Bhashan Hindi Post Hindi Quotes Kavita

राष्ट्रीय युवा दिवस पर अनमोल वचन, भाषण, कविता एवं शुभकामनाएं – National Youth Day Speech Quotes Poem & Wishes In Hindi

Best Inspiring Speech Quotes Poem & Wishes on National Youth Day In Hindi – National Youth Day Speech अनमोल वचन, भाषण, कविता एवं शुभकामनाएं

Youth Day Speech Quotes in Hindi - Poem & Wishes
Youth Day Speech Quotes in Hindi – Poem

National Youth Day Speech Quotes Poem & Wishes In Hindi – स्वामी विवेकानंद अपने बहुमुल्य विचारों और अतुलनीय कार्यों के कारण वर्षों से विशाल भारत की समग्र पहचान हैं। यद्यपि 12 जनवरी, 1863 में जब ये पैदा हुए थे तब भारत पूरी तरह से राजनीतिक दृष्टि से घोर अंधकार में था। लेकिन नरेंद्र अर्थात् स्वामी विवेकानंद ने अपने जीवनकाल में हिमालय से लेकर कन्याकुमारी तक पूरे देश का भ्रमण किया। अनेक स्थानों पर उन्होंने अपने सुविचारों और व्याख्यानों से युवाओं को प्रभावित किया। उन्हें एक नई दिशा दिया। उन्होंने राजा-महाराजा और नवाबों को भी उपदेश दिए। लेकिन 11 सितंबर, 1893 को शिकागो में विश्वा धर्म सम्मेलन में तेजस्वी युवा स्वामी विवेकानंद द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण भाषण ने अंततः उन्हें विश्व का नायक बना दिया।

उनके भाषण के प्रथम चार शब्द ‘अमेरिकावासी भाइयों तथा बहनों’ इन शब्दों को सुनते ही जैसे सभा में उत्साह का तूफान आ गया और 2 मिनट तक 7 हजार लोग उनके लिए खड़े होकर तालियां बजाते रहे। पूरा सभागार करतल ध्वनि से गुंजायमान हो गया। संवाद का ये जादू शब्दों के पीछे छिपी चीर-पुरातन भारतीय संस्कृति, सभ्यता, अध्यात्म व उस युवा के त्यागमय जीवन का था, जो शिकागो से निकला व पूरे विश्व में छा गया। उस भाषण को आज भी दुनिया भुला नहीं पाती। इस भाषण से दुनिया के तमाम पंथ आज भी सबक ले सकते हैं। इस अकेली घटना ने पश्चिम में भारत की एक ऐसी छवि बना दी जो आजादी से पहले और इसके बाद सैकड़ों राजदूत मिलकर भी नहीं बना सके। स्वामी विवेकानंद के इस भाषण के बाद भारत को एक अनोखी संस्कृति के देश के रूप में देखा जाने लगा।

इसके पश्चारत् स्वामीजी ने अनेक देशों का भ्रमण किया तथा उपदेश दिए। हालांकि विवेकानंद जी का इस धराधाम पर बसेरा थोड़े ही दिनों का रहा, लेकिन अपने जीवन के संक्षिप्त विस्तार में उनकी उपलब्धियां अत्यधिक थीं। आज 12 जनवरी उनका जन्मदिन है। और इसी दिन को आगे चलकर युवा दिवस के रूप में मनाया जाने लगा। 1984 में भारत सरकार द्वारा स्वामी विवेकानंद के जन्म दिवस (12 जनवरी) को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाने का ऐलान किया गया था। संभवतः इसीलिए की युवावस्था में मनुष्य जुनूनी होता है कुछ कर गुजरने को, जिज्ञासु होता है। सत्य जानने का इच्छुक होता है। समाज की हर बात को तर्कों के पैमाने पर तोलने का प्रयास करता है। पहाड़ का सीना चीर कर रास्ता निकाल सके, इतना साहस होता है।

यौवन मनुष्य में एक असीमित ऊर्जा के भंडार जैसा होता है जिसके सहारे मनुष्य और समाज उन्नति के सर्वोच्च शिखर पर पहुंच सकता है। भारत का मंगल मिशन भारत की इसी युवा सोच और उसके युवा जज्बे को दिखाता है। और ऐसा सिर्फ एक बार नहीं हुआ है कई बार भारत ने ऐसे साहसिक कामों को अंजाम दिया है जिसे देखकर विश्व ने दांतो तले अंगुलियां दबाई है। भारतीय इतिहास ऐसे युवाओं के कार्यों से भरा पड़ा है, जिन्होंने अपने संकल्प शक्ति के माध्यम से इतिहास को पूर्णतः बदल दिया।

भगवान राम ने अपने संकल्प शक्ति के माध्यम से पूरे दंडकारयण्य को राक्षसों के अत्याचारों से मुक्त किया, भगवान कृष्ण ने अपने युवा शक्ति के माध्यम से अपने समय के संपूर्ण राजनीति को ही बदल दिया, चाणक्य, चंद्रगुप्त मौर्य, अशोक महान जिन्होंने युद्ध को त्याग कर शांति को अपनाया और संपूर्ण विश्व को इसका पाठ सिखाया, महात्मा बुद्ध, पृथ्वीराज चौहान, महाराणा प्रताप और न जाने ऐसे कितने उद्धरण उपस्थित हैं इतिहास में।

अगर भारत की आजादी के बाद की बात की जाए तो यह कहना अतिशयोक्ति न होगा कि इसी युवा संकल्प शक्ति ने अन्य उत्पादन में हमें आत्मनिर्भर बनाया। पर अफसोस! आज भारत अपनी युवा शक्ति को बर्बाद कर रहा है। वर्तमान में भारत पूरे विश्व में एक युवा राष्ट्र के तौर पर अपनी पहचान रखता है। एक युवा देश होने के नाते भारत में वह क्षमता है जिसके सहारे वह पुनः विश्व गुरु बन सकता है। भारत हर वह काम आसानी से कर सकता है जिसे करने के लिए किसी दूसरे राष्ट्र को दो बार सोचना पड़ेगा। चूंकि किसी भी देश के विकास में सबसे अहम योगदान युवाओं का होता है। सम्पूर्ण राष्ट्र का भविष्य युवाओं के मजबूत एवं सुदृढ़ कंधों पर ही टिका होता है। परन्तु आज ये कंधे झुक गए है। ये कंधें इतने झुक गए हैं कि उनसे उनके स्वयं का भार भी नहीं उठाया जा रहा हैं।

यह पूर्णतया ध्यान देने वाली बात है कि आज जब कोई युवक अपने लक्ष्य को प्राप्त करने हेतु कठिन परिश्रम करता है और यदि वह असफल हो जाता है, तो उसका मन टूट जाता है। हताशा का अंधकार उसे घेर लेता है। फिर व्यक्ति या तो आत्महत्या का निर्णय ले लेता है अथवा समझौतावादी बन जाता है। आज की युवाशक्ति अपने ही भँवर में फँसकर इतनी उलझ गई है कि स्वयं का सर्वनाश एवं सत्यानाश करने को तुल गई है। कभी दूसरों को दिशा देने वाली युवाशक्ति आज स्वयं दिग्भ्रमित है।

यदि हम अपनी चिंतन शक्ति तथा दृष्टि को थोड़ी सूक्ष्मता के साथ गहन करें, तो हमें सहज ही स्पष्ट हो जाएगा कि स्वामी जी की चेतना ने सदा ही भारत देश के युवाओं के हृदय में बोध के तार झंकृत किये हैं। श्री अरविंद, नेताजी सुभाषचंद्र बोस, महात्मा गाँधी, जवाहरलाल नेहरू ये सभी अपनी युवावस्था में स्वामीजी की वैचारिक-आध्यात्मिक चेतना से प्रेरित-प्रभावित रहे हैं।

स्थिति आज भी वही है। प्रत्येक आदर्श-निष्ठ युवा के प्रेरणास्रोत और कोई नहीं स्वामी विवेकानंद हैं। वे भारतीय युवा प्रेरणा के प्रतीक पुरुष या यूथ आइकन हैं। उनका सुन्दर मुख हमें आकर्षित भी करता है और प्रेरित भी। उनका सिंह के समान साहस व निर्भय भाव, उनकी आँखों में ज्ञान कि गहराई के साथ प्राणी मात्र के लिए करुणा का सागर लहराता हुआ दिखाई देता है। उनके हृदय से उत्पन्न हुए स्वरों को जो आज विविध पुस्तकों के पृष्ठों में अंकित है, यदि हम पढ़े तो हमें ऐसा अनुभव होता है मानो स्वामी विवेकानंद अपनी मन की बात, अपने हृदय कि पीड़ा हमारे सामने रख रहें हैं। उनकी वाणी से ऐसा लगता है कि उनके हृदय में भारत देश की युवा पीढ़ी के प्रति असीम प्रेम है और दृढ़ विश्वास भी।

शायद इसलिए उनका प्रत्येक शब्द युवा पीढ़ी के लिए ध्वनित हुआ है। युवा पीढ़ी के लिए उनका स्नेह और विश्वास ही नवयुवकों के लिए प्रेरक शक्ति का कार्य करता है। नवयुवको पर उनकी बातों का प्रभाव विद्युत तरंगो के समान पड़ता है। यदि हम चाहे तो उन प्रेरणादायी विचारो से अपने हृदय में फिर से आत्मशक्ति भर सकते  है। यहाँ उनके कुछ विचारों को हमने प्रस्तुत करने का प्रयास किया है। हमें विश्‍वास है कि उपलब्ध स्वामी विवेकानंद के प्रेरक विचार अवश्य ही युवाओं के जीवन को एक नई दिशा प्रदान करेंगी।

Youth Day कोट्स- Rashtriya Yuva Diwas Quotes In Hindi – Swami Vivekananda Quotes In Hindi Status, for National Youth Day…

“अपने आप पर विश्वास करें और दुनिया आपके चरणों में होगी।”

***

“दिल और दिमाग के टकराव में दिल की सुनो।”

***

“कोई काम करने से पहले हार मत मानिये, नही तो वह काम कभी भी सफल नही होगा।”

***

“सफलता प्राप्‍त करने के लिए, अटल धैर्य और दृढ़ इच्‍छाशक्ति चाहिए।”

***

“अपने जीवन में जोखिम उठाएं। यदि आप जीतते हैं, तो आप नेतृत्व कर सकते हैं, यदि आप हार जाते हैं, तो आप मार्गदर्शन कर सकते हैं।”

***

Loading...

“यदि आप युवा हैं तो आपके पास सब कुछ आपके पक्ष में है, इसलिए समय का सबसे अच्छा उपयोग करें…।”

***

“कभी मत सोचो कि आत्मा के लिए कुछ भी असंभव है। ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है। यदि पाप है, तो यह एकमात्र पाप है; यह कहना कि आप कमजोर हैं, या अन्य कमजोर हैं।”

***

“जो सत्‍य है, उसे साहस पूर्वक निर्भीक होकर लोगो से कहो, उससे किसी को कष्‍ट होता है या नहीं, इस और ध्‍यान मत दो।”

***

“एक हीरो बनो। हमेशा कहते हैं, मुझे कोई डर नहीं है।”

***

“लगातार पवित्र विचार करते र‍हें, बुरे संस्‍कारों को दबाने के लिए एकमात्र समाधान यही है..।”

***

“जीवन का रहस्‍य केवल आनंद नही है, बल्कि अनुभव के माध्‍यम से सीखना है।”

***

“आज के युवा जब ठीक से सुसज्जित होंगे तो कल का भविष्य होगा।”

***

“कोई व्‍यक्ति कितना ही महान क्‍यों न हो, आंखे मूंदकर उसके पीछे न चले. यदि ईश्‍वर की ऐसी ही मंशा होती तो वह हर प्राणी को आंख, नाक, कान, मुंह और दिमाग़ क्‍यों देते?”

***

“सभी शक्ति तुम्‍हारे भीतर है, आप कुछ भी और सब कुछ कर सकते हैं।”

***

“एक अच्‍छे चरित्र का निर्माण, हज़ारों बार ठोकर खाने के बाद ही होता है।”

***

“बहादुर अकेला ही महान लक्ष्‍य हासिल कर सकता है, ना कि कायर।”

***

“एक विचार लो. उस विचार को अपना जीवन बना लो; उसके बारे में सोचो उसके सपने देखो, उस विचार को जियो। अपने मस्तिष्क, मांसपेशियों, नसों, शरीर के हर हिस्से को उस विचार में डूब जाने दो, और बाकी सभी विचार को किनारे रख दो. यही सफल होने का तरीका है।”

National Youth Day Quotes in Hindi - Wishes
National Youth Day Quotes in Hindi

“कभी यह न कहना कि ‘मै नहीं कर सकता’, क्योंकि तुम अनन्तस्वरुप हो। तुम्हारे स्वरूप की तुलना में देश-काल भी कुछ नहीं है। तुम सबकुछ कर सकते हो, तुम सर्वशक्तिमान हो।”

***

“एक आउंस काम बीस हजार टन बड़बोलेपन के बराबर है।”

***

“असफलता तो जीवन का सौन्दर्य है। यदि तुम हजार बार भी असफल हो तो एक बार फिर सफल होने का प्रयत्न करों।”

***

“जिस समय जिस काम के लिए प्रतिज्ञा करो, ठीक उसी समय पर उसे करना ही चाहिये, नहीं तो लोगो का विश्वास उठ जाता है।”

***

“संभव की सीमा जानने केवल एक ही तरीका है असम्भव से आगे निकल जाना।”

***

“सबसे बड़ा धर्म है अपने स्वभाव के प्रति सच्चे होना। स्वयं पर विश्वास करो।”

***

“सबसे बड़ा पाप यह सोचना है कि आप कमजोर हैं।

***

“एक नायक बनो, और सदैव कहो – “मुझे कोई डर नहीं है ।”

Swami Vivekananda Quotes in Hindi - Thoughts
Swami Vivekananda Quotes in Hindi

“मन की दुर्बलता से अधिक भयंकर और कोई पाप नहीं है।”

***

“एक समय में एक काम करो, और ऐसा करते समय अपनी पूरी आत्मा उसमे डाल दो और बाकी सब कुछ भूल जाओ।”

***

“प्रयत्न करते रहो, जब तुम्हें अपने चारों ओर अंधकार-ही-अंधकार दिखता हो, तब भी मैं कहता हूँ कि प्रयत्न करते रहो। तुम्हें तुम्हारा लक्ष्य ही मिलेगा।”

***

“उपहास, विरोध और स्वीकृति हर बड़े काम को इन तीन अवस्थाओं से गुजरना होता हैं।”

***

“लक्ष्य प्राप्त होने तक उठो, जागो और रुको नहीं।”

***

“यदि स्वयं में विश्वास करना और अधिक विस्तार से पढाया और अभ्यास कराया गया होता, तो मुझे यकीन है कि बुराइयों और दुःख का एक बहुत बड़ा हिस्सा गायब हो गया होता।”

Swami Vivekananda Quotes in Hindi - Suvichar
Swami Vivekananda Quotes in Hindi

“लोग कहते है – इस पर विश्वास करो, उस पर विश्वास करो; मैं कहता हूँ – पहले अपने आप पर विश्वास करो। सब शक्ति तुम में है – इसकी धारणा करो और इस शक्ति को जगाओ – कहो हम सब कुछ कर सकते है।”

***

“शक्ति और विश्वास के साथ लगे रहो। सत्यनिष्ठा, पवित्र और निर्मल रहो तथा आपस में न लड़ो। हमारी जाति का रोग ईर्ष्या ही हैं।”

***

“सफलता प्राप्त करने के लिए अटल धैर्य और दृढ़ इच्छा चाहिए। धीर और वीर व्यक्ति कहता है, “मैं समुद्र पी जाउँगा, मेरी इच्छा से पर्वत टुकड़े टुकड़े हो जाएँगे।” इस प्रकार का साहस और इच्छा रखो, कड़ा परिश्रम करो, तुम अपने उद्देश्य में निश्चित सफल हो जाओगे।”

***

Loading...

“हमें अनन्त शक्ति, अनन्त उत्साह, अनन्त साहस तथा अनन्त धैर्य चाहिए। केवल तभी महान कार्य सम्पन्न होंगे।”

***

“महान कर्म महान त्याग से ही सम्पन्न हो सकते है।”

***

 “जितना कठिन संघर्ष होगा जीत उतनी ही शानदार होगी।”

Rashtriya Yuva Diwas Quotes in Hindi - Slogans
Rashtriya Yuva Diwas Quotes in Hindi

“जब तक आप खुद पे विश्वास नहीं करते तब तक आप भागवान पर विश्वास नहीं कर सकते।”

***

“हर किसी को अपने भीतर से ही विकास करना होता है। इसे कोई सीखा नहीं सकता, कोई अध्यात्मिक नहीं बना सकता। जो कोई सिखाने वाला है वह अंतरात्मा ही है।”

***

 “ज्ञान प्राप्त करों, ज्ञान से ही अंधकार नाश होगा।”

***

“शरीरिक, बौद्धिक और अध्यात्मिक रूप से जो कुछ भी कमजोर बनाता है उसे जहर की तरह त्याग दो।”

***

“आज अपने देश को आवश्यकता है – लोहे के समान मांसपेशियों और वज्र के समान स्नायुओं की। हम बहुत दिनों तक रो चुके, अब और रोने की आवश्यकता नहीं, अब अपने पैरों पर खड़े होओ और मनुष्य बनो।”

***

“किसी मकसद के लिए खड़े हो तो एक पेड़ की तरह, गिरो तो बीज की तरह, ताकि दुबारा उगकर उसी मकसद के लिए जंग कर सको।”

***

“स्वतंत्र होने का साहस करो। जहाँ तक तुम्हारे विचार जाते हैं वहां तक जाने का साहस करो, और उन्हें अपने जीवन में उतारने का साहस करो।”

Rashtriya Youth Day Slogan in Hindi - Quotes
Rashtriya Youth Day Slogan in Hindi – Quotes

“पहले हर अच्छी बात का मज़ाक बनता है, फिर उसका विरोध होता है, और फिर उसे स्वीकार कर लिया जाता है।”

***

“प्रसन्नता अनमोल खजाना है छोटी -छोटी बातों पर उसे लूटने न दे।”

***

“मस्तिष्‍क की शक्तियां सूर्य की किरणों के समान है. जब वो केन्द्रित होती है तो चमक उठती हैं..।”

***

“कमज़ोरी का इलाज़ कमज़ोरी का विचार करना नहीं पर शक्ति का विचार करना है।”

***

“हमारा कर्तव्य है कि हम हर एक को अपने उच्चतम विचार को जीने के लिए संघर्ष करने के लिए प्रोत्साहित करें और सत्य के लिए यथासंभव आदर्श बनाने के लिए एक ही समय में प्रयास करें।”

***

“दिन में एक बार अपने आप से बात करें, अन्यथा, आप इस दुनिया में एक उत्कृष्ट व्यक्ति से मिलने से चूक सकते हैं।”

National Youth Day Quotes in Hindi - Slogans
National Youth Day Quotes in Hindi – Slogans

“राष्ट्रीय युवा दिवस हमें याद दिलाता है कि हमें हमेशा देश की युवा ऊर्जा को महत्व देना चाहिए क्योंकि वे भविष्य बनाएंगे।”

***

“भारत उठो” अपनी आध्‍यामित्‍कता से सारे संसार के विजेता बनो…..”

***

युवा शक्ति को जगाना है
देश को आगे बढ़ाना है
भारतीय संस्कृति का
पाठ पढ़ाकर
देश का गौरव लौटना है
युवा शक्ति को बचाना है
पाश्चात्य संस्कृति को भगाना है
ये वीरों की धरती
यहां बहा है खून शहीदों का
यह युवा धन को समझना है
युवा दिवस मनाकर
देश को आगे बढ़ाना है
श्री विवेकानंद जी के ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाना है
युवा शक्ति को जगाना है
यह देश महाराणा प्रताप का,
वीर शिवाजी का, संतों का
यहां श्री कृष्ण ने गीता ज्ञान दिया इस ज्ञान को हर युवक को पढ़ाना है
देश का नाम विश्व में ऊंचा कराना है
विश्व में परचम लहराना है
ध्यान, योग, प्राणायाम से तन को मजबूत बनाना है
हमें युवा दिवस मनाना है
हमें युवा दिवस मनाना है

गौतम तंवर

इस तरह के और भी Motivational Quotes हिंदी में पाने के इच्छुक हैं तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके आप बेहतरीन नये लेटेस्ट कोट्स प्राप्त कर सकते हैं.

युयुवा हृदय-सम्राट स्वामी विवेकानंद के 100 सर्वश्रेष्ठ सुविचार: Click Here
युवा जीवन के पुरोधा युगाचार्य स्वामी विवेकानंद जी के उद्धरण: Click Here
विश्वप्रसिद्ध संयासी स्वामी विवेकानंद के जीवन संदेश: Click Here
स्वामी विवेकानंद जी के प्रेरक प्रेरणादायक प्रसंग: Click Here
युवा जीवन के स्रोत स्वामी विवेकानंद का जीवन परिचय: Click Here

आशा करती हूँ कि ये Swami Vivekananda Motivational Poems in Hindi – स्वामी विवेकानंद पर कविता छोटे और बड़े सभी के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। 

आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इन कोट्स और संदेश को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।

अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं।

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *