Hindi Post

दशहरे पर 10 लाइन – 10 Lines on Dussehra In Hindi

दशहरा पर निबंध : Dussehra Essay in Hindi

10 Lines on Dussehra in Hindi - for Students
10 Lines on Dussehra in Hindi

Dussehra Essay In Hindi – नमस्कार ! आज हमने, यहाँ दशहरे पर निबंध तैयार की है जो की दस लाइन की है। और यह निबंध क्लास 4 और 5 के विद्यार्थियों के लिए बहुत उपयोगी है। आशा करती हूँ कि आपको इससे जरूर मदद मिलेगी। 

10 lines on Dussehra In Hindi for Class 4 & 5

1- दशहरा हिन्दुओं का एक प्रमुख त्योहार है। जो भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध किए जाने के उपलक्ष्य में मनाया जाता है।

2- यह पर्व हर साल अश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है।

3- दशहरे को विजयादशमी या आयुधपूजा के नाम से भी जाना जाता है।

4- इन दिनों रामलीला भी होती है और दशहरे के दिन रावण के वध के साथ इसका समापन होता है।

5- दशहरे से नौ दिन पहले नवरात्रा होता है, इसमें नौ दिनों तक देवी की अराधना भी होती है।

6- दशहरा बुराई पर अच्छाई की जीत का संदेश देता है।

7- इस दिन जगह-जगह मेलों और प्रदर्शनियों का आयोजन होता है।

8- दशहरे के दिन स्कूल और सरकारी दफ़्तर बंद रहते हैं।

9- इस दिन लोग अपनी खुशियों का इजहार पटाखों से भी करते हैं। इन पटाखों को अक्सर रावण के विशालकाय पुतले के अंदर रखते है ताकि जलते समय उससे धू – धू करके आग निकले और बम – बम – बम की आवाज हो।

10- बुराई पर अच्छाई को दर्शाने वाला ये त्यौहार हिन्दू धर्म में एक विशेष महत्व रखता है।

दशहरा पर विस्तृत निबंध – Dussehra Essay in Hindi

दशहरा मुख्यत: हिन्दुओं का एक धार्मिक त्यौहार है जो असत्य पर सत्य की जीत तथा बुराई पर अच्छाई की जीत को दर्शाता है। सामान्यत: इसे विजयदशमी, दुर्गा – पूजा या नौवरात्र एवं आयुध-पूजा भी कहते हैं। 

हिंदू कैलेंडर के अनुसार आश्विन मास की शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को दशहरा होता है। आमतौर पर यह तिथि सितम्बर से अक्टूबर के बीच आता है।

“दशहरे” को भगवान श्रीराम द्वारा रावण का वध किए जाने की ख़ुशी में मनाते हैं। भारत में यह पर्व बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। भारत के अलावा यह पर्व नेपाल और बंगलादेश में भी मनाया जाता है। 

पौराणिक कथानुसार अयोध्या के राजा श्री राम ने इसी दिन दुष्ट और अत्याचारी राजा रावण का वध करके संसार को यह संदेश दिया था कि बुराई पर सदा अच्छाई की ही जीत होती हैं। अत: दशहरा को बुराई पर अच्छाई की जीत का पर्व के रूप में भी मनाया जाता हैं।

“दशहरे” का पर्व महिषासुर पर देवी दुर्गा की जीत का भी प्रतीक है। कुछ लोक-कथाओं एवं लोक काव्यों में दिए गए विवरण के अनुसार भगवती महिषमर्दिनी ने विजयादशमी अथवा दशहरा की पूण्यतिथि पर ही महिषासुर के आसुरी दर्प का दलन किया था।

वही एक अन्य लोक कथा के मुताबिक जगदम्बा ने अपनी विभिन्न शक्तियों के साथ शारदीय नौवरात्रि के नौ दिनों तक शुम्भ – निशुंभ की आसुरी सेना के साथ युद्ध किया और अंत में दशमी के दिन क्रमशः दोनों का बध करके देवशक्तियों का त्राण किया। विजयादशमी / दशहरा माता आदि शक्ति की उसी विजय गाथा का प्रतीक माना जाता है।

यह शस्त्र पूजन की भी तिथि है। इस दिन भगवान श्रीराम और धर्म की रक्षा के लिए रखे शस्त्रों का पूजन किया जाता है।

ज्योतिर्निबंध के अनुसार अश्विन शुक्ला पक्ष दशमी को तारा उदय होने के समय ‘विजय’ नामक काल होता है। यह सब सिद्धियों का दाता है। यह दिन उत्तम होने के कारण नये कार्य का आरम्भ करने के लिए अत्यन्त शुभ माना जाता है।

इस त्यौहार का सांस्कृतिक पहलू भी है। भारत कृषि प्रधान देश है। जब किसान अपने खेत में फसल उगाकर अनाज रूपी सम्पति घर लाता है तो उसके उल्लास और उमंग का पारावार नहीं रहता। इस प्रसन्नता को वह भगवान की कृपा मानता है और उसे प्रकट करने के लिए दशहरा पूजन करता है।

Loading...

हिन्दू धर्म में “दशहरे” के दिन की बड़ी महत्ता है। क्योंकि इस दस दिवसीय पर्व परम्परा का हर एक दिन पापों का नाश कर मनुष्य को सद्गुण  प्रदान करता है। 

माँ पर 10 लाइन निबंध Click Here
क्रिसमस पर 10 लाइन निबंध Click Here
होली पर 10 लाइन निबंध Click Here
दशहरा पर 10 लाइन निबंध Click Here
दिवाली पर 10 लाइन निबंध Click Here
वसंत पंचमी पर 10 लाइन निबंध Click Here
गणतंत्र दिवस पर 10 लाइन निबंध Click Here

आशा करती हूँ कि ये निबंध छोटे और बड़े सभी स्टूडेंट्स के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं.

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

2 thoughts on “दशहरे पर 10 लाइन – 10 Lines on Dussehra In Hindi

  1. She Is Ossmmmm. Essay Meri Class4 ma Hindi Activity This To Mane 10 Lines Write Kari Or FiR Mujhe Hindi Activity Me Excellent Mila

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *