Happy Teachers Day Wishes, Shayari, Messages, SMS, Status…

Teachers Day Wishes In Hindi – दोस्तों ! एक लोकप्रिय आध्यात्मिक श्लोक हैं कि गुरुर्ब्रह्मा ग्रुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः। गुरुः साक्षात् परं ब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः। अर्थात गुरु ही ब्रह्मा है, गुरु ही विष्णु है और गुरु ही भगवान शंकर है। गुरु ही साक्षात परब्रह्म है। बोलचाल की भाषा में कहा जाये तो गुरु इस समाज में अनमोल नगीना हैं। वे इस समाज के वास्तविक आधार हैं। जन मन के नायक हैं। राष्ट्र के उन्नायक हैं। वे किसी पद या सम्मान का मोहताज नहीं होते हैं बल्कि पद और सम्मान उनके नाम से गरिमामय हो जाते हैं। गुरु ही देश के अनमोल रत्न हैं। एक गुरु की भूमिका समाज निर्माण में अक्षुण्ण और अतुलनीय है। इससे उत्तम अन्य कोई कार्य नहीं हैं।
उनका हम सबके जीवन में भी बहुत बड़ा महत्व है। कहते है अगर शिष्य झुके गुरु के आगे तो इंसान बन जाता है। यह बिल्कुल सच है। शिक्षक हमारे विशेष मित्र की तरह हैं। तभी तो वह सामाजिक जीवन में कभी सच्चे मार्गदर्शक बनकर अपना फर्ज निभाते हैं तो कभी माता-पिता बनकर सच्ची सलाह देते हैं। आश्चर्य नहीं कि वे हमारा हर तरह से मार्गदर्शन करते हैं। वे हमें सिखाते हैं कि कैसे शांति में रहना है। और एक – दूसरें से प्यार करना है। वे हमें अच्छे मार्ग बताते हैं। जो हमारे जीवन को चमकाता है। अगर इनका सम्बल न होता तो हम जीवन में ना तो स्फूर्ति भर सकते हैं और ना सफलता पा सकते हैं।
वास्तव में शिक्षक निश्चित रूप से फूलों के बीच गुलाब की तरह है जो हमारे जीवन को महकाता है। यही कारण है कि “गुरु कुम्हार शिष्य कुंभ है गढ़ि गढ़ि काढ़ै खोट” जैसे दोहे का प्रचलन हुआ। गुरु पूजा प्रकारांतर से गुरु की ही अभ्यर्थना है। शिक्षक दिवस भी इसी संदर्भ में मनाया जाता है। छात्र-छात्राओं में इस दिन की तैयारीयों को लेककर खासा उत्साह रहता है। शिक्षक दिवस समारोह का एक बहुत ही प्रमुख हिस्सा शुभकामनाएँ संदेश है। छात्रो के लिए शिक्षकों के प्रति अपनी श्रद्धा और भक्ति की अभिव्यक्ति करने के लिए हमारे पास कुछ चुनिंदा Teachers Day Wishes हिंदी में है जो विशेष रूप से अध्यापक और विद्यार्थी के रिश्ते को समर्पित है। आयिये देखते हैं –
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुर साक्षात परमब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं
***
ना सूरज दिखता आसमान पे, ना ही चाँद का फेरा होता।
ना फूल खिलते बागो में, ना ही सवेरा होता।
हे गुरु आप से ही है ये दुनिया रौशन,
गर आप ना होते तो हर तरफ अंधेरा होता।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
***
हे गुरु ऐसा दीजिए मुझको ज्ञान,
बन सकु मैं नेक इंसान,
देवो के पहले आप है,
आप है महान !
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
***
ईश्वर एक शिक्षक की मर्यादा को हमेशा बनाये रखे। शिक्षक का पद हमेशा गरिमामय और प्रतिष्ठावान बना रहे। इसी शुभेच्क्षा के साथ सभी शिक्षकों को नमन एवं शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
ज्योति इनकी जलाई कभी बुझ नही सकती।
गुरु का हाथ हो सर पे, गरिमा(dignity) मिट नही सकती।
भगवान सभी गुरुजनों को लंबी उम्र दे और वो सदा खुशहाल रहें
हैप्पी टीचर्स डे टू आल

गुरु की उर्जा सूर्य-सी, अम्बर-सा विस्तार।
गुरु की गरिमा से बड़ा, नहीं कहीं आकार।
गुरु का सद्सान्निध्य ही, जग में हैं उपहार।
प्रस्तर को क्षण-क्षण गढ़े, मूरत हो तैयार।
शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई!
Happy Teacher’s Day !!
गुरु तेरे उपकार का,
कैसे चुकाऊं मैं मोल,
लाख कीमती धन भला,
गुरु हैं मेरे अनमोल
शिक्षक का ज्ञान जीवन को उज्जवलित करता है तो उन्हें दिया गया सम्मान हमें गर्वित करता है। मेरे जीवन को सफल बनाने के लिए मैं आपका सदा आभारी रहूंगा। शिक्षक दिवस की सभी को बहुत—बहुत शुभकामनाएं।
***
आप हमें पढ़ाते हो, आप हमें समझाते हो,
हम बच्चों का भविष्यआप ही तो बनाते हो।
शिक्षक दिवस की बधाई
***
आपसे ही सीखा, आपसे ही जाना, आप ही को हमने गुरु है माना,
सीखा है सब कुछ आपसे हमने, कलम का मतलब आपसे है जाना!
मेरी गुरु और मार्गदर्शक मेरी मैडम आपको शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामना!

आपसे ही सीखा आपसे ही जाना
आप को ही हमने गुरु है माना,
न होते आप तो हम आज क्या होते?
बेमकसद ज़िन्दगी यूँही गुमनामी में बिता रहे होते!
आज टीचर्स डे के दिन हम आपसे बताना चाहते हैं कि आप जिस तरह से हमें पढ़ाते हैं… हमारा ध्यान रखते हैं… हमें प्यार करते हैं… वो आपको दुनिया का बेस्ट टीचर बनाता है. Shikshak Diwas ki Hardik Shubhkamnaye
***
गुरु तेरे उपकार का
कैसे चुकाऊं मोल
होवे है कीमत हीरे-मोती की
पर गुरु होवे है अनमोल.
Wishing you all a very happy #Shikshak Diwas#
जो बनाए हमें इंसान
और दे सही-गलत की पहचान
देश के उन निर्माताओं को
हम करते हैं शत-शत प्रणाम!
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.
***
साक्षर हमें बनाते हैं
जीवन क्या है समझाते हैं
जब गिरते हैं हम हार कर तो साहस वही बढाते हैं
ऐसे महान व्यक्ति ही तो शिक्षक – गुरु कहलाते हैं
इस शिक्षक दिवस पर सभी गुरुजनों को कोटि-कोटि प्रणाम
***
दिया ज्ञान का भण्डार हमें
किया भविष्य के लिए तैयार हमें
हैं आभारी उन गुरुओं के हम
जो किया कृतज्ञ अपार हमें
मेरे जीवन में आने वाले हर एक शिक्षक को शत-शत नमन
***
माता देती है जीवन पिता देते हैं सुरक्षा
पर शिक्षक सिखाता है जीना; जीवन एक सच्चा
शिक्षक दिवस की हार्दिक बधाई!
***
जीवन में कभी हार न मानना
संघर्षों से कभी न भागना
मुसीबतों का करना डट कर सामना
हो कुछ भी सच्चाई के मार्ग पर चलना
ये आप ही तो हमें सिखाते हैं
इसलिए शिक्षक कहलाते हैं
शिक्षक दिवस पर सभी शिक्षकों को कोटि-कोटि नमन और हमारी कक्षा की ओर से श्रद्धा सुमन अर्पित! हैप्पी टीचर्स डे
***
जीने की कला सिखाते शिक्षक
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक
पुस्तकों के होने से कुछ नहीं होता
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक
SHIKSHAK DIWAS KI HARDIK SHUBHKAMNAYEN!
आपने सिखाया पढ़ना आपने सिखाई लिखाई
गणित भी जाना आपसे आपने ही भूगोल बतायी
बारंबार नमन करता हूँ…स्वीकार करें बधायी
Happy Teachers Day!
***
आप हमें पढ़ाते हो, आप हमें समझाते हो
हम बच्चों का भविष्य आप ही तो बनाते हो
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं!
***
गुमनामी के अँधेरे से निकाल एक पहचान बना दिया
दुनिया के ग़म से मुझे अनजान बना दिया
कृपा हुई गुरु की मुझपर कुछ ऐसी
मुझ जैसे नाकाबिल को
इंसान काबिल बना दिया।
Happy Teachers Day!
***
आपसे ही सीखा आपसे ही जाना;
आप को ही हमने गुरु है माना,
न होते आप तो हम आज क्या होते?
बेमकसद ज़िन्दगी यूँही गुमनामी में बिता रहे होते!
Happy Teachers Day!
***
गुरु तेरे उपकार का
कैसे चुकाऊं मोल
होवे है कीमत हीरे-मोती की
पर गुरु होवे है अनमोल।
Happy Teachers Day!
***
क्या दूँ गुरु-दक्षिणा
मन ही मन मैं सोचूं
चुका न पाऊं ऋण मैं तेरा
गर जीवन भी अपना दे दूँ।
Happy Teachers Day!
***
जीवन की हर मुश्किल में,
समाधान दिखाते हैं आप!
जब नहीं सूझता कुछ,
तब याद आते हैं आप!
धन्य हो गया जीवन मेरा,
बन गए मेरे गुरु जो आप!!
Happy Teachers Day!
***
दिया ज्ञान का भण्डार मुझे
किया भविष्य के लिए तैयार मुझे
जो किया आपने उस उपकार के लिए
नहीं शब्द मेरे पास आभार के लिए…
Happy Teachers Day!
शिक्षकों पर लिखे गये सर्वश्रेष्ठ दोहे एवं सुविचार – Famous Doha & Quotes on Teachers In Hindi

गीली मिट्टी अनगढ़ी, हमको गुरुवर जान,
ज्ञान प्रकाशित कीजिए, आप समर्थ बलवान।
Happy Teacher’s Day
***
गुरु की कृपा हो शिष्य पर, पूरन हों सब काम,
गुरु की सेवा करत ही, मिले ब्रह्म का धाम।
Happy Teacher’s Day
गुरु ग्रंथन का सार है, गुरु है प्रभु का नाम,
गुरु अध्यात्म की ज्योति है, गुरु हैं चारों धाम।
Happy Teacher’s Day
***
गुरु अमृत है जगत में, बाकी सब विषबेल,
सतगुरु संत अनंत हैं