Hindi Post Hindi Quotes

माँ के प्यार पर पर दो लाइन शायरी – Two Line Mother Shayari In Hindi

माँ के प्यार पर पर दो लाइन शायरी – Two Line Mother Shayari In Hindi

Two Line Mother Shayari In Hindi – Status
Two Line Mother Shayari In Hindi – Status

Two Line Mother Shayari In Hindi – इस संपूर्ण संसार में विधाता के बाद अगर कोई सर्वश्रेष्ठ चीच हमारे लिए बनी है तो वो माँ हैं। या यूँ कहें इस दुनिया में माँ हमारे लिए भगवान का ही रूप होती है। भगवान ने अपने रूप में माँ का साथ हमें आशीर्वाद स्वरूप दिया है, जो हमारे जीवन के लिए अत्यंत आवश्यक चीजों में से एक हैं। यदि हम यह आशीर्वाद खो देंगे तो हम सब कुछ खो देंगे। क्योंकि माँ सिर्फ हमें जन्म  ही नहीं देती है बल्कि वह हमारे शरीर, हमारे मन, हमारे व्यक्तित्व, और हमारे आत्मविश्वास को भी गढ़ती है। और हमारे लिए ऐसा करते हुए वो खुद को खपा देती है, खुद को भुला देती है। और उफ़ तक नहीं करती है। शायद इसीलिए माँ को एक व्यक्ति नहीं, एक व्यक्तित्व नहीं, बल्कि मां को इस धरती पर भगवान कहते है।

सचमुच! इस दुनिया में माँ ही एक ऐसी होती है जिसका प्यार अपने बच्चे के लिए असीमित होता है। उसके जितना सच्चा प्यार इस दुनिया में कोई नहीं कर सकता है। या यूँ कहें कि सच्चे प्यार का दूसरा नाम है माँ। वास्तव में माँ के बिना जीवन का कोई मोल नहीं हैं। उसकी जगह कोई भी इस दुनिया में नहीं ले सकता है। माँ अनमोल हैं।  माँ का हम सबके पास में होना हमारे जीवन के लिए सबसे बड़ा वरदान है। यदि आपके पास भीं एक प्यार दुलार करने वाली प्यारी माँ है तो समझिए आप इस दुनिया के सबसे किस्मत वाले इंसान है।

इसीलिए अपनी माँ का कभी भी दिल ना दुखाएं और अपनी माँ से चाहे दूर हो या पास आज ही ये बेहतरीन शायरी उसको समर्पित करें।  शायरी में हर जज्बात को खूबसूरती और असरदार तरीके से जाहिर करने का हुनर होता है। इन्हें यहाँ पर खास आपके लिए ही उपलब्ध करा रही हूँ। ये Maa Shayari निश्चित ही आपकी माँ के हृदय को स्पर्श करेगा और उनके साथ आपके रिश्ते को और भी मजबूत तथा मधुर बनाएगा।

दुनिया का पहला प्यार… माँ

सबसे कीमती वरदान… माँ

धरती पर ईश्वर की कहानी… माँ

खुशियों के बाग में बागवान… माँ

प्रकृति के सौंदर्य का पहला उपहार …माँ

कांटों भरी राह में फूलों का एहसास… माँ

खुशियों के अनमोल खजाने की राह… माँ

प्यार और डांट का खट्टा-मीठा खेल.. माँ

गैरों की दुनिया में अपनों का विश्वास… माँ

कुदरत की संपूर्ण व्यवस्थित व्यवस्था… माँ

Best Mother Suvichar In Hindi - Quotes

“Mother” का ‘M’ ही महत्वपूर्ण है,

क्योंकि

इस ‘M’ के बिना बाकी सब “Other” है।

***

‘आत्मा’, ‘महात्मा’

और ‘परमात्मा’

Loading...

ये तीनों ही शब्द

‘माँ’ के बिना अधूरे हैं❤

***

माँ का होना इस धरती पर

स्वर्ग सा नरम बिछोना है,

दुनियां के सब सुख से बढ़कर

माँ के आंचल का कोना है❤

Two Line Maa Shayari In Hindi – शायरी
Two Line Maa Shayari In Hindi – शायरी

हालातों के आगे जब साथ

न जुबां होती है

पहचान लेती है

ख़ामोशी में हर दर्द

वो सिर्फ माँ होती है।

***

ऊपर जिसका अंत नहीं उसे

आसमाँ कहते हैं,

इस जहां में

जिसका अंत नहीं

उसे माँ कहते हैं…

***

              जिसके प्यार में कभी पतझड़ नहीं आता

उसका नाम है…

माँ

***

वह माँ ही हैं

जो तुम्हें दुनिया से

नौ महीने ज्यादा जानती हैं…

***

माँ के बिना कोई घर ना हो

और कोई माँ बेघर ना हो…

Shayari On Maa in Hindi - Status
Shayari On Maa in Hindi – Status

कई फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,

कई दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,

कई बूंद चाहिए गिलास भरने के लिए,

पर माँ अकेली ही काफी है बच्चों

की जिंदगी को स्वर्ग बनाने के लिए…

***

माँ की दुआ वक्त तो क्या

नसीब भी बदल देती है।

***

लबो पर उसके कभी बददुआ नहीं होती

बस एक माँ है जो कभी खफा नहीं होती।

***

मुझे बस इसलिए अच्छी बहार लगती है,

कि ये भी माँ की तरह खुशग्वार लगती है।

फर्क नहीं पड़ता कि दुनिया क्या कहती है मेरे बारे में

मैं बहुत खूबसूरत हूं ये मेरी माँ कहती है।

Shayari On Mother in Hindi - Hindi
Shayari On Mother in Hindi – Hindi

है कर्ज जो हरदम सवार रहता है,

वो माँ का प्यार है सब पर उधार रहता है।

***

जिस्म रोता है पर रूह नहीं होती,

दर्द उनसे पूछो जिनकी मां नहीं होती।

 

हजारों गम हो फिर भी

मैं खुशी से फूल जाता हूं

जब हंसती है मेरी माँ

मैं हर गम भूल जाता हूं!

Loading...

***

माँ की तरह

कोई और ख्याल रख पाये…

ये तो बस

ख्याल ही हो सकता है…

Beautiful Mother Shayari In Hindi - Status
Beautiful Mother Shayari In Hindi – Status

माँ भले ही पढ़ी लिखी

हो या नहीं पर

संसार का दुर्लभ

व महत्वपूर्ण ज्ञान

हमें माँ से ही

प्राप्त होता है…

***

साल बदलते हैं लोग बदलते हैं

लेकिन

माँ का प्यार कभी नहीं बदलता…

***

हर किसी को नहीं मिलता माँ का प्यार,

खुशनसीब है वो जिनको मिली यह बहार।

***

 एक अच्छी माँ तो

हर एक बेटे के पास होती है

पर

एक अच्छा बेटा

हर एक माँ के पास नहीं होता..!

***

न अपनों से खुलता है

न ही गैरों से खुलता है

यह जन्नत का दरवाजा है

माँ

के पैरों से खुलता है।

***

मत करना नजर-अंदाज

मां-बाप

की तकलीफों को…

जब ये बिछड़ जाते हैं

तो रेशम के तकिए पर

भी नींद नहीं आती…

Heart Touching Maa Shayari In Hindi - Quotes
Heart Touching Maa Shayari In Hindi – Quotes

माँ के लिए क्या लिखूं मैं,

माँ की ही तो लिखावट हूं मैं।।

***

उसको नहीं देखा हमने कभी…

पर उसकी जरूरत क्या होगी,

…हे माँ तेरी सूरत से अलग

भगवान की सूरत क्या होगी…

***

माँ से बड़ा कोई

अलार्म नहीं दुनिया

में

 

7:00 बजे उठाने का

कहो तो 6:00 बजे उठा

के कहती है 8:00 बज

गए

***

माँ की अजमत से अच्छा जाम क्या होगा,

माँ की खिदमत से अच्छा काम क्या होगा,

खुदा ने रख दी हो जिस के कदमों में जन्नत, 

सोचो उसके सर का मुकाम क्या होगा।

***

बिन बताये वो हर बात जान लेती है,

माँ तो माँ है

मुस्कुराहटों में गम पहचान लेती है।

***

देखा करो कभी अपनी

माँ की आंखों में,

Loading...
Copy

ये वो आईना है जिसमें बच्चे

कभी बूढ़े नहीं होते!

संबंधित लेख : Click to Read

माँ की ममता पर चार हृदयस्पर्शी कविताएँ Click Here
माँ पर दिल छू लेने वाली शायरी Click Here
माँ पर दो लाइन स्टेटस Click Here
माँ पर अनमोल विचार Click Here
माँ पर बेहतरीन कोट्स Click Here

प्रिय पाठकों उपरोक्त Two Line Mother Shayari मेरी लिखी रचना नहीं है। इसे आप तक पहुँचाने की मैं मात्र एक जरिया हूँ। अगर ये Wedding Wishes पसन्द आये तो इसे ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। और अगर कोई गलती हो तो वो भी कमेंट्स में बताएं और मेरा मार्गदर्शन करे।

आप हमें अपना सुझाव और अनुभव बताते हैं तो हमारी टीम को बेहद ख़ुशी होती है। क्योंकि इस ब्लॉग के आधार आप हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *