Hindi Post Nibandh Nibandh Aur Bhashan

मकर संक्रान्ति पर 10 लाइन – 10 Lines on Makar Sankranti for Children In Hindi

मकर संक्रान्ति पर 10 लाइने – 10 Lines on Makar Sankranti In Hindi 

10 Lines on Makar Sankranti for Children In Hindi - Makar Sankranti Par 10 Lines
10 Lines on Makar Sankranti for Children In Hindi – Makar Sankranti Par 10 Lines

Makar Sankranti Essay In Hindi – भारत के विभिन्न राज्यों में अलग – अलग नाम और अलग – अलग परम्परा से मनाया जाने वाला मकर संक्रांति का त्योहार पूर्णत: एक धार्मिक त्यौहार हैं। इसे जब सूर्य मकर राशि में प्रवेश करता है, तब मनाया जाता है। गौरतलब है कि हमारे ज्योतिष विज्ञान में बारह राशियाँ मानी गईं हैं। इनमें से ही एक राशि है ‘मकर’। जबकि संक्रांति का अर्थ संक्रमण/प्रवेश करना। अर्थात इस दिन सूर्य धनु से मकर राशि मे प्रवेश करता है। सूर्य के एक राशि छोड दूसरे में प्रवेश करने की इस विस्थापन क्रिया को संक्रांति कहते है। हर साल सूर्य के विस्थापन की यह प्रक्रिया 14 या 15 जनवरी को होता है। इसलिए पूरे भारत देश में इस दिन को मकर संक्रान्ति के पर्व के रूप में मनाया जाता है।

आज इसी पर्व के ऊपर, क्लास 2, 3, 4, 5, 6, 7, 8, 9 & 10 तक के बच्चों की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए हमने, यहाँ मकर संक्रांति 10 लाइन की है और आशा करती हूँ कि सभी विद्यार्थियों को इससे बहुत मदद मिलेगी।

10 lines on Makar Sankranti In Hindi for Class 2 & 3

1- मकर संक्रान्ति भारत के प्रमुख त्योहार में से एक है। 

2- यह पर्व हर साल माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा को मनाया जाता है। 

3- सामान्यत: इसे संक्रान्ति, उत्तरायण, माघी या खिचड़ी भी कहते हैं।

4- प्राय: इस दिन पूजन के बाद लोग खिचड़ी खाते हैं और खिचड़ी तथा तिल का दान करते हैं। 

5- आज का दिन देशभर में बड़ी धूम-धाम से मनाया जाता है।     

10 lines on Makar Sankranti In Hindi for Class 4 & 5

1- मकर संक्रान्ति एक बड़ा धार्मिक और महत्वपूर्ण पर्व है, जो सूर्य के उत्तरायन होने पर मनाया जाता है।

2- इसे प्रकाश, प्रेरणा तथा अलौकिक-अध्यात्मिक अनुदानों का महापर्व भी कहते है।

3- इस दिन आपसी वैमनस्य भूलाकर लोग एक – दूसरे को गले लगाते है।

4- सूर्य देव की भांति देश की सौभाग्य वृद्धि की कमाना करना इस त्यौहार की सबसे बड़ी विशेषता हैं।

5- इस पर्व पर तिल का विशेष महत्व बताया गया है। महाराष्ट्र में इस दिन-तालू-गूल हलवे के बांटने की प्रथा है।

6- इस दिन महिला समाज परस्पर गुड़ तिल, रोली आदि बांटती है।

7- बंगाल में भी इस दिन स्नान करके तिल-दान करते हैं।

8 – मकर संक्रान्ति के दिन स्कूल और सरकारी दफ़्तर बंद रहते हैं।

9- इस दिन गंगा सागर पर एक बड़ा भारी मेला भी लगता हैं।

10- इस प्रकार मकर संक्रान्ति सभी हिन्दुओं में महत्व रखने वाला एक बड़ा दिन है।

10 lines on Makar Sankranti In Hindi for Class 6, 7, 8, 9, 10, 11 & 12

1- मकर संक्रांति मुख्यत: एक धार्मिक त्यौहार है जो हर वर्ष एक सुनिश्चित तिथि पर आता है। अर्थात जब सूर्य दक्षिणायन से उत्तरायण में प्रवेश कर जाता है, तब यह पुनीत पर्व मनाया जाता है।

2- हिंदू कैलेंडर के अनुसार, माघ माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि, मकर संक्रांति की तिथि होती हैं। जो अंग्रेजी कैलेंडर के मुताबिक 14 या 15 जनवरी में से कोई भी एक तिथि हो सकती है। आमतौर पर मकर संक्रान्ति 14 जनवरी को मनाया जाता है।

3- हिमांचल, हरियाणा तथा पंजाब में मकर संक्रान्ति एक दिन पूर्व यह त्यौहार लोहड़ी के रूप में मनाया जाता है।

Loading...

4- हिंदू धर्म में मान्यता है कि मकर संक्रांति के दिन से ही खरमास खत्म हो जाता है और शुभ कार्यों की शुरूआत हो जाती है।  

5- धर्मशास्त्रों के अनुसार इस दिन पुण्य दान, जप तथा धार्मिक अनुष्ठानों का अत्यंत महत्व है। ऐसी मान्यता है कि इस अवसर पर दिया हुआ दान पुनर्जन्म होने पर सौगुणा होकर प्राप्त होता है।

6- इस दिन तिल, मूंग दाल की खिचड़ी इत्यादि का सेवन करते हैं और इन सब चीजों का यथाशक्ति दान करते हैं। इस पर्व पर तिल का विशेष महत्व माना जाता है। तिल खाना तथा बाँटना इस त्यौहार की महानता है।

7- पौराणिक कथानुसार इस दिन भगवान सूर्य अपने पुत्र शानि से मिलने उनके घर गये थे, जो की उनके पारस्परिक स्नेह और मधुरता को दर्शाता है। लिहाजा मकर संक्रांति के पर्व को स्नेह और माधुर्य  भावना के प्रतीक पर्व के रूप में मनाया जाता है।

8- कुछ लोक-कथाओं एवं लोक काव्यों में दिए गए विवरण के अनुसार, माता यशोदा ने जब कृष्ण के जन्म के लिए व्रत किया था तब सूर्य देवता उत्तरायन काल में पदार्पण कर रहे थे और उस दिन मकर संक्रान्ति थी। अत: तभी से मकर संक्रान्ति का व्रत का विधान भी चला आ रहा हैं। और इस दिन को मकर संक्रान्ति के रूप में मनाया जाता हैं।

9- इस त्यौहार का भौगोलिक पहलू भी है। मकर संक्रान्ति से दिन बड़े और राते छोटी होनी शुरू हो जाती है। या यूं कहें कि प्रकाश की अंधकार पर और धूप की जाड़े पर विजय पाने की यात्रा शुरू हो जाती है। अत: मकर संक्रान्ति को अंधकार पर प्रकाश की जीत का पर्व के रूप में भी मनाया जाता हैं।

10- वेदों में इस पर्व की महत्ता का बखान करते हुए लिखा है कि –

मित्रस्य या चक्षुषा सर्वाणी भूतानि समीक्षन्ताम्।
मित्रस्याहं चक्षुषा सर्वाणी भूतानि समीक्षे।
मित्रस्य चक्षुषा समीक्षामहे !

11- “मकर संक्रांति” को हर राज्य में अलग नाम और अलग परंपरा के साथ मनाया जाता है। पर पंजाब की ‘लोहड़ी’ और उत्तर प्रदेश के पूर्वी प्रान्त की ‘खिचड़ी’ नाम सर्वाधिक प्रसिद्ध हैं।

12- मकर संक्रांति को गुजरात में उत्तरायण के नाम से जाना जाता है। यहाँ मकर संक्रांति पर अहमदाबाद में एक अनोखा मेला लगता है। इस मेले में देश विदेश से पतंगबाज आते हैं और पतंग से आसमान सजाते हैं

13- महाराष्ट्र में नवविवाहिता स्त्रियाँ अपनी पहली संक्रान्ति को तिल का तेल, कपास और नमक का दान सौभाग्यवती स्त्रियों को देती हैं। वे सौभाग्यवती स्त्रियाँ अपनी सखियों को हल्दी, रोली, तिल और गुड़ प्रदान करती हैं।

14- इस दिन जगह – जगह मेलों का आयोजन होता है। सबसे भव्य मेला प्रयाग में गंगा तट पर लगता हैं। यहाँ की पूर्ण स्थली पर एक माह पूर्व से लोग आ-आकर झोपड़ियाँ बनाकर रहते हैं। देश का ऐसा कोई क्षेत्र नहीं बचता, जहाँ के वासी इस मेलें में दिखाई न दे। 

15- मकर संक्रान्ति का त्यौहार भ्रातृत्व भावना का प्रतीक भी माना जाता है।  इस दिन पारस्परिक वैमनस्य को भुलाकर लोग आपस में भाईचारे से मिलते हैं और सूर्य देव की भाँति देश की सौभाग्य वृद्धि की कामना करते हैं।  

माँ पर 10 लाइन Click Here
दशहरे पर 10 लाइन Click Here

होली पर निबंध Click Here
दशहरा पर निबंध Click Here
दिवाली पर निबंध Click Here
वसंत पंचमी पर निबंध Click Here

आशा करती हूँ कि ये 10 lines on Makar Sankranti Essay छोटे और बड़े सभी स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं.

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

4 thoughts on “मकर संक्रान्ति पर 10 लाइन – 10 Lines on Makar Sankranti for Children In Hindi

  1. जय मां हाटेशवरी…….

    आप को बताते हुए हर्ष हो रहा है……
    आप की इस रचना का लिंक भी……
    10/01/2021 रविवार को……
    पांच लिंकों का आनंद ब्लौग पर…..
    शामिल किया गया है…..
    आप भी इस हलचल में. …..
    सादर आमंत्रित है……

    अधिक जानकारी के लिये ब्लौग का लिंक:
    https://www.halchalwith5links.blogspot.com
    धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *