Hindi Post Nibandh

गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन – 10 Lines on Republic Day for Children In Hindi

गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन – 10 Lines on Republic Day for Children In Hindi

गणतंत्र दिवस Essay: 10 lines on Republic Day In Hindi
गणतंत्र दिवस Essay: 10 lines on Republic Day In Hindi

यहाँ हमने गणतंत्र दिवस पर निबंध तैयार की है जो की क्लास 2 3 4 5 6 7 8 9 10 11 और 12 के विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। आशा करती हूँ कि आपको इससे जरूर मदद मिलेगी।

10 lines on Republic Day In Hindi for Class 4 & 5

1- गणतंत्र दिवस भारत का एक अत्यंत महत्वपूर्ण एवं पुनीत राष्ट्रीय पर्व है। जोकि प्रतिवर्ष 26 जनवरी को देश के प्रति भक्तिभावना से अभिप्रेरित होकर मनाया जाता हैं।

2- यह दिवस भारत के गणतंत्र बनने की खुशी में मनाया जाता है। इसी दिन सन् 1950 को भारत सरकार अधिनियम (एक्ट) (1935) को हटाकर भारत का संविधान लागू किया गया था।

3- यह संविधान बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर के परिश्रम और विवेक से तैयार हुआ था।

4- भारतीय संविधान को पूर्ण रूप से तैयार करने में 2 वर्ष, 11 माह, 18 दिन का समय लगा था। और इसे 26 जनवरी 1950 को पूरे देश में लागू किया गया था।

5- इस संविधान को लागू करके भारत ने अपने राष्ट्र को पूर्ण सत्ता सम्पन्न धर्म निरपेक्ष गणतंत्र घोषित किया था। इसलिए 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के रूप में भी जाना जाता है।

6- 26 जनवरी के महत्व को ध्यान में रखते हुए पूरे देश में यह दिन अत्यंत महत्वपूर्ण सुनियोजित ढंग से मनाया जाता है।

7- गणतन्त्र दिवस का मुख्य समारोह दिल्ली में होता हैं और यह भारत का सबसे भव्य समारोह भी है।

8- देश की राजधानी तथा राज्यों की राजधानी में इस दिन विशेष परेड का आयोजन होता है। राजधानी दिल्ली में इस मौके पर अपने देश की महान सेना की टुकड़ियां अपने दल का शौर्य गीत गाते हुए सलामी मंच के सामने राष्ट्रपति को सलामी देती हैं।

9- इस दिन सार्वजनिक छुट्टी होती है। सभी कार्यालय और व्यापारिक प्रतिष्ठान बन्द रहते हैं।

10- देश के इतिहास में गणतंत्र दिवस वास्तव में महत्व का दिन है।

10 lines on Republic Day In Hindi for Class 2 & 3

1- गणतंत्र दिवस हमारा एक राष्ट्रीय त्यौहार है।

2- यह प्रतिवर्ष 26 जनवरी को मनाया जाता हैं।

3- इसी दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।

4- इस संविधान को बनाने में 2 साल 11 महीने और 18 दिन लगे थे।

5- गणतंत्र दिवस के दिन तिरंगा फहराया जाता हैं।

6- इस दिन देश की तीनों सेनाएँ राष्ट्रपति को सलामी देती हैं।

7- 26 जनवरी को राष्ट्रपति दिल्ली के लाल किले से संबोधित करते है।

8- इस दिन सरकारी अवकाश होता है।

9 – पूरे देश में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया जाता हैं।

Loading...

10- यह दिन हम सब के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण दिन है।

10 Lines on Republic Day in Hindi, for Class 6, 7, 8, 9 & 10

1- हमारे देश में ऐसे कई राष्ट्रीय पर्व और त्योहार हैं, जिन्हें लोग बड़े ही उत्साहपूर्वक मनाते हैं। इन्हीं पर्वों में से एक प्रमुख पर्व 26 जनवरी या गणतंत्र दिवस है। इस दिन को देश को नया और अपना संविधान मिलने के उपलक्ष्य में मनाते हैं।

2- सर्वविदित है कि देश के लिए प्राणों की बाजी लगाने वाले देशभक्तों के अथक प्रयासों और बलिदानों से भारत देश 15 अगस्त 1947 को स्वतंत्र हुआ। इसी दिन भारतीयों ने अंग्रेजों की लम्बी दासता के बाद मुक्ति पायी, और स्वतंत्र वातावरण में साँस ली। लेकिन आजादी मिलने के बावजूद भी हम पूर्ण रूप से स्वतंत्र न थे क्योंकि हमारा कोई अपना संविधान न था। सारे नियम एवं कानून अंग्रेजों के ही थे।

3- इस प्रकार भारत को गणतंत्र बनाने के लिए जो नया और अपना संविधान बना उसके निर्माण में ढाई वर्ष लग गए और जब हमारा संविधान बनकर तैयार हो गया तो उसे सन 1950 की 26 जनवरी को इस देश में लागू किया गया।

4- इस संविधान में सर्वोच्च संवैधानिक सत्ता के रूप में राष्ट्रपति का पद बनाया गया, जो स्वतंत्र भारत के संविधान के अनुसार भारत का सर्वोच्च शासक राष्ट्रपति के नाम से पुकारा जाने लगा एवं संविधान में भारत को सर्वप्रभुतासपन्न लोकतंत्रात्मक गणराज्य भी घोषित किया गया। इस प्रकार की शासन व्यवस्था से भारत संसार का सबसे बड़ा स्वतंत्र गणतंत्र राज्य बन गया।

5- चूकी स्वतंत्रता के बाद भारत के ऐतिहासिक संविधान का निर्माण 26 जनवरी 1950 का दिन होने के कारण से इस दिन का महत्व और भी बढ़ गया और तब से इसके महत्व को सम्मानित करने और ऐतिहासिक स्वतंत्रता को याद करने के लिए प्रत्येक वर्ष इस दिन को ‘गणतंत्र दिवस’ के नाम से एक राष्ट्रीय पर्व के रूप में बड़ी धूम – धाम से सारे देश में, विशेषत: राजधानी दिल्ली में मनाते है।

6- 26 जनवरी के दिन दिल्ली के इण्डिया गेट पर राष्ट्रपति जल, थल, वायु सेना के सैनिकों को सलामी देते हैं तथा विभिन्न विद्यालयों एवं प्रान्त के बच्चे रंग-बिरंगी पोषाक में नृत्यगान सडकों पर ही प्रस्तुत करते हैं। यह दृश्य अत्यंत मनोहारी होता है।

7- इसके अतिरिक्त सेना के हवाई जहाज आकाश में उड़ते हुए करतब दिखाते हैं। भारतीयों की उपलब्धियों के प्रदर्शन की दृष्टि से 26 जनवरी का दिन अत्यंत महत्वपूर्ण सुनियोजित ढंग से मनाया जाता है।

8- इस दिन भी तिरंगा फहराया जाता है।

9- 26 जनवरी के दिन राष्ट्रपति ध्वजारोहण करते हैं और 25 जनवरी की सन्ध्या को राष्ट्रपति दूरदर्शन या रेडियो के माध्यम से देश को संबोधित भी करते हैं।

10- इस प्रकार 26 जनवरी का दिन देशभक्ति की भावना से मनाया जाता है।

Related Post ( इन्हें भी जरुर पढ़े )

Republic Day Speech for Principal in Hindi Click Here
Republic Day Wishes Shayari in Hindi Click Here
Republic Day Speech for Teacher in Hindi Click Here
Republic Day Speech for Students 2021 in Hindi Click Here
Republic Day Status in Hindi Click Here
Republic Day Essay in Hindi Click Here

माँ पर 10 लाइन Click Here
दशहरे पर 10 लाइन Click Here

होली पर निबंध Click Here
दशहरा पर निबंध Click Here
दिवाली पर निबंध Click Here
वसंत पंचमी पर निबंध Click Here

आशा करती हूँ कि ये निबंध छोटे और बड़े सभी स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं.

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *