राष्ट्रीय हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं- National Hindi Day Wishes In Hindi

Hindi Diwas Par Kavita- नमस्कार दोस्तों ! जैसा की किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र की अपनी एक राजभाषा होती है जो उसका गौरव और पहचान होती है। वैसे ही हमारी राजभाषा हिंदी है। सौभाग्य से यह दुनिया में सबसे ज्यादा बोली जाने वाली भाषाओ में तीसरे स्थान पर प्रतिष्ठित है। यह उपलब्धि हिंदी के महत्व को परिभाषित करता है। हिंदी को यह महत्व दिलाने में गैर हिंदी भाषी बुद्धिजीवी नेता महात्मा गांधी, सुभाषचंद्र बोस, दयानन्द सरस्वती, बालगंगाधर तिलक आदि का विशेष योगदान रहा है।
देखा जाए, तो इनके प्रयासों का ही प्रतिफल है कि अब हिंदी सिर्फ एक भाषा नहीं है। यह वह कड़ी है, जो भारत ही नहीं, बल्क़ि दुनिया के कई देशों को जोड़ती है। इस भाषा का सम्मान यानि देश का सम्मान है। इस बहुसंपन्न भाषा का सम्मान करना हम सबका नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है। लेकिन अफ़सोस तात्कालिक परिस्थितियों में हिंदी भाषा की घोर उपेक्षा हो रही है। आज हमारे देश में ही लोग हिंदी बोलने से कतराते हैं। यहाँ तक कि उन्हें हिंदी में बातचीत करने में शर्म लगती है।
हिन्दोस्तां में हिंदी की ऐसी अनदेखी देख मन वाकई विचलित हो उठता है। “हिंदी पहचान है हिन्दुस्तान की”। अगर हिंदी की अनदेखी इसी तरह से लोग करते रहें तो जरूर एक दिन देश की एकता और अखंडता किसी कोने में पड़ी सिसक रही होगी। हालांकि हिंदी की खोई गरिमा को वापस लाने के लिए हमारी सरकार प्रतिबद्ध है।
गौरतलब है कि हिंदी के राष्ट्रभाषा के पद की गरिमा को अक्षुण्ण बनाएं रखने के लिए प्रत्येक वर्ष 10 जनवरी को अन्तर्राष्ट्रीय हिंदी दिवस – International Hindi Day और 14 सितम्बर को हम राष्ट्रीय हिंदी दिवस – National Hindi Day के रूप में मनाते हैं। 14 सितंबर 1949 को ही हमारी हिन्दी भाषा को अधिकारिक रूप से राष्ट्रभाषा का दर्जा प्राप्त हुआ था।
निश्चित तौर पर ये दोनों ही विशेष दिन हम सबके लिए बहुत ही महत्त्वपूर्ण है। क्योंकि यह हिंदी के प्रति लोगों में जागरूकता उत्पन्न करने और अपने देश की संस्कृति से जोड़ने, तथा हिंदी के प्रति सम्मान और गर्व महसूस कराने की दिशा में वैश्विक स्तर पर मुहीम चलाकर काम करते हैं। और मैं आज जो शुभकामनाएँ आपके लिए लाई हूँ वह भी हिंदी की अहमियत और इसके प्रति सम्मान की भावना से जुड़ा हुआ है।
इन्हें यहाँ पर खास आपके लिए उपलब्ध करा रही हूँ। इसका इस्तेमाल आप हिंदी भाषा के प्रति सम्मान की भावना से ओतप्रोत एवं प्रोत्साहित होने के लिए कर सकते है। उम्मीद हैं आप इससे जरुर प्रेरित होंगे और दूसरों को भी प्रेरित करेंगे।
हिंदी में निहित हमारे संस्कार,
सर्वप्रथम सब को हिंदी में नमस्कार।
हिंदी दिवस पर आप सभी को हमारी तथा हमारे परिवार की ओर से हार्दिक शुभकामनाएं।
***
हमारी स्वतंत्रता कहाँ है
राष्ट्र भाषा जहाँ है
“राष्ट्रीय एकता की सूत्रधार और हम सभी की पहचान है हिंदी” आप सभी को khayalrakhe परिवार की ओर से राष्ट्रीय हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई।
***
एकता की जान है,
हिंदी देश की शान है।
इस हिंदी दिवस देश की संस्कृति और इतिहास का जश्न मनाये। आप सभी की हिंदी दिवस की बहुत – बहुत शुभकामना।
***
देश को एकता के सूत्र में बांधने वाली प्यार और दुलार के लिए जानी जाने वाली अत्यंत ही सरल, मोहक और मिठास वाली राष्ट्र का गौरव बढ़ाने वाली, हिंदी दिवस की आपको हार्दिक शुभकामनाये।
***
‘ये नया हिंदुस्तान है,
ये हिंदी को सिखेगा भी, और बोलेगा भी।
हिंदी दिवस की हार्दिक बधाई
***
हिंदी देश की शान है,
इस पर हमें अभिमान है।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
है यही विश्व – ग्राम की संकल्पना,
हिंदी को निरंतर चलना।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
चलो मिलकर मुहीम चलाये,
आज ही से हिन्दी अपनाए।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
शर्म नहीं, यह सम्मान है,
हिंदी ही हमारा अभिमान है।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
हिन्दी को सम्मान दो, हिन्दी गुणों की खान है
हर भाषा में महान है, भारत की पहचान है
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
सोंधी सुगंध, मीठी सी भाषा,
गर्व से कहो हिंदी है हमारी मातृभाषा।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
आशा हमारी हो हिंदी,
सदा राष्ट्रभाषा हमारी हो हिंदी।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
दीप से दीप जलाए जा,
हिंदी भाषा का ज्ञान फैलाए जा।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
मन में एक आशा, प्रेम की भाषा,
हिंदी हो भारत जन की भाषा।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
रस की भाषा, शिष्टाचार की भाषा,
अमर रहे हिंदी, राष्ट्र की भाषा।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
हिन्दी जनसंचार का स्पंदन है
हिन्दी भारत माँ का वंदन है।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
हिंद मेरा देश है, हिंदी मेरी मातृभाषा,
यही है हिंदी की परिभाषा।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
क्यों समझते हैं सब अंग्रेजी बोलने को महान
भूल गए हम क्यों अंग्रेजी ने बनाया था हमें वर्षों पहले गुलाम।
सारी भाषाएं लेती हिंदी का सहारा
जय हिंद जय भारत यह नारा हमारा
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
सब भाषा को अपनाती पर अपना मूल ना खोती,
हिंदी की गूंज अब विदेश में भी होती।
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
आओ हम सब हिन्दी को अपनाएँ
देश-विदेश में मान बढ़ाएँ
वैज्ञानिक भाषा है हिन्दी
यह बात सबको समझाएँ…
आप सभी को हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
जन-जन की भाषा है हिंदी
भारत की आशा है हिंदी
जिसने पूरे देश को जोड़े रखा है
वो मजबूत धागा है हिंद
हिन्दुस्तान की गौरवगाथा है हिंदी
एकता की अनुपम परम्परा है हिंदी
जिसके बिना हिन्द थम जाए
ऐसी जीवनरेखा है हिंदी
जिसने काल को जीत लिया है
ऐसी कालजयी भाषा है हिंदी
सरल शब्दों में कहा जाए तो
जीवन की परिभाषा है हिंदी…
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
***
हिंदी हमारी आन है हिंदी हमारी शान है,
हिंदी हमारी चेतना वाणी का शुभ वरदान है,
हिंदी हमारी वर्तनी हिंदी हमारा व्याकरण,
हिंदी हमारी संस्कृति हिंदी हमारा आचरण,
हिंदी हमारी वेदना हिंदी हमारा गान है,
हिंदी हमारी आत्मा है भावना का साज़ है,
हिंदी हमारे देश की हर तोतली आवाज़ है,
हिंदी हमारी अस्मिता हिंदी हमारा मान है।,
हिंदी निराला, प्रेमचंद की लेखनी का गान है,
हिंदी में बच्चन, पंत, दिनकर का मधुर संगीत है,
हिंदी में तुलसी, सूर, मीरा जायसी की तान है।,
जब तक गगन में चांद, सूरज की लगी बिंदी रहे,
तब तक वतन की राष्ट्रभाषा ये अमर हिंदी रहे,
हिंदी हमारा शब्द, स्वर व्यंजन अमिट पहचान है,
हिंदी हमारी चेतना वाणी का शुभ वरदान है।
आप सभी को हिंदी दिवस की शुभकामनाएं
(संबंधित लेख)
हिन्दी दिवस पर निबंध Click Here
मातृभाषा पर सुन्दर कविता Click Here
हिंदी भाषा के महत्व पर कविता Click Here
हिंदी भाषा पर सुविचार कोट्स Click Here
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं Click Here
हिंदी दिवस पर नारा Click Here
दोस्तों ! उम्मीद है उपरोक्त हिंदी National Hindi Day Wishes Quotes In Hindi छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है।
आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इन शुभकामनाओं को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके। और गर आपको इस लेख में कोई त्रुटी नजर आयी हो या इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं।
आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!
|