Hindi Post Hindi Quotes

विजयादशमी/दशहरा पर स्टेटस (Dussehra Status 2021)

विजयादशमी/दशहरा पर स्टेटस (Dussehra Status 2021)

Happy Dussehra Wishes In Hindi - Status

दशहरा का ये प्यारा त्योहार,
जीवन में लाए खुशियां अपार,
श्री राम जी करें आपके घर सुख की बरसात,
शुभकामना हमारी करें स्वीकार।

***

त्याग दीं सब ख्वाहिशें,
कुछ अलग करने के लिए,
‘राम’ ने खोया बहुत-कुछ,
श्री राम बनने के लिए।

***

दशहरे का पावन पर्व सत्य की जीत का संदेश  दे रहा है,
बुराई का दशानन अच्छाई की अग्नि में विध्वंस हो रहा है,
प्रभु श्रीराम के आचरण और इस पर्व के संदेश को अपनाएं।
इसी के साथ दशहरा पर्व की हजारो-हजार शुभकामनाएं।

***

अपने कर्म पर विश्वास रखिए,
राशियों पर नहीं।
राशि तो राम और रावण की भी एक ही थी, 
लेकिन नियति ने उन्हें फल, उनके कर्म-अनुसार दिया।

***

दशहरा का तात्पर्य,
सदा सत्य की जीत,
गढ़ टूटेगा झूठ का,
करें सत्य से प्रीत,
सच्चाई की राह पर लाख बिछे हों शूल,
बिना रुके चलते रहें शूल बनेंगे फूल।

***

बुराई पर अच्छाई की जीत,
झूठ पर सच्चाई की जीत,
अहम न करो गुणों पर,
यही है इस दिवस की सीख।

***

कभी भी दुख का आप पर पड़े न साया,
राम जी के नाम का ऐसा असर है छाया,
हर पल धन-धान्य आए आपके अंगना,
है विजयदशमी पर मेरी यही मनोकामना।

***

शांति-अमन के इस देश से,
अब बुराई को मिटाना होगा,
आतंकी रावण का दहन करने,
आज फिर राम को आना होगा।
शुभ दशहरा।

***

बुराई का होता है विनाश,
दशहरा लाता है उम्मीद की आस,
रावण की तरह आपके दुखों का हो नाश,
विजयदशमी की शुभकामनाएं।

***

हो आपकी जिंदगी में खुशियों का मेला,
कभी न आए कोई झमेला,
सदा सुखी रहे आपका बसेरा,
मुबारक हो आपको दशहरा।

Loading...

***

अधर्म पर धर्म की विजय।
असत्य पर सत्य की विजय।
बुराई पर अच्छाई की विजय।
पाप पर पुण्य की विजय,
अत्याचार पर सदाचार की विजय,
क्रोध पर दया, क्षमा की विजय,
अज्ञान पर ज्ञान की विजय विजय के प्रतीक पावन पर्व दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।

***

खुशियों का त्योहार,
प्यार की बौछार,
मिठाईयों की बहार,
इस दशहरे के शुभ दिन आपको मिले खुशियां हज़ार बार।
विजयदशमी की हार्दिक शुभकामनाएं।

***

फूल खिले, खुशी आपके कदम चूमे,
कभी न हो दुखों का सामना,
धन ही धन आए आपके अंगना,
यही है दशहरे के अवसर पर हमारी मनोकामना।
Happy Dussehra

***

चंदन की खुशबू,
रेशम का हार,
सदा खुश रहे आप और आपका परिवार,
मुबारक हो आपको ये दशहरा का त्योहार।

***

आज प्रारंभ समय सुखों का,
हो अंत आपके सारे दुखों का,
हो जाए खात्मा सारी बुराई का,
आने वाला वक्त हो बस अच्छाई का।
आपको व आपके परिवार को विजयदशमी की शुभकामनाएँ ।

***

शांति, शक्ति, निष्ठा, संयम, सम्मान, सरलता, सफलता, समृद्धि, संस्कार, स्वास्थ्य, सत्य, निष्ठा, सब आपके जीवन में आए।
Happy Dussehra

***

जैसे राम ने जीता लंका को,
वैसे आप भी जीतें सारी दुनिया को। 
हैप्पी दशहरा

***

रावण को मारने से पहले, अपने अंदर के रावण का विनाश करना होगा, सभी के बारे में अच्छा सोचें तो अच्छा ही होगा, Happy Dussehra

***

क्यों रावण को मारने के लिए धरती पर बार-बार भगवान लें अवतार, खुद ही मिल कर मिटाना होगा ये पाप और अत्याचार। Happy Dussehra

***

जब तक देश में महिलाओं का शोषण होता रहेगा, यूं ही सीता के सम्मान का हरण होता रहेगा, महिलाओं का सम्मान सिर्फ कहने से नहीं, करने से होगा, तभी वास्तविकता में होगा हैप्पी दशहरा।

***

आस-पास के रावण को दूर भगाना है, सबसे पहले अपने अंदर के हैवान को जलाना है, तभी दशहरे में खुशियों के सच्चे दीप जलाना है। हैप्पी दशहरा

***

देवी दुर्गा की तरह ही हर महिला का सम्मान हो और रावण जैसे पुरुषों का संहार हो। हैप्पी दशहरा।

***

इस दशहरा आओ कसम खाते हैं कि क्रोध, अहंकार, लोभ, मोह को खत्म करेंगे और कर्म को ही अपनी पूजा मानेंगे। शुभ दशहरा

***

जरूरी है अपने ज़ेहन में राम को ज़िंदा रखना दोस्तो, पुतले जलाने से कभी रावण नहीं मरा करते, दशहरे की शुभकामनाएं।

***

चलो एक बार रावण को मार कर आते हैं, कलम नई उठाते हैं, नई बात लिख जाते हैं, शोषण को मिटाते हैं, हिन्दू मुस्लिम दोस्त बन जाते हैं, मिल कर बुराई पर अच्छाई की जीत का यह त्योहार मनाते हैं।  शुभ दशहरा

***

रावण की लंका भी हुई थी सीता के पांव रखने से पावन, तभी तो आज भी सीता की महिमा गाता है ये मन, Happy Dussehra।

***

खुश हो गया मन, जब देखा रावण दहन, कब जलेंगे भीतरी रावण, पूछे है ये मन।

***

देखो कैसा है ये तमाशा, रावण है जलता और दुशासन है जलाता।

***

अच्छाई के लिए लंका पर चढ़ाई करूं तो करूं कैसे, खुद रावण हूं  तो रावण से लड़ाई करूं तो करूं कैसे।

***

जलाते हो हर साल रावण को, बताओ क्या अधिकार रखते हो। जब बन नहीं सकते हो राम तुम, क्यों राम होने का ढोंग करते हो।

***

दहन पुतलों का ही नहीं, बुरे विचारों का भी करना होगा, श्री राम का करके स्मरण, हर रावण से लड़ना होगा।

***

सीता ने लक्ष्मण रेखा पार की थी, मगर एक भूखे को निवाला देने के लिए। रावण की नीचता थी कि उसने छल से उनको था हरा, लेकिन बिना डरे सीता की ही तरह जरूरतमंद की करो मदद, तभी है असली दशहरा।

***

आइए हम सब मिल कर बुराई पर अच्छाई की इस जीत का जश्न मनाते हैं। Happy Dussehra

***

आपकी जिंदगी की सारी चिंताएं रावण के पुतले के साथ ही दहन हो जाएं।

***

रावण  जलाओ, बुराई को आग लगाओ, अच्छाई  को अपनाओ, बुरे लोगों को भूल जाओ, खूब  मजे करो, हैप्पी विजयदशमी।

***

सूर्य हर दिन उग कर और रौशनी दे कर, हमें यही संदेश देता है कि रोशनी अंधकार को मिटा ही देती है। आइए, सूर्य के उसी नियम का पालन करते हैं और इस उत्सव को मनाते हैं। हैप्पी दशहरा।

***

ये पल हो और भी सुनहरा, दुनिया में नाम रौशन  हो तुम्हारा, दूसरों को दिखाओ तुम किनारा, यही आशीर्वाद है हमारा। हैप्पी दशहरा।

***

Loading...

राम ने सतयुग में रावण की लंका जीती और फिर त्याग और शांति का संदेश दिया, इसलिए दशहरा में आइए, मिल कर शांति की ही कामना करें।

***

बुराई का रूप अब भ्रष्टाचार है, रावण के रूप में नेताओं का अत्याचार है। देश रूपी इस लंका में कौन राम बनेगा, यहां  तो अब बस मिलावटी व्यवहार है।

***

माता सीता की खोज में किया समंदर पार, जिताई सभी दुखियों की आस, तोड़कर महा अहंकारी का अहंकार, प्रभु श्री राम ने किया दुखियों का उद्धार।

***

आज दशहरे का दिन आया, असत्य पर सत्य ने स्थान पाया, रामचंद्र जी ने रावण को हराया, नीति का पूरी दुनिया को एक पाठ पढ़ाया। दशहरे की हार्दिक शुभकामनाएं।

संबंधित लेखा 

Navratri Status in Hindi Click Here
Navratri Wishes Shayari In Hindi Click Here
स्वाद और सेहत से भरा व्रत का खाना Click Here

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

प्रिय पाठकों आप हमें अपना सुझाव और अनुभव बताते हैं तो हमारी टीम को बेहद ख़ुशी होती है। क्योंकि इस ब्लॉग के आधार आप हैं। आशा है कि यहाँ दी गई जानकारियां आपको पसंद आयी होगी, लेकिन ये हमें तभी मालूम होगा जब हमें आप कमेंट्स कर बताएंगें। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *