कन्या भ्रूणहत्या पर नारा – Kanya Bhrun Hatya Slogans

Kanya Bhrun Hatya Slogans in Hindi – दोस्तों ! कन्या भ्रूण हत्या सामाजिक एवं नैतिक दृष्टि से एक अमानवीय कृत्य है। एक सामाजिक अभिशाप है। हैरानी की बात तो ये है कि भारत के लोग ऐसा करने में सबसे आगे है। जन्म से पहले लड़कियों को मारने की ये प्रथा कोई नई प्रथा नहीं है पहले भी लोग ऐसा करते रहे हैं लेकिन भारत में माँ के गर्भ में बच्चे की लैंगिक जाँच कराने की तकनीक आने के साथ इसमें काफी ज्यादा बढ़ोत्तरी हुई है।
अब तो कन्या भ्रूण हत्या की इन विपत्तियों को पार करना अत्यंत कठिन कार्य लगता है । लेकिन अगर घर के वातावरण में ये बदलाव आये, बेटा और बेटी दोनों एक समान है तो समाज में बदलाव आने में ज्यादा समय नहीं लगेगा । इसके लिए सबसे पहले हमें कन्या भ्रूण हत्या पर अंकुश लगानी होगी। अन्यथा वह दिन दूर नहीं जब यह धरती मनुष्य विहीन हो जाएगी।
हालांकि, कन्या भ्रूण हत्या रोकने के लिए केंद्र और राज्य सरकारे अपने – अपने स्तर पर सख्त कदम उठा रही है मगर लाख सख्ती के बावजूद देश में भ्रूण लिंग जांच का गंदा धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। आज भी भारी संख्या में लोग कन्या को जन्म से पूर्व ही उसे इस दुनिया में आने से रोकने में लगे हुए है। इस धरती पर उनका जीवन शुरू होने से पहले ही ख़त्म करने में जुटे हुए है। लेकिन अब पानी सर से ऊपर जा चुका है जिसे रोका जाना अत्यंत आवश्यक है। इसके लिए हमें ही मिलकर समाज के लोगों को इस बुराई के खिलाफ शिक्षित और जागरूक करना होगा।
वास्तव में कोई भी कानून तब तक कारगर नहीं हो सकता है, जब तक उसे जनमानस का सहयोग न प्राप्त हो। जब सारा समाज एक जुट होकर कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ कब्र खोदने के लिए कमर कस लेगा, यह सामाजिक बुराई तभी समाप्त होगी। आज जो प्रेरक नारे मैं आपके लिए लाई हूँ उससे कन्या भ्रूण हत्या अभियान को सफल बनाने में जरूर मदद मिलेगी। ये कन्या भ्रूण हत्या पर नारे और कोट्स केवल साधन नहीं है, बल्कि जनजागरूकता फैलाकर कन्या भ्रूण हत्या निवारण अभियान को तेज करने का हमारा एक छोटा प्रयास है। उम्मीद है आप इससे जरुर प्रेरित होंगें और दूसरों को भी प्रेरित करेंगें।
कन्या भ्रूण हत्या पर नारे
बेटी को मरवा दिया जिसने पत्नी की कोख में
कन्या ढूंढने निकला है वो नवरात्रि की कन्याभोज में।
***
एक जघन्य अपराध है कन्या भ्रूण को मारना,
क्या तुम सिख नहीं सकते अपने बेटियों को पालना।
देश का नाम रोशन कर रही हैं,
आज लड़कियाँ लड़कों से आगे बढ़ रहीं हैं।
***
भ्रूण हत्या एक पाप है,
मानव जाति के लिए अभिशाप है।
कैसे कर लेते हो तुम ऐसा पाप,
बेटी के जीवन को अपनाकर बनो एक जिम्मेदार बाप।
***
क्यों करते हो तकनीकी तरक्की का दुरुपयोग,
लिंग निर्धारण के लिए अल्ट्रासाउंड का भूल कर भी ना करो उपयोग।
आओ मिलाएं हाथ और हुंकार भरे,
कन्या भ्रूण हत्या का एक साथ बहिस्कार करें।
***
तुमने भी तो माँ से ही जन्म पाया है,
फिर भी ना जाने क्यों तुमको बेटी के जीवन का महत्व समझ ना आया है।
अपनी ही बेटी को मारकर ना जाने कौन सा सुख पाते हो,
भ्रूण हत्या करकें ना जाने कैसे चैन से सो जाते हो।
***
कन्या भ्रूण हत्या पर ये जो तुमने मौन साधा है,
देश के तरक्की में यही सबसे बड़ी बाधा है।
बेटा-बेटी में तुम फर्क ना पालो,
बेटी भी है बेटे के समान इसे भी तुम वैसे ही संभालो।
***
सभ्य समाज से घृणा हो जाती है,
जब कन्या भ्रूण हत्या जैसी घटनाएं सामने आती है।
कन्या भ्रूण हत्या करके ना करो भविष्य को अंधियारा,
बेटी है वह रतन जो लाती है ना जाने कितनों के जीवन में उजियारा।
***
बेटी के जीवन का करो तुम सम्मान,
ईश्वर के इस तोहफे का ना करो अपमान।
आओ घर-घर ये अलख जगायें,
कन्या-संतान को गले लगायें!
***
अगर कन्या भ्रूण हत्या होता रहेगा,
तो इस दुनिया में पुरुषों को जन्म कौन देगा?
बेटी के महत्व को तुम समझो,
इसकी हत्या करके तुम ना यह अपयश लो।
***
कन्या धन को यू ना गवाओ,
भ्रूण हत्या करके इनके जीवन को ना मिटाओ।
क्या बेटी होना इतना बड़ा पाप हो गया,
जो इसे भ्रूण हत्या जैसा अभिशाप लग गया।
***
भ्रूण हत्या, घोर अपराध देश का अपमान है,
“बेटी” के प्रति छोड़ दो नीचता, इसी में समाधान है
कन्या भ्रूण हत्या का कीमत सबको चुकाना होगा,
इसे रोकना है तो हमको आगे आना होगा।
***
कन्या है जीवन का वरदान,
इन्हे मारकर कैसे जिंदा रखोगे अपना स्वाभिमान।
बेटी को मत समझो भार,
जीवन का ये एक आधार।
***
माँ नहीं तो बेटी नहीं
बेटी नहीं तो बेटा नहीं।
आओ मिलाएं हाथ और हुंकार भरे,
कन्या भ्रूण हत्या का एक साथ बहिस्कार करें।
***
बेटी है हमारा सच्चा धन
क्यों न उसको स्वीकारे मन।
बेटी के महत्व को तुम समझो,
इसकी हत्या करके तुम ना यह अपयश लो।
***
कन्या धन को यू ना गवाओ,
भ्रूण हत्या करके इनके जीवन को ना मिटाओ।
जीने का भी उसका अधिकार,
बस चाहिए उसको आपका प्यार।
***
बेटी के जीवन का करो तुम सम्मान,
ईश्वर के इस तोहफे का ना करो अपमान।
ईश्वर का है यह वरदान,
बेटी का जीवन भी है बेटे के ही समान।
***
जन-जन ने यह ठाना है,
कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ आवाज उठाना है।
कन्या भ्रूण हत्या रोकने का लेंगे संकल्प,
बेटी बचाने का नही है दूसरा कोई विकल्प।
***
बेटी वह है जो ना जाने कितनों के जीवन को सवारती है,
बेटी बनकर हसाती है तो माँ बनकर दुलारती है।
भारत माता की भी यही है आशा,
कन्या भ्रूण हत्या को रोकने की पूरी हो अभिलाषा।
(ये भी पढ़े)
Save Girl Child Slogans : Click Here
Save Girl Child Poem : Click Here
Save Daughter Poem : Click Here
Daughter (Beti) Poem : Click Here
Save Girl Scheme Essay : Click Here
1st Birthday Wishes for Daughter : Click Here
Daughter Day Quotes : Click Here
|
निवदेन – Friends अगर आपको ‘ कन्या भ्रूण हत्या पर लिखा गया यह स्लोगन एवं स्टेटस (Kanya Bhrun Hatya Slogans in Hindi) अच्छा लगा हो तो हमारे Facebook Page को जरुर like करे और इस post को share करे | और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं |
Very nice collection of slogans.