अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाये-Happy Women’s Day Wishes In Hindi

हजारो फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,
हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए,
हजारों बूंद चाहिए समुंद्र बनाने के लिए,
पर एक ‘स्त्री’ अकेली ही काफी है…
घर को स्वर्ग बनाने के लिए!
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
…
जिंदगी के हर रंग में रंगना आता है उसे,
परिस्थिति चाहे कैसी भी हो ढलना आता है उसे,
देती है साथ वो जीवन के हर मोड़ पर,
कभी पत्नी तो कभी दोस्त बनना आता है उसे,
जिम्मेदारियों को निभा कर भी अपने हर अधिकार को अनदेखा करना आता है उसे,
मां, बेटी, बहन, बनकर रिश्तो की मुस्कुराहट बनना आता है उसे,
अपने हर सपनें को भूल कर औरों के सपनों में रंग भरना आता है उसे,
गुम हो चुकी थी जो वक्त के सैलाब में उस छुपी हुई अपनी पहचान में अब एक नया रंग भरने आता है उसे।
महिला सशक्तिकरण की ओर बढ़ते स्त्री के हर कदम जीवन में उमंग, उपलब्धि, सुख, सौभाग्य, शान्ति और ढेर सारी खुशियाँ लेकर आये। अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ..!
…
माँ बन कर जन्म देती
बेटी बन आँगन सजाती
प्रेयसी बन सपनो में आती
बहन बन करती दुलार
समस्त नारी शक्ति को नमन बारम्बार।
विश्व महिला दिवस पर सभी बहु बेटियों को हार्दिक शुभकामना।
***
माना कि पुरूष बलशाली है,
पर जीतती हमेशा नारी है।
सांवरिया के छप्पन भोग पर,
सिर्फ एक तुलसी भारी है।
विश्व महिला दिवस पर सभी मातृशक्ति को नमन

सूरज की रथ पर बैठे हैं, तनकर आज अँधेरे।
रच तो इन्हीं अँधेरों की छाती पर नए सवेरे।।
मेरी आप से यही हार्दिक इच्छा है।
***
समस्त नारी शक्ति को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक हार्दिक शुभकामनायें…. खुश रहिये हमेशा…. आगे बढते रहिये…
***
तुम!!! खुद को कम मत आँको, खुद पर गर्व करो।
क्योंकि तुम हो तो थाली में गर्म रोटी है।
ममता की ठंडक है,प्यार की ऊष्मा है।
तुमसे, घर में संझा बाती है घर घर है।
घर लौटने की इच्छा है…
क्या बना है रसोई में आज झांक कर देखने की चाहत है।
तुमसे, पूजा की थाली है, रिश्तों के अनुबंध हैं,पड़ोसी से संबंध हैं।
घर की घड़ी तुम हो,सोना जागना खाना सब तुमसे है।
त्योहार होंगे तुम बिन?? तुम्हीं हो दीवाली का दीपक,
होली के सारे रंग,विजय की लक्ष्मी,रक्षा का सूत्र! हो तुम।
इंतजार में घर का खुला दरवाजा हो,
रोशनी की खिडक़ी हो ममता का आकाश तुम ही हो।
समंदर हो तुम प्यार का,तुम क्या हो… खुद को जानो!
उन्हें बताओ जो तुम्हें जानते नहीं, कहते हैं..
तुम करती क्या हो??!!!

नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो,
टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो,
हर जन का तुम्हीं तो आधार हो,
नफ़रत की दुनिया में मात्र तुम्हीं प्यार हो,
उठो अपने अस्तित्त्व को संभालो,
केवल एक दिन ही नहीं,
हर दिन नारी दिवस बना लो।
महिला दिवस की शुभ वेला पर सभी विमेंस को ढ़ेरों शुभकामनायें

अपना वजूद भुलाकर हर किरदार बखूबी निभातीं है,
ये वो देवी है जो घर को स्वर्ग बनाती है।
Happy Womens Day
…
कम नहीं ये किसी से साबित कर दिखलाएंगी,
खोल दो गर बेडियां इनकी हर मंजिल पा जाएंगी।
Happy Womens Day

मेरी खामोशियों को मेरी कमजोरी न समझ
सही तेरी हैवानियत, इसे मजबूरी न समझ
आखिरी चेतावनी आज तुझ को देती हूँ
समझ जा तू वरना खाक में मिला देती हूँ।
HAPPY INTERNATIONAL WOMEN’S DAY
…
“हे कलयुग की सबला नारी,
फिर आयी है तेरी बारी।
देखने तेरे अलौकिक रूप को,
ये संसार अधीर खड़ा है।
दिखा अपना अदम्य साहस,
दानव महिषासुर फिर तेरे पीछे पड़ा है।
छोड़ दे अब यह मोह माया,
मिटा दे यह घनघोर निशा,
पलट दे इस जग की काया।।”
इस उम्मीद के साथ आपको अन्त: दिल से महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ

कब बुझी है यज्ञ ज्वाला
वेद वाणी मूक कब है,
देश का नारीत्व जागो
गूंजता संघर्षरव है।
प्रेम की वर्षा करो अब
देश का जीवन जगेगा।
ज्योति मन्दिर में जलेगी
राष्ट्र का आँगन सजेगा।
एकता का दीप जननी
प्राण से ज्योतित रहेगा।
महिला दिवस महापर्व की अनन्त शुभकामनाएं।

नारी शक्ति है ,सम्मान है, नारी गौरव है, अभिमान है,
यही लक्ष्मी , यही सरस्वती, यही दुर्गा का अवतार है,
नारी ने ही ये रचा विधान है, हमारा नतमस्तक इसको प्रणाम है।
Happy Womens Day

आया समय उठो तुम नारी युग निर्माण तुम्हें करना है।
आजादी की खुदी नींव में तुम्हें प्रगति पत्थर भरना है।
अपने को कमजोर न समझो जननी हो सम्पूर्ण जगत की
गौरव हो अपनी संस्कृति की आहट हो स्वर्णिम आगत की
तुम्हे नया इतिहास देश का अपने कर्मो से रचना है।
आया समय उठो तुम नारी युग निर्माण तुम्हें करना है।
Happy Women’s Day to All of You
***
क्यों त्याग करे नारी केवल
क्यों नर दिखलाए झूठा बल
नारी जो जिद्द पर आ जाए
अबला से चण्डी बन जाए
उस पर न करो कोई अत्याचार
तो सुखी रहेगा घर-परिवार
महिला दिवस की हार्दिक बधाई
***
यहां आप महिला दिवस के लिए अनमोल वचन एवं शायरी के सभी नवीनतम और अपडेटेड संग्रह प्राप्त कर सकते हैं।
महिला सशक्तिकरण (नारी शक्ति) पर निबंध
International Women’s Day Speech 2020
Short Speech on Women’s Day in India in Hindi
भारत में महिलाओं की स्थिति पर निबंध
महिला सशक्तिकरण पर बेहतरीन नारे एवं सुविचार
महिला पर चुनिन्दा 10 प्रेरक कथन – Woman Quotes in Hindi
आशा करती हूँ कि ये ‘Happy International Women’s Day in hindi’ छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। अत: आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इन कोट्स और संदेश को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके। अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं।
|