जिन्दगी पर 51 सर्वश्रेष्ठ अनमोल वचन एवं सुविचार – Zindagi Quotes In Hindi

दोस्तों यह कहना बहुत आसान लगता है कि ज़िंदगी ज़िंदादिली का नाम है परन्तु जीवन में कभी-कभी ऐसी समस्याएं आती हैं कि हिम्मत हारने लगती है। और जब यह जिंदगी पर बार – बार प्रहार करती है तो ऐसी दुःख की मन:स्थिति में मनोबल और अधिक टूट जाता है। जीना दूभर हो जाता है। ऐसे हालात में जब जीना ही मुश्किल हो जाये तो ज़िंदादिली आयेगी कहां से? बिलकुल ठीक। ज़िंदगी में जब भी कभी मुश्किलें आती हैं तो दुआ के लिए सबसे पहले हाथ अनायास ही आसमान की तरफ़ उठ जाते हैं। परन्तु जब तक आदमी स्वयं प्रयास न करे आदमी तो क्या ख़ुदा (ईश्वर) भी साथ नहीं देता। किसी ने बिलकुल ठीक कहा है: “हिम्मते मर्दां, मददे ख़ुदा” ईश्वर केवल हिम्मत करने वालों का साथ देता है। इसलिए ज़िंदगी की उलझनों को सुलझाने के लिए हिम्मत रुपी ज़िंदादिली चाहिए।
सच तो ये है मुश्किलें ही हमें जीवन जीने की योग्यता देती है। मुश्किलें और चुनौतियों के बिना तो जिंदगी बेकार है। कोई भी बेहतर या फिर बेहतरीन तरीके से जिंदगी की मुश्किल से मुश्किल चुनौतियों से लड़ सकता है; जीत सकता है, बशर्ते कि जीने की वो जबरदस्त अद्भुत कला सीख ली जाएँ। निस्संदेह यह कला स्वयं में कुछ अतिरिक्त गुण विकसित करने से संभव हो सकता हैं। इस दृष्टि से सकरात्मक विचारों का महत्व निर्विवाद है। माना की एक उम्मीद भरा सकरात्मक विचार आपकी सभी समस्यायों का हल नहीं कर सकता है, लेकिन यह पर्याप्त आप को खुद में उत्साह, उमंग और विश्वास को प्रोत्साहित जरुर कर सकता है। और अपने इसी रवैये से आप फिर से अपनी जिन्दगी को प्रेरित कर सकते है।
तो यदि आप तैयार है इस अतिरिक्त गुण का प्रतिशत अपने अन्दर बढ़ाने के लिए तो यहाँ कुछ बेहतरीन जिन्दगी पर सुविचार – Life Quotes in Hindi शेयर कर रही हूँ जो पूर्णतया जीवन को एक अद्भुत संतोष प्रदान कर सकता है, अनेक दुश्वारियों और बाधाओं के बावजूद जीवन को शानदार बना सकता है। विश्व स्तर पर प्रसिद्ध यह जीवन पर अनमोल वचन – Life Quotes in Hindi आप में जबरदस्त परिवर्तन लाकर, life beautiful बना सकती है। इस Zindagi Quotes को अनेक महापुरुषों के जीवन पर कहें गए उद्धरणों से उद्धृत किया है। इन्हें यहाँ पर खास आपके लिए उपलब्ध करा रही हूँ। मैं यह निश्चित रूप से कह सकती हूँ कि आप इन Life Quotes को पढ़कर खुद को उत्साहित महसूस करेंगे।
Zindagi Quotes In Hindi – जिंदगी पर सर्वश्रेष्ठ सुविचार
ज़िंदगी आज के हिसाब से जियो, कल खुद बदल जाएगा।
***
ना पीछे में ना आगे में, अभी में जीने का नाम है ज़िंदगी II
***
ज़िंदगी और कुछ नहीं, यादों का सफर है।
***
जो ज़िंदगी सिखाती है, वो ज़िंदगी भर याद रह जाती है I
***
ज़िंदगी के हर दर्द को सहता जा, और अपनी मंज़िल की ओर बढ़ता जा II
***
जिंदगी हल्की महसूस होगी, अगर दूसरों से कम उम्मीद और खुद पर ज्यादा भरोसा हो तो।
***
अपनी ज़िंदगी परखने के लिए नहीं, समझने के लिए खर्च करो I
***
अपेक्षा अपने आप से रखो, किसी और से नहीं I
***
अपने आप पर भरोसा रखो, तुम्हारा किस्सा किसी दिन कहानी बनेगी I

अगर जिंदगी में कुछ पाना चाहते हो तो, तरीके बदलो इरादे नहीं।
***
अगर सब कुछ मिल जाएगा जीवन में तो तमन्ना किसकी करोगे; अधूरी ख्वाइशे ही तो जीवन जीने का मजा देती हैं।
***
कैसे या किसको बताना, ये जो ज़िंदगी का है फ़साना I
***
जिंदगी अगर एक जंग है तो आपना Attitude भी दबंग है।
***
जिंदगी अगर फाइन है, तो समझ लो उसमें जरूर ईश्वर के साइन है।
***
जिन्हें ज़िंदगी ने तजुर्बा दिया, उन्हें फिर खुशियां नसीब नहीं हुई ।
***
अगर तुम अपनी जिंदगी अपने तरीके से नहीं जीओगे तो लोग अपने तरीके तुम पर लाद देंगे।
***
जिंदगी को प्यार करने और उसके लिए लालची होने के बीच एक बहुत बारीक रेखा है।
***
जिंदगी इसे जीने वाले को प्यार करती है।
***
प्यार का अभाव जिंदगी को बोझिल बना देता है।
***
जिंदगी में आप कितनी बार हारे ये कोई मायने नहीं रखता क्योंकि आप जीतने के लिए पैदा हुए हैं।
***
जिंदगी में कठिनाईयां आएं तो उदास न होना क्योंकि कठिन रोल अच्छे एक्टर को ही दिए जाते हैं।
***
जिंदगी में तपिश कितनी भी हो कभी हताश मत होना क्योंकि धूप कितनी भी तेज हो समंदर कभी सूखा नहीं करते।

जीवन में मुसीबत आए तो कभी घबराना मत, गिरकर उठने वाले को जी बाजीगर कहते हैं।
***
सारे सबक किताबों में नहीं मिलते यारो, कुछ सबक जिंदगी भी सिखाती है।
जिंदगी में रिस्क लेने से कभी मत डरो या तो जीत मिलेगी और हार भी गए तो सीख मिलेगी।
***
शानदार जिंदगी जीने के दो ही तरीके हैं- जो पसंद है उसे हासिल करो नहीं तो जो हासिल है उसे पसंद करो।
***
अध्यापक और जिंदगी में बस इतना ही फर्क है- अध्यापक सबक सिखाकर इम्तिहान लेता है और जिंदगी इम्तिहान लेकर सबक सिखाती है।
***
जीवन में हमेशा दूसरा मौका जरुर देता है, जिसे कल कहते हैं।
***
इंतजार मत करो, जितना तुम सोचते हो जिंदगी उससे कहीं ज्यादा तेजी से निकल रही है।
***
जिंदगी में हमें हर दिन नई चुनौतियों का सामना करने के लिए तैयार रहना चाहिए।
***
जीवन के बारे में सबसे अच्छी बात यह होती है कि हम जीवन में कभी भी नई शुरुआत कर सकते हैं।
***
अगर आप खुद से प्यार करते हैं, तो अपनी ताकत से जिंदगी में आगे बढ़ना शुरू कीजिए।
***
मुश्किलें आएँगी, असफलता भी मिलेगी, लोग ताने भी कसेंगे लेकिन याद रखिए आपका भविष्य दूसरों से बेहतर होगा।
***
अगर आप में कोई हुनर नहीं है, तो आपको जिंदगी में कदम-कदम पर मुश्किलों का सामना करना पड़ेगा। इसलिए अगर आप अपने भविष्य अच्छा बनाना चाहते हैं, तो खुद को हुनरमंद बनाइए. खुद को किसी काम का विशेषज्ञ बनाइए।
***
जिंदगी में समय-समय पर Calculated Risk लेने चाहिए। क्योंकि जो लोग हमेशा Risk लेने से बचने की कोशिश करते रहते हैं, वे लोग जीवन में अक्सर पिछड़ जाते हैं।
***
सफलता पाने के लिए हमें अपना स्तर ऊँचा करना होता है।
***
जिंदगी में थम जाने वाले लोग, निश्चित रूप से असफल होते हैं।
***
आपको अपनी जिंदगी की दिशा का निर्धारण खुद करना होता है, जिंदगी में आगे बढ़ने के लिए दूसरों का इंतजार करना बेवकूफी है।
