Hindi Post Hindi Quotes

मजदूर दिवस की बधाई संदेश – Happy International Labour Day Wishes In Hindi

 अंतराष्ट्रीय श्रमिक दिवस की शुभकामनाये एवं बधाई संदेश…

Happy International Labour Day In Hindi - Wishes
Happy International Labour Day In Hindi – Wishes

“जिसके होने से कई लोगों का सपना साकार होता है,

वो मजदूर ही इस दुनिया का रचनाकार होता है।”

***

राष्ट्र निर्माण में जुटे सभी कर्मठ श्रमिक भाईयों को समर्पित

अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

***

हाथो में लाठी है,

मजबूत उसकी कद-काठी है,

हर बाधा वो कर देता है दूर

दुनिया उसे कहती हैं मजदूर,

***

सभी श्रमिक भाई-बहनों को

सुखमय एवं मंगलमय भविष्य की शुभकामनाओं के साथ

हार्दिक अभिनन्दन करता हूँ।

विकास के असली कर्णधार श्रमिक है।

श्रमिक दिवस की बधाई और शुभकामनाएं..!

***

गर इस दुनिया में मजदूर का नामों-निशां न होता,

फिर न होता हवा महल और न ही ताजमहल होता!!

***

Loading...

श्रम दिवस पर हमारे मेहनती श्रमिक भाई-बहनों को बधाई और शुभकामनाएं।

हमारे अनगिनत श्रमिकों के अनुशासन और समर्पण से

हमारे देश का निर्माण हो रहा है और वे एक नए भारत की नींव रख रहे हैं।

वे हमारे सच्चे राष्ट्र-निर्माता हैं।

***

अब उन की ख़्वाब-गाहों में कोई आवाज़ मत करना

बहुत थक-हार कर फ़ुटपाथ पर मज़दूर सोए हैं।

***

अपनी कर्म साधना के माध्यम से सभी के सपनों को साकार करने वाले

सम्मानित श्रमिकों, कमेरों, कर्मयोगियों को

अंतरराष्ट्रीय मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

***

सो जाता हैं फुटपाथ पे अखबार बिछा कर

मजदूर कभी नींद की गोली नहीं खाता।

***

राष्ट्र के चहुंमुखी विकास में अहम भूमिका निभाने वाले,

संगठित व असंगठित क्षेत्र के सभी श्रमिक भाई-बहनों को

विश्व श्रमिक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

ईश्वर से समस्त श्रमिक बंधुओं के उत्तम स्वास्थ्य की कामना करती हूं।

***

जो कड़ी मेहनत करना जानता है वह कभी भी भूखा नहीं रह सकता।
आलस को छोड़ दो और परिश्रम करने पर जोर दो।

***

अमीरी में अक्सर अमीर अपनी सुकून को खोता हैं

मजदूर खा के सूखी रोटी बड़े आराम से सोता हैं

मजदूर दिवस की शुभकामनायें!

***

विश्व के सबसे बड़े मजदूर संगठन

‘भारतीय मजदूर संघ’ के स्थापना दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं।

***

मेहनत उसकी लाठी है,

मजबूती उसकी काठी है,

विकास की वो नींव है,

उसका जीवन सीख है।

मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

***

अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर सभी श्रमिक भाइयों को

मेरी हार्दिक शुभकामनायें।

राष्ट्र निर्माण में आपकी भागीदारी नींव के पत्थर के समान है।

***

हर आने – जाने वालों के लिए;

मजदूर हैं राहें बनाने के लिए।

श्रमिक दिवस पर देश के सभी श्रमिकों को नमन।

***

अंतरराष्ट्रीय श्रम दिवस पर सभी श्रमिको को हार्दिक शुभकामनाएं।

एक श्रमिक ही राष्ट्र के निर्माण की नींव होता है।

उनका कल्याण हमारा दायित्व है।

***

मैं मजदूर हूं मजबूर नहीं,

यह कहने में मुझे शर्म नहीं,

अपने पसीने की खाता हूं,

मैं मिट्टी को सोना बनाता हूं,

***

अपनी मेहनत, लगन व कर्मठता से

भारत के नवनिर्माण का संकल्प पूरा करने वाले

देश के सभी श्रमिक बंधुओं को मेरा सलाम।

Loading...

***

हम भूख से गरीबी से मजबूर हो गए,

छोड़ी कलम-किताबें तो मजदूर हो गए

ऊँची ईमारत मेरी मेहनत का सिला है

बेनाम मेरे काम से मशहूर हो गए,

जिसके लिए कमाया वो रोटी न खा सके

छाले हमारे हाथ – पैर के नासूर बन गए,

हम भूख से गरीबी से मजबूर हो गए,

हम भूख से गरीबी से मजबूर हो गए।

Majdoor Diwas Shubhkamnaye In Hindi - Status
Majdoor Diwas Shubhkamnaye In Hindi – Status

विश्व श्रमिक दिवस के अवसर पर

विश्व के सभी मजदूर साथियों को शुभकामनाएं।

***

जिसके कंधों पर बोझ बड़ा,

वो भारत मां का बेटा कौन?

जिसने पसीने से भूमि को सींचा,

वो भारत मां का बेटा कौन?

वह किसी का गुलाम नहीं,

अपने दम पर जीता है,

श्रम दिवस के अवसर पर, अथक परिश्रम करने वाले

हमारे सभी श्रमिक भाई-बहनों को शुभकामनाएं।

***

यह दिवस हमारे करोड़ों मजदूर भाई-बहनों की

मेहनत और लगन के सम्मान के लिए समर्पित है।

वे एक बेहतर और समृद्ध भारत की नींव तैयार कर रहे हैं।

वे सही अर्थों में हमारे राष्ट्र-निर्माता हैं।

***

होने दो चिराग महलों में, क्या हमको गर दीवाली है,

मजदूर हैं हम मजदूर हैं हम मजदूर की दुनिया काली है।

***

मैं मजदूर हूँ मुझे देवो की बस्ती से क्या??

अगणित बार धरा पर मैंने स्वर्ग बनाये.

मजदूर दिवस पर गर और जानकारी, भाषण एवं निबंध जानने के इच्छुक हैं

तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके आप पढ़ सकते हैं।

मजदूर दिवस (मई दिवस) पर भाषण और विस्तृत जानकारी

आशा करती हूँ कि ये ‘“International Labour Day Wishes In Hindi Statusछोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। अत: आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इन कोट्स और स्टेटस को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।

अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं।

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *