अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं – International Hindi Day Wishes In Hindi

Hindi Day Quotes In Hindi – नमस्कार ! जैसा की किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र की अपनी एक राजभाषा होती है जो उसका गौरव और पहचान होती है। वैसे ही हमारी राजभाषा हिंदी है। सौभाग्य से यह हमारी मातृभाषा भी है और इस पर हमें बेहद गर्व है। इस भाषा का सम्मान करना हम सबका नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है। लेकिन तात्कालिक परिस्थितियों में हिंदी की बहुत उपेक्षा हो रही है। आज हमारे देश में ही लोग हिंदी की बड़ी अनदेखी कर रहे हैं। उन्हें हिंदी में बातचीत करने में शर्म आती है। अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति ऐसी सोच अपने देश और साथ में देशवासियों के लिए भी बेहद चिंता का विषय है। क्योंकि हिंदी हमारी केवल राष्ट्रभाषा ही नहीं है अपितु हमारे देश का स्वाभिमान है। हिंदी समग्र राष्ट्र की आत्मा है। इसमें राष्ट्र की एकता एवं अखंडता बनाये रखने के समस्त गुण हैं।
इसीलिए भारतीयों के मन से उपनिवेशवादी मानसिकता को उखाड़ फेकने के लिए एवं हिंदी की खोई गरिमा को वापस लाने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस – International Hindi Day और 14 सितम्बर को हम राष्ट्रीय हिंदी दिवस – National Hindi Day के रूप में मनाते हैं। वैश्विक स्तर पर कार्यरत ये दोनों अभियान लागातार हिंदी के व्यावहारिक प्रयोग को बढ़ावा देने के दिशा में काम कर रहे हैं। इस अवसर पर सरकार तथा हिंदी प्रेमियों द्वारा राष्ट्रभाषा के उत्थान पर गंभीरता से विचार-विमर्श भी किया जाता है। लेकिन राष्ट्रभाषा का महत्व समझना भी जरुरी है। हिंदी का सम्मान यानि देश का सम्मान है।
यहाँ देश की राष्ट्र भाषा हिंदी के प्रति सम्मा्न भाव प्रकट करने के ध्येय से मातृभाषा को समर्पित हमने इक्कीस नायाब Quotes on Hindi Language, Quotes on Matrubhasha और Hindi Bhasha Quotes की एक सूचि तैयार की है जो कि हिंदी के के सम्मान में, महान कवियों द्वारा कहे अनमोल वचन एक सुविचार हैं और यह सुविचार हमें हिंदी के प्रति गौरवान्वित करती है। और आने वाली कई शताब्दियों तक अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति गर्व महसूस कराती रहेंगी ।
इन्हें यहाँ पर खास आपके लिए उपलब्ध करा रही हूँ। इसका इस्तेमाल आप हिंदी दिवस पर हिंदी के प्रति गर्व की भावना से ओतप्रोत एवं प्रोत्साहित होने के लिए कर सकते है। उम्मीद हैं आप इससे जरुर प्रेरित होंगे और दूसरों को भेजकर उन्हें भी प्रेरित करेंगे।
हिंदी में निहित हमारे संस्कार,
सर्वप्रथम सब को हिंदी में नमस्कार।
हिंदी दिवस पर्व है,
इस पर हमें गर्व है,
सम्मानित हमारी राष्ट्रभाषा,
हम सब की यही है अभिलाषा।
आप सभी को khayalrakhe परिवार की ओर से राष्ट्रीय हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई।
***
‘निज भाषा उन्नति अहै, सब उन्नति को मूल,
बिन निज भाषा ज्ञान के, मिटन न हिय के सूल’।
देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली प्यार और दुलार के लिए जानी जाने वाली अत्यंत ही सरल, मोहक और मिठास वाली राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली, हिंदी दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाये।
***
हिंदी मेरा ईमान हैं, हिंदी मेरी पहचान है।
राष्ट्रीय एकता की सूत्रधार और हम सभी की पहचान है।।
हिंदी हूँ मैं, वतन भी मेरा,
प्यारा हिंदुस्तान हैं।
हिंदी को आगे बढ़ाना है, उन्नति की राह पर ले जाना है।
केवल एक दिन ही नहीं, नित हिंदी दिवस मानना है।
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
***
मैं वह भाषा हूँ,
जिसमें तुम गाते हंसते हो।
मैं वह भाषा हूँ,
जिसमें तुम अपने सुख दुःख रचते हो।।
जय हिन्द! जय भारत!
***
भारत माता के माथे की बिंदी है ये हिंदी।
जन-जन की वंदनीय और मां-सम है ये हिंदी।।
***
हमारी स्वतंत्रता कहाँ है
राष्ट्र भाषा जहाँ है
***
एकता की जान है,
हिंदी देश की शान है।
इस हिंदी दिवस देश की संस्कृति और इतिहास का जश्न मनाये।
आप सभी की हिंदी दिवस की बहुत-बहुत शुभकामना।
***
हिंदी देश की शान है,
इस पर हमें अभिमान है।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
है यही विश्व – ग्राम की संकल्पना,
हिंदी को निरंतर चलना।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
चलो मिलकर मुहीम चलाये,
आज ही से हिन्दी अपनाए।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
शर्म नहीं, यह सम्मान है,
हिंदी ही हमारा अभिमान है।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
हिन्दी को सम्मान दो, हिन्दी गुणों की खान है
हर भाषा में महान है, भारत की पहचान है
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
सोंधी सुगंध, मीठी सी भाषा,
गर्व से कहो हिंदी है हमारी मातृभाषा।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
आशा हमारी हो हिंदी,
सदा राष्ट्रभाषा हमारी हो हिंदी।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
दीप से दीप जलाए जा,
हिंदी भाषा का ज्ञान फैलाए जा।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
मन में एक आशा, प्रेम की भाषा,
हिंदी हो भारत जन की भाषा।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
रस की भाषा, शिष्टाचार की भाषा,
अमर रहे हिंदी, राष्ट्र की भाषा।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
हिन्दी जनसंचार का स्पंदन है
हिन्दी भारत माँ का वंदन है।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
हिंद मेरा देश है, हिंदी मेरी मातृभाषा,
यही है हिंदी की परिभाषा।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
क्यों समझते हैं सब अंग्रेजी बोलने को महान
भूल गए हम क्यों अंग्रेजी ने बनाया था हमें वर्षों पहले गुलाम।
सारी भाषाएं लेती हिंदी का सहारा
जय हिंद जय भारत यह नारा हमारा
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
सब भाषा को अपनाती पर अपना मूल ना खोती,
हिंदी की गूंज अब विदेश में भी होती।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
आओ हम सब हिन्दी को अपनाएँ
देश-विदेश में मान बढ़ाएँ
वैज्ञानिक भाषा है हिन्दी
यह बात सबको समझाएँ…
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
जन-जन की भाषा है हिंदी
भारत की आशा है हिंदी
जिसने पूरे देश को जोड़े रखा है
वो मजबूत धागा है हिंद
हिन्दुस्तान की गौरवगाथा है हिंदी
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी
जिसके बिना हिन्द थम जाए
ऐसी जीवनरेखा है हिंदी
जिसने काल को जीत लिया है
ऐसी कालजयी भाषा है हिंदी
सरल शब्दों में कहा जाए तो
जीवन की परिभाषा है हिंदी…
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
***
हिंदी हमारी आन है हिंदी हमारी शान है,
हिंदी हमारी चेतना वाणी का शुभ वरदान है,
हिंदी हमारी वर्तनी हिंदी हमारा व्याकरण,
हिंदी हमारी संस्कृति हिंदी हमारा आचरण,
हिंदी हमारी वेदना हिंदी हमारा गान है,
हिंदी हमारी आत्मा है भावना का साज़ है,
हिंदी हमारे देश की हर तोतली आवाज़ है,
हिंदी हमारी अस्मिता हिंदी हमारा मान है।,
हिंदी निराला, प्रेमचंद की लेखनी का गान है,
हिंदी में बच्चन, पंत, दिनकर का मधुर संगीत है,
हिंदी में तुलसी, सूर, मीरा जायसी की तान है।,
जब तक गगन में चांद, सूरज की लगी बिंदी रहे,
तब तक वतन की राष्ट्रभाषा ये अमर हिंदी रहे,
हिंदी हमारा शब्द, स्वर व्यंजन अमिट पहचान है,
हिंदी हमारी चेतना वाणी का शुभ वरदान है।
आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
(संबंधित लेख)
हिन्दी दिवस पर निबंध Click Here
हिंदी दिवस पर भाषण Click Here
Poem on Hindi Diwas In Hindi Click Here
हिंदी भाषा पर सुविचार कोट्स Click Here
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं Click Here
हिंदी दिवस पर नारा Click Here
दोस्तों! उम्मीद है उपरोक्त हिंदी दिवस की शुभकामनाएं (International Hindi Day Wishes In Hindi) छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इन शुभकामनाएं को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।
और गर आपको इस शुभकामनाएं या शायरी में कोई त्रुटी नजर आयी हो या इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!
आपको भी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं