महापुरुषों के सुविचार

स्वच्छता पर प्रेरक कहानी

 स्वच्छ भारत अभियान पर उत्कृष्ट भाषण

दोस्तों ! उम्मीद है उपर्युक्त ”हाथी पर निबंध” (10 Lines on Elephant for Students In Hindi)  छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इस निबंध को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।

और गर आपको इस लेख में कोई त्रुटी नजर आयी हो या इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *