Hindi Post Hindi Quotes

शिक्षक दिवस पर स्टेटस एवं शायरी – Happy Teachers Day Shayari in Hindi

Happy Teachers Day Shayari, Messages, SMS, Status…

Teachers Day Shayari In Hindi - Status
Teachers Day Shayari In Hindi – Status

Teachers Day Special Shayari In Hindi – दोस्तों ! एक लोकप्रिय आध्यात्मिक श्लोक हैं कि गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः। अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। बोलचाल की भाषा में कहा जाये तो गुरु इस समाज में अनमोल नगीना हैं। वे इस समाज के वास्तविक आधार हैं। जन मन के नायक हैं। राष्ट्र के उन्नायक हैं। वे किसी पद या सम्मान का मोहताज नहीं होते हैं बल्कि पद और सम्मान उनके नाम से गरिमामय हो जाते हैं। गुरु ही देश के अनमोल रत्न हैं। एक गुरु की भूमिका समाज निर्माण में अक्षुण्ण और अतुलनीय है। इससे उत्तम अन्य कोई कार्य नहीं हैं।

उनका हम सबके जीवन में भी बहुत बड़ा महत्व है। कहते है अगर शिष्य झुके गुरु के आगे तो इंसान बन जाता है। यह बिल्कुल सच है। शिक्षक हमारे विशेष मित्र की तरह हैं। तभी तो वह सामाजिक जीवन में कभी सच्चे मार्गदर्शक बनकर अपना फर्ज निभाते हैं तो कभी माता-पिता बनकर सच्ची सलाह देते हैं। आश्चर्य नहीं कि वे हमारा हर तरह से मार्गदर्शन करते हैं। वे हमें सिखाते हैं कि कैसे शांति में रहना है। और एक – दूसरें से प्यार करना है। वे हमें अच्छे मार्ग बताते हैं। जो हमारे जीवन को चमकाता है। अगर इनका सम्बल न होता तो हम जीवन में ना तो स्फूर्ति भर सकते हैं और ना सफलता पा सकते हैं।

वास्तव में शिक्षक निश्चित रूप से फूलों के बीच गुलाब की तरह है जो हमारे जीवन को महकाता है। यही कारण है कि “गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ है गढ़ि गढ़ि काढ़ै खोट” जैसे दोहे का प्रचलन हुआ। गुरु पूजा प्रकारांतर से गुरु की ही अभ्यर्थना है। शिक्षक दिवस भी इसी संदर्भ में मनाया जाता है। छात्र-छात्राओं में इस दिन की तैयारीयों को लेककर खासा उत्साह रहता है। शिक्षक दिवस समारोह का एक बहुत ही प्रमुख हिस्सा शिक्षक दिवस पर शायरी है। छात्रो के लिए शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति की अभिव्यक्ति करने के लिए हमारे पास कुछ चुनिंदा Teachers Day Shayari है जो विशेष रूप से अध्यापक और विद्यार्थी के रिश्ते को समर्पित है। आयिये देखते हैं –

गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुरेव परंब्रह्म तस्मै श्रीगुरवे नमः।।
हैप्पी टीचर्स डे

***

गुरू गोविन्द दोऊ खड़े, काके लागूं पांय।
बलिहारी गुरू अपने गोविन्द दियो बताय।

***

गुरु की ऊर्जा सूर्य-सी, अम्बर-सा विस्तार,
गुरु की गरिमा से बड़ा, नहीं कहीं आकार,
गुरु का सद्सान्निध्य ही, जग में हैं उपहार,
प्रस्तर को क्षण-क्षण गढ़े, मूरत हो तैयार

Teachers Day Wishes In Hindi - Shayari
Teachers Day Wishes In Hindi – Shayari

तीन लोक नवखण्ड में गुरु से बड़ा ना कोय,
करता करे न करी सके गुरु करे सो होय.
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!!

***

वाणी शीतल चन्द्रमाम मुख मण्डल सूर्य समान,
गुरू चरनन त्रिलोक है, गुरू अमृत की खान।

***

गुरू गुरूतर मन को करे छिछली परत हटाय,
जइसे सूरज गगन में छन-छन चढ़ता जाय।

***

शिक्षक है शिक्षा का सागर, शिक्षक बांटें ज्ञान बराबर,
शिक्षक मंदिर जैसी पूजा, माता – पिता का नाम हैं दूजा।

***

प्यासे को जैसा मिलता पानी,
शिक्षक है वो ही जिंदगानी…
Happy Teacher’s Day

***

शिक्षक ईश्वर से बढ़कर है, ये कबीर बतलाते है।
क्योंकि शिक्षक ही भक्तों को, ईश्वर तक पहुँचाते हैं।
Happy Teacher’s Day

Teachers Day SMS In Hindi - Shayari
Teachers Day SMS In Hindi – Shayari

बिना गुरु नहीं होता जीवन साकार,
सर पर होता जब गुरु का हाथ,
तभी बनता जीवन का सही आकार,
गुरु ही है सफल जीवन का आधार ।
Happy Teacher’s Day

Loading...

***

गुरु बिन न ज्ञान होत है,गुरु बिन न कोई समान |
गुरु बिन न मार्ग दिखत है,गुरु बिन बढे न कोई शान ||

***

गुरु ज्ञान की बेल है, बाकी सब है कंटीली बेल |
ये ऊपर ले जायेगी, बाकी हो जायेगी सब फेल ||

***

गुरु की नित वंदन करो,हर दिन है गुरुवार |
गुरु ही देता शिष्य को अच्छे अचार विचार ||

***

गुरु से बड़ा कोई नहीं,उसके कोई न समान |
भगवान ने भी शिक्षा ली,गुरु वशिष्ठ से ज्ञान ||

***

गुरु के स्पर्श से,लोहा भी बने पारस समान |
गुरु ज्ञान की खान है,बाकी सब धूलि समान ||

***

गुरु ग्रंथो का सार है,गुरु ही है प्रभु का नाम |
गुरु ज्ञान की ज्योति है,गुरु ही है चारो धाम ||

***

गुरु अन्धकार से खीच कर मन में भरे प्रकाश |
ज्ञान का पानी पिलाकर,शिष्य की बुझाये प्यास ||

***

गुरु की कृपा जिस पर हो,हो जाते पूरन काम |
गुरु के सेवा करते ही,हो जाता है ब्रह्म ज्ञान ||

***

गुरु वह गाथा है जिसका कोई सार नहीं ,
जिसने मेहनत करना सिखाया बिना सोचे कोई जीत नहीं कोई हार नहीं ,
जिन्होंने हर रास्ते पर चलना सिखाया पर हर रास्ते पर वो साथ नहीं ,
यू तो बचपन में हमारे ज़िन्दगी के रावण लगते थे वो पर अब समझ आया
हमारे सबसे अच्छे दोस्त वहीं, बेफिक्र आज हम उड़ते है
आसमानों की बुलंदियों पर आज करते है फिर
शत शत नमन यही …..

***

जग अंधकार, आप मार्गदर्शक है,
पथ भ्रमीत जीवन का आप पथ प्रदारसक है।
अज्ञानी है ये मन, आप भंडार है ज्ञान का।
ये जो मेरी पहचान है सब आप का बलिदान है गुरु जी ।

***

धरती कहती, अंबर कहते, बस यही तराना
गुरू आप ही वो पावन नूर है
जिनसे रौशन हुआ जमाना!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

***

गुरु तेरे उपकार का
कैसे चुकाऊं मोल
होवे है कीमत हीरे-मोती की
पर गुरु होवे है अनमोल।
Happy Teachers Day!

***

गुणों की खान होते हैं बड़े विद्वान होते हैं।
थोड़े से में पिघल जाए, ऐसे इंसान होते हैं।।
तरीका तुमको जीने का सिखाते हैं तुम्हे हरदम।
गुरु ही ज्ञान की जहां में सच्ची पहचान होते हैं।।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाये

***

गुरू बिना ज्ञान कहाँ,
उसके ज्ञान का आदि न अंत यहाँ।
गुरू ने दी शिक्षा जहाँ,
उठी शिष्टाचार की मूरत वहाँ।

Teachers Day Status In Hindi - Shayari
Teachers Day Status In Hindi – Shayari

आदर्शों की मिसाल बनकर, बाल जीवन संवारता शिक्षक।
सदाबहार फूल-सा खिलकर, महकता और महकाता शिक्षक।
नित नए प्रेरक आयाम लेकर, हर पल भव्य बनता शिक्षक।
संचित ज्ञान का धन हमें देकर, खुशियां खूब मनाता शिक्षक।
पाप व लालच से डरने की, धर्मीय सीख सिखाता शिक्षक।
देश के लिए मर मिटने की, बलिदानी राह दिखता शिक्षक।
प्रकाशपुंज का आधार बनकर, कर्तव्य अपना निभाता शिक्षक।
प्रेम सरिता की बनकर धारा, नैया पार लगता शिक्षक।

***

दिया ज्ञान का भंडार हमें,
किया भविष्य के लिए तैयार हमें।
है आभारी उन गुरुओं के हम,
जो किया कृतज्ञ अपार हमें।

***

जीने की कला सिखाते शिक्षक
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक
SHIKSHAK DIWAS KI HARDIK SHUBHKAMNAYEN!

***

क्या दूँ गुरु-दक्षिणा,
मन ही मन मैं सोचूं।
चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा,
अगर जीवन भी अपना दे दूँ।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!

टीचर्स डे शायरी 2020 : Click Here
शिक्षक पर 30 महान अनमोल वचन : Click Here
शिक्षक दिवस भाषण और निबंध : Click Here
गुरु शिष्य की कहानियाँ : Click Here
गुरू शिष्य संबंध पर कविता : Click Here
गुरू शिष्य स्टेटस : Click Here

दोस्तों ! उम्मीद है शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में लिखी गई यह स्टेटस और शायरी आपके लिए जरुर प्रेरणास्रोत साबित हुए होगें । और गर आपको इन शायरी में कोई त्रुटी नजर आयी हो या इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *