चिल्ड्रन डे सांग्स, बाल गीत एवं कविता

(1)
कितनी प्यारी दुनिया इनकी,
कितनी मृदु मुस्कान।
बच्चों के मन में बसते हैं,
सदा, स्वयं भगवान।
एक बार नेहरू चाचा ने,
बच्चों को दुलराया।
किलकारी भर हंसा जोर से,
जैसे हाथ उठाया।
नेहरूजी भी उसी तरह,
बच्चे-सा बन करके।
रहे खिलाते बड़ी देर तक
जैसे खुद खो करके।
बच्चों में दिखता भारत का,
उज्ज्वल स्वर्ण विहान।
बच्चे के मन में बसते हैं,
सदा स्वयं भगवान।
बच्चे यदि संस्कार पा गए,
देश सबल यह होगा।
बच्चों की प्रश्नावलियों से,
हर सवाल हल होगा।
बच्चे गा सकते हैं जग में,
अपना गौरव गान।
बच्चे के मन में बसते हैं,
सदा स्वयं भगवान।
(2)
चाचा नेहरु का बच्चो से है बहुत पुराना नाता
जन्मदिन चाचा नेहरु का बाल दिवस कहलाता
चाचा नेहरु ने देखे थे नवभारत के सपने
उस सपने को पूरा कर सकते है उनके अपने बच्चे
बाल दिवस के दिन हुम सभी बच्चे मिलकर गीत ख़ुशी के गायेगें
चाचा नेहरु के चरणों में फूल मालाये चढ़ायेगें!
शालाओं में भी होते है नये नये आयोजक
जिसको देख कर आनंदित होते है हम बच्चो के तन मन
बाल दिवस के इस पावन पर्व पर एक शपथ ये खाओ
ऊँच नीच का भेद भूलकर सबको गले लगाओ!
(3)
बाल दिवस है आज साथियों, आओ खेलें खेल,
जगह-जगह पर आज मची है, खुशियों की रेलमपेल,
वर्षगांठ चाचा नेहरू की, फिर से आई है आज,
उन जैसे नेता पर पूरे भारतवर्ष को है नाज।
दिल से इतने भोले थे वो, जितने हम नादान,
बूढ़े होने पर भी मन से थे वे सदा जवान,
हमने उनसे मुस्काना सीखा, सारे संकट झेल,
हम सब मिलकर क्यों न रचाए ऐसा सुख संसार,
जहां भाई-भाई हों सभी, छलकता रहे प्यार।
न हो घृणा किसी हृदय में, न द्वेष का वास,
न हो झगड़ा कोई, हो अधरों का हास,
झगड़े नहीं परस्पर कोई, सभी का हो आपस में मेल,
पड़े जरूरत देश को, तो पहन लें हम वीरों का वेश,
प्राणों से बढ़कर प्यारा है हमें अपना देश,
दुश्मन के दिल को दहला दें, डाल कर नाक नकेल,
बाल दिवस है आज साथियों, आओ खेलें खेल.
यह भी पढ़े
अगर आप नहीं चाहते कि बच्चा इंटरनेट पर अश्लील सामग्री देखे
पंडित जवाहरलाल लाल नेहरू का जीवन परिचय
चाचा नेहरू के 5 प्रेरक प्रसंग कहानियाँ
बाल दिवस का महत्व
बाल दिवस पर विशेष भाषण
बाल दिवस पर निबंध
बाल कविता एवं गीत
प्रिय पाठकों आप हमें अपना सुझाव और अनुभव बताते हैं तो हमारी टीम को बेहद ख़ुशी होती है। क्योंकि इस ब्लॉग के आधार आप हैं। आशा है कि यहाँ दी गई जानकारियां आपको पसंद आयेगी होगी, लेकिन ये हमें तभी मालूम होगा जब हमें आप कमेंट्स कर बताएंगें। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!
|