Best Hindi Diwas Quotes (महापुरुषों के राष्ट्रीय हिंदी दिवस पर अनमोल वचन, कोटेशन एवं सुविचार)

Hindi Diwas Quotes – नमस्कार दोस्तों ! जैसा की किसी भी स्वतंत्र राष्ट्र की अपनी एक राष्ट्रभाषा होती है जो उसका गौरव और पहचान होती है। वैसे ही हमारी राष्ट्रभाषा हिंदी है। सौभाग्य से यह हमारी मातृभाषा भी है और इस पर हमें बेहद गर्व है। अपनी राष्ट्रभाषा का सम्मान करना हम सबका नैतिक कर्तव्य और जिम्मेदारी भी है। हिंदी का सम्मान यानि देश का सम्मान है। लेकिन तात्कालिक परिस्थितियों में हिंदी की बहुत उपेक्षा हो रही है। आज हमारे देश में ही लोग हिंदी की बड़ी अनदेखी कर रहे हैं। उन्हें हिंदी में बातचीत करने में शर्म आती है। अपनी राष्ट्रभाषा के प्रति ऐसी सोच अपने देश और साथ में देशवासियों के लिए भी बेहद चिंता का विषय है।
हालाँकि भारतीयों के मन से इस सोच को मिटाने के लिए एवं हिंदी की खोई गरिमा को वापस लाने के लिए बड़े ही जोश के साथ प्रत्येक वर्ष 14 सितम्बर को राष्ट्रीय हिंदी दिवस – National Hindi Day मनाया जाता हैं। इस अवसर पर हमारी सरकार तथा हिंदी प्रेमियों द्वारा कवि सम्मेलन, गोष्ठी, पत्रवाचन प्रतियोगिता, नारा प्रतियोगिता, पोस्टर प्रतियोगिता इत्यादि विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं। कहीं-कहीं सप्ताह या हिंदी पखवाडा भी मनाया जाता है। लेकिन यह कोई दिन दो दिन में हल होने वाली अथवा कुछ एक लोगों के प्रयास से सुलझने वाली समस्या नहीं है। इस भाषा को विकसित करने के लिए सरकारी तथा गैरसरकारी स्तर पर अत्यंत तेज सामूहिक प्रचार प्रसार की आवश्यकता है। लेकिन उससे पहले हमें हिंदी भाषा के महत्व को समझना होगा।
हमनें यहाँ पर राष्ट्रभाषा हिंदी पर महापुरुषों के उत्कृष्ट विचारों की एक सूचि तैयार की है, जो सभी को हिंदी की राष्ट्रभाषा व राजभाषा वाली गरिमा को सुरक्षित रखते हुए, उसे सदैव जीवंत, गतिमय एवं प्रकार्यात्मक बनाने का संकल्प लेने के लिए प्रेरित करती है। इन्हें यहाँ पर खास आपके लिए उपलब्ध करा रही हूँ। इसका इस्तेमाल आप हिंदी दिवस पर हिंदी भाषा के प्रति गर्व की भावना से ओतप्रोत एवं प्रोत्साहित होने के लिए कर सकते है। उम्मीद हैं आप इससे जरुर प्रेरित होंगे और दूसरों को भेजकर उन्हें भी प्रेरित करेंगे।
“राष्ट्रभाषा के बिना राष्ट्र गूंगा है।”
महात्मा गांधी
***
“मैं दुनिया की सभी भाषाओं की इज्जत करता हूं पर मेरे देश में हिंदी की इज्जत न हो, यह मैं सह नहीं सकता।”
आचार्य विनोबा भावे
***
“जिस देश को अपनी भाषा और साहित्य का गौरव का अनुभव नहीं है, वह उन्नत नहीं हो सकता।”
डॉ. राजेंद्र प्रसाद
***
“हमारी नागरी लिपी दुनिया की सबसे वैज्ञानिक लिपी है।”
राहुल सांकृ्त्यायन
***
“हिंदी हमारे राष्ट्र की अभिव्यक्ति का सरलतम स्त्रोता है।”
समित्रानंदन पंत
***
“सभी भारतीय भाषाओं के लिए यदि कोई एक लिपी आवश्यक है तो वो देवनागरी ही हो सकती है।”
जस्टिस कृष्णस्वामी अय्यर
***
“हिंदी का प्रचार और विकास कोई रोक नहीं सकता।”
पंडित गोविंद बल्लभ पंत
***
“हिंदी भारतीय संस्कृति की आत्मा है।”
कमलापति त्रिपाठी
***
“राष्ट्रीय व्यवहार में हिन्दी को काम में लाना देश की उन्नति के लिए आवश्यक है।”
महात्मा गांधी
***
“हिंदी का प्रश्न स्वराज्य का प्रश्न है।”
महात्मा गांधी
***
“यद्यपि मैं उन लोगों में से हूँ, जो चाहते हैं और जिनका विचार है कि हिंदी ही भारत की राष्ट्रभाषा हो सकती है।”
लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक
***
“हिंदी भारत की राष्ट्रभाषा तो है ही, यही जनतंत्रात्मक भारत में राजभाषा भी होगी।”
सी. राजगोपालाचारी
***
“प्रान्तीय ईर्ष्या–द्वेष को दूर करने में जितनी सहायता इस हिंदी प्रचार से मिलेगी, उतनी दूसरी किसी चीज़ से नहीं मिल सकती।”
सुभाषचंद्र बोस
***
“हिंदी किसी एक प्रदेश की भाषा नहीं बल्कि देश में सर्वत्र बोली जाने वाली भाषा है।”
विलियम केरी
***
“हिंदी आम बोलचाल की ‘महाभाषा’ है।”
जॉर्ज ग्रियर्सन
***
“हिन्दी भाषा और साहित्य ने तो जन्म से ही अपने पैरों पर खड़ा होना सीखा है।”
धीरेन्द्र वर्मा
***
“बिना मातृभाषा की उन्नति के देश का गौरव कदापि वृद्धि को प्राप्त नहीं हो सकता।”
गोविन्द शास्त्री दुगवेकर
(संबंधित लेख)
हिन्दी दिवस पर निबंध Click Here
मातृभाषा पर सुन्दर कविता Click Here
हिंदी भाषा के महत्व पर कविता Click Here
हिंदी भाषा पर सुविचार कोट्स Click Here
हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं Click Here
हिंदी दिवस पर नारा Click Here
दोस्तों ! उम्मीद है उपरोक्त हिंदी Hindi Day Quotes छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी साबित होगा। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इन सुविचारों को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।
और गर आपको इस लेख में कोई त्रुटी नजर आयी हो या इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!
|