***
जिंदगी इतनी बड़ी नहीं है, कि इसे हम बेकार की बातों में उलझकर बिता दें। जिंदगी तो इतनी छोटी है, कि कब बचपन आता है, कब जवानी आती और कब बुढ़ापा आता है ये हमें पता तक नहीं चलता है।
***
जिंदगी में कुछ बनना चाहते हो, तो जिंदगी के हर पल का सम्मान करना सीखो।
***
हमारे जीवन का अंत उसी समय शुरू हो जाता है जब हम उन विषयों पर चुप्पी साध लेते हैं जो मायने रखते हैं।
***
जीवन में बार-बार पीछे मुड़कर नहीं देखना चाहिए, क्योंकि कभी-कभार पीछे मुड़कर देखना सही है। लेकिन जो लोग अपने कदम आगे बढ़ाते हुए, लगातार पीछे देखते रहते हैं वो मुँह के बल गिरते हैं।
***
जीवन में बार-बार अपने फैसले न बदलें, और न तो बार-बार अतीत में झांकते रहें।
***
जब-जब आप दूसरों की जिंदगी में दखल देने की कोशिश करते हैं, तब-तब आप अपनी जिंदगी को बदतर बनाते हैं।
***
जिंदगी बहुत निर्मम तरीके से आपके साथ पेश आएगी, अगर आप जिंदगी में समय-समय पर खुद को बदलते नहीं रहेंगे। जो लोग समय के साथ खुद में सुधार नहीं लाते हैं, बीतते समय के साथ उनकी स्थिति दयनीय होती जाती है।
***
जिंदगी में कभी भी दूसरे को बदलने की कोशिश में खुद को बर्बाद मत करना, क्योंकि ज्यादातर लोग बदलाव के विरोधी होते हैं। बहुत कम लोग बदलाव को आसानी से स्वीकार कर पाते हैं।
***
अच्छी बातें हमें इसलिए नहीं भाति हैं, क्योंकि सच अक्सर कड़वा होता है। और अच्छी बातों को जीवन में उतारना बहुत मुश्किल होता है।
***
मिलता तो बहुत कुछ है इस ज़िन्दगी में बस हम गिनती उसी की करते है, जो हासिल ना हो सका….
***
जो सबक हमें जिंदगी सिखाती है, वो बातें किताबों में नहीं लिखी होती है।

पिछली गलतियों से सबक लेकर हम अपने जीवन को बेहतर बना सकते हैं।
***
होशियार लोग अपनी गलती से सीखते हैं, जबकि ज्यादा होशियार लोग दूसरों की गलती से सीखते हैं।
***
वो लोग जिंदगी में कभी कुछ भी नहीं कर पाते हैं, जो हमेशा दूसरों पर आश्रित रहते हैं।
***
अगर आप खुद से प्यार करते हैं, तो अपनी ताकत से जिंदगी में आगे बढ़ना शुरू कीजिए।
***
जब तक आप अपने काम से प्यार करना शुरू नहीं करेंगे, तब तक आप जिंदगी में दूसरों से आगे नहीं निकल पाएंगे।
***
जिंदगी में हमेशा सकारात्मक बदलाव करते रहिए, प्रगति करने का यह सबसे आसान तरीका है।
***
अगर आप जिंदगी में दूसरों से आगे निकलना चाहते हैं, तो हर दिन खुद को बीते हुए दिन से बेहतर बनाइए। क्योंकि जब-जब आप अपना Best देंगे, तब-तब हमेशा जीतेंगे।
***
अपने Talent को Performance में बदलकर आप जिंदगी में किसी भी मुकाम को पा सकते हैं।
इन प्रेरणादायी सुविचार (Best Quotes in Hindi) को पढ़ना न भूले
Best Quotes & Anmol Vachan With Images
महात्मा गाँधी के महान अनमोल सुविचार
Good Morning Quotes in Hindi With Images
Anmol Vachan and Quotes in Hindi
51+ सफलता के लिए प्रभावशाली कोट्स
फ्रेंड्स आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। अत: आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इन Zindagi Quotes को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।
अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं.
|