Hindi Post Hindi Quotes

महात्मा गाँधी के नारे – Mahatma Gandhi Slogan In Hindi

महात्मा गाँधी के नारे – Mahatma Gandhi Slogan In Hindi

Mahatma Gandhi Slogan In Hindi
Mahatma Gandhi Slogan In Hindi

महात्मा गांधी के प्रसिद्ध नारे – 

करो या मरो।

***

मैं देश के बालू से कांग्रेस से भी बड़ा आंदोलन खड़ा कर दूंगा।

***

अपने प्रयोजन  में दृढ  विश्वास रखने वाला एक सूक्ष्म शरीर इतिहास के रुख को बदल सकता है.

***

हिंसक तरीकों से हिंसक स्वतंत्रता मिलेगी. यह दुनिया के लिए और खुद भारत के लिए एक गंभीर खतरा होगा.

***

भारत का विभाजन मेरी लाश पर होगा, जब तक मैं जीवित रहूंगा, तब तक भारत का विभाजन नहीं होने दूंगा।

***

शांति का कोइ रास्ता नहीं है, केवल शान्ति है।

***

मौन सबसे सशक्त भाषण है. धीरे-धीरे दुनिया आपको सुनेगी.

***

पहेले वो आप पर ध्यान नहीं देंगे, फिर वो आप पर हसेंगे, फिर वो आपसे लड़ेंगे, और तब आप जीत जायेंगे।

***

यद्यपि आप अल्पमत में हों, पर सच तो सच है.

***

किसी भी कीमत पर स्वतंत्रता का मोल नहीं किया जा सकता. वह जीवन है. भला जीने के लिए कोई क्या मोल नहीं चुकाएगा ?

***

Loading...

मेरा धर्म सत्य और अहिंसा पर आधारित है. सत्य मेरा भगवान है. अहिंसा उसे पाने का साधन.

***

सत्य कभी भी ऐसे कारण को क्षति नहीं पहुंचता जो उचित हो.

***

किसी की मेहरबानी माँगाना, अपनी आजादी बेचना है।

***

आप मुझे बेडियों से जकड़ सकते हैं, यातना भी दे सकते हैं, यहाँ तक की आप इस शरीर को ख़त्म भी कर सकते हैं, लेकिन आप कदापि मेरे विचारों को कैद नहीं कर सकते.

***

कानों का दुरुपयोग मन को दूषित और अशांत करता है।

***

आँख के बदले में आँख पूरे दुनीया को अँधा बना देगी।

***

जब आपका सामना किसी विरोधी से हो, तो उसे प्रेम से जीतें, अहिंसा से जीते।

***

व्यक्ति की पहचान उसके कपड़ों से नहीं, बल्कि उसके चरित्र से होती है।

***

किसी की मेहरबानी माँगना, अपनी आजादी बेचना है।

***

आपके विचार ही आपके जीवन का निर्माण करते हैं।

***

ख़ुशी वही है जब आपकी सोच, आपके शब्द और आपके कर्मो में तालमेल हो।

***

दिल की कोई भाषा नहीं होती, दिल – दिल से बात करता है।

***

केवल प्रसन्नता ही एकमात्र इत्र है, जिसे आप दुसरे पर छिड़के तो उसकी कुछ बुँदे अवश्य ही आप पर भी पड़ती है।

***

खुद वो बदलाव बनिए जो आप दुनिया में देखना चाहते हैं।

***

आपको मानवता में विश्वास नहीं खोना चाहिए।

***

खुद को खोजने का सबसे अच्छा तरीका है, खुद को दूसरों की सेवा में खो दो।

***

सत्य मेरा ईश्वर है और अहिंसा उसे पाने का साधन.

***

मैं किसी भी व्यक्ति को गंदे पाँव के साथ अपने मन से नहीं गुजरने दूंगा.

***

मेरी अनुमति लिए बिना कोई भी मुझे नुकसान नहीं पहुंचा सकता.

***

अन्याय के अधीन होना कायरता है और उसका विरोध करना पुरुषार्थ है.

***

आप कभी भी बंद मुट्ठी से हाथ नहीं मिला सकते, हाथ मिलाने के लिए आपको मुट्ठी खोलनी ही पड़ेगी.

***

मानवता की महानता मानव होने में नहीं है, बल्कि मानवीय होने में है.

***

विश्व के सभी धर्म, भले ही और चीजों में अंतर रखते हों, लेकिन सभी इस बात पर एकमत हैं कि दुनिया में कुछ नहीं बस सत्य जीवित रहता है.

***

गरीबी दैवीय अभिशाप नहीं बल्कि मानवरचित षड्यंत्र है.

***

जब गलती करने की स्वतंत्रता न हो, तब उस स्वतंत्रता का कोई अर्थ नहीं.

***

हर रात, मैं जब सोने जाता हूँ, तब मैं मर जाता हूँ, और अगली सुबह, जब मैं उठता हूँ, तब मेरा पुनर्जन्म होता हैं.

***

अपनी गलती को स्वीकारना झाड़ू लगाने के समान हैं, जो सतह को चमकदार और साफ कर देती है.

स्वच्छता और स्वास्थ्य पर निबंध Click Here

स्वच्छता अभियान पर कविता, Quotes और नारे Click Here

Loading...

स्वच्छता पर प्रेरक कहानी Click Here

 स्वच्छ भारत अभियान पर उत्कृष्ट भाषण Click Here

क्रोध और असहिष्णुता सही समझ के दुश्मन हैं.

***

जो भी चाहे अपनी अंतरात्मा की आवाज सुन सकता है. वह सबके भीतर है.

***

विश्वास को हमेशा तर्क से तौलना चाहिए. जब विश्वास अँधा हो जाता है तो मर जाता है.

***

सत्य बिना जन समर्थन के भी खड़ा रहता है . वह आत्मनिर्भर है.

***

थोडा सा अभ्यास बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है.

***

“नारी पुरुष की गुलाम नहीं, सहधर्मिणी, मित्र, अर्धांगिनी (पत्नी) है.”

***

सम्बंधित लेख (Related Post)

Mahatma Gandhi Poem Click Here
Gandhi Jayanti Speech Click Here
Mahatma Gandhi Slogan Click Here
Mahatma Gandhi Thoughts Click Here
Mahatma Gandhi Biography Click Here
Gandhi Jayanti Essay Click Here
Mahatma Gandhi Quotes Click Here

“ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

निवदेन – Friends अगर आपको ‘गांधीजी के  हिंदी स्लोगन (Hindi Slogans on Gandhiji in Hindi)’ पर यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो हमारे Facebook Page को जरुर like करे और  इस post को share करे. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं.

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

One thought on “महात्मा गाँधी के नारे – Mahatma Gandhi Slogan In Hindi

  1. आपकी इस प्रस्तुति का लिंक 01.10.2020 को पर दिया जाएगा। आपकी उपस्थिति मंच की शोभा बढ़ाएगी|
    धन्यवाद
    दिलबागसिंह विर्क

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *