Hindi Post Nibandh Nibandh Aur Bhashan

क्रिसमस पर निबंध – 10 lines about Christmas Festival In Hindi

क्रिसमस पर निबंध – 10 lines about Christmas Festival In Hindi

Christmas Essay In Hindi - 10 Lines
Christmas Essay In Hindi – 10 Lines

विद्यार्थियों के लिए हमने, यहाँ क्रिसमस पर निबंध तैयार की है। आशा करती हूँ कि आपको इससे जरूर मदद मिलेगी।

10 Lines about Christmas in Hindi for Class 4 & 5

1- क्रिसमस मुख्यत: क्रिश्चियन समुदाय का एक धार्मिक त्यौहार है।

2- हर साल 25 दिसम्बर को क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है।

3- क्रिसमस यीशु के जन्म की खुशी में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

4- प्रभु ईसा ईसाइयों के भगवान है जिन्होंने ईसाई धर्म की शुरुआत की।

5- क्रिसमस का त्यौहार दुनिया में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्यौहारों में से भी एक है।

6- यह एक ऐसा दिन है जब पूरे विश्व में छुट्टी होती है।

7- क्रिसमस से कुछ दिन पहले से चर्च अर्थात गिरजा घरों को खूब सजाया जाता है।

8- क्रिसमस वाले दिन सब मिलजुल कर प्रभु ईसा की पूजा करते हैं।

9- लोग इस दिन की पूरी रात को ढ़ोलक की मनोहारी थाप पर क्रिसमस के अद्भुत भजन व गीत गाते हैं।

10 – इस दिन कुछ लोग नकली सांताक्लाज बनते है और क्रिसमस के उपहार के रूप में खुशियां बाँटते हैं।

10 lines on Christmas In Hindi for Class 2 & 3

1- क्रिसमस ईसाइयों का एक विशेष त्यौहार है।

2- हर वर्ष की 25 दिसम्बर के दिन यह त्योहार आता है।

3- इसे सबसे बड़ा दिन भी कहते हैं।

4- इस दिन को जीसस क्राइस्ट की जन्म की खुशी में पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है।

5- इस दिन लोग अपनी दुकानों तथा घरों को साफ करके उसमें रौशनी करते हैं।

6- घरों में क्रिसमस ट्री सजाया जाता है। जिसमें बहुत से छोटे बड़े बल्ब, रंगीन झालरें आदि लगाई जाती है।

7- इसाई लोग सुबह चर्च जाकर प्रर्थना करते हैं।

8- इस दिन लोग एक-दूसरे के जाकर क्रिसमस की बधाई देते हैं तथा केक एवं मिठाई आदि खाते हैं।

9- बच्चे भी इस दिन सांता क्लोज से गिफ्ट पाकर खुशियों से सराबोर दिखते हैं।

Loading...

10- क्रिसमस का त्योहार अपने साथ नया वर्ष भी लेकर आता है। अत: इस त्योहार का उत्साह दोगुना हो जाता है।

10 Lines about Christmas in Hindi for Class 6, 7, 8, 9 & 10

1- भारतीय समाज में एक खास त्योहार माना जाने वाला क्रिसमस मुख्यत: ईसाई धर्म का एक प्रमुख त्योहार है। सामान्यत: लोग इसे क्रिसमस डे या बड़ा दिन भी कहते हैं।

2- गेग्रेरियन कॅलेंडर के अनुसार हर साल क्रिसमस के त्यौहार को 25 दिसंबर के दिन मनाया जाता है।

3- ये साल का आखिरी सबसे बड़ा त्यौहार है। भौगोलिक दृष्टि से भी क्रिसमस विश्व का सबसे बड़ा त्यौहार है।

4- “क्रिसमस” का उत्सव ईसा मसीह के जन्म-दिवस के रूप में मनाया जाता है।

5- ईसा-मसीह धर्म के प्रवर्तक एवं महान समाज सुधारक थे। उन्होंने अपने जीवन काल में व्याप्त सामाजिक बुराईयों एवं धार्मिक आडम्बरों का घोर विरोध किया तथा सत्य का मार्ग प्रशस्त करके भटकी हुई मानवता को नयी दिशा दिखाई।

6- आज के प्रमुख धर्मों में ईसाई धर्म की सबसे ज्यादा प्रतिष्ठा है। इस महान उपलब्धि के पीछे ईसा-मसीह का त्याग एवं महान बलिदान है।

7-“क्रिसमस” पर सांता क्लोज को भी याद किया जाता है। इस दिन कुछ लोग नकली सांता क्लाॅज बनकर उपहार भी बांटते हैं।

8- असली सांता प्राचीन तुर्किस्तान में समुद्र के किनारे माइरा नाम के एक कस्बे में रहता था। उसका नाम निकोलस था और वह ईसा मसीह को बहुत मानता था।

9- वही क्रिश्चियन समुदाय के लोग इस दिन अपने-अपने घरों में क्रिसमस का पेड़ लगाते हैं और उनपर मनमोहक सजावट करते हैं।

10- क्रिसमस ट्री को दानशील, दाता पेड़ या यीशु ईसा मसीह का प्रतिरूप माना जाता हैं।

11- क्रिसमस का त्यौहार दुनिया में सबसे ज्यादा मनाए जाने वाले त्यौहारों में से एक है। भारत में भी यह पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है।

12- यहां क्रिसमस के कई दिन पहले से ही क्रिश्चियन लोग इसकी तैयारियों में जुट जाते हैं। लोग नए-नए कपड़े सिलवाते हैं। एक दूसरे को कई प्रकार के उपहार भी देते हैं।

13- इस दिन के लिए विशेष रूप से चर्चों को सजाया जाता है। क्रिसमस वाले दिन ईसा मसीह की कही गई बातों को पढ़ा जाता है और उनका अनुसरण किया जाता है। ।

14- देश में धार्मिक सौहाद्र बढ़ाने के लिए अब 25 दिसम्बर को सरकारी स्तर पर कई कार्यक्रमों के आयोजन होते हैं।

15- क्रिसमस एक ख़ुशी का त्यौहार है। अपने आप को भीतर से शुद्ध एवं पवित्र करने का इससे संदेश मिलता है।

क्रिसमस डे पर स्पीच Click Here
बाइबिल के संदेश Click Here

माँ पर 10 लाइन Click Here
दशहरे पर 10 लाइन Click Here

होली पर निबंध Click Here
दशहरा पर निबंध Click Here

दिवाली पर निबंध Click Here
वसंत पंचमी पर निबंध Click Here

आशा करती हूँ कि ये निबंध छोटे और बड़े सभी स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं.

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

One thought on “क्रिसमस पर निबंध – 10 lines about Christmas Festival In Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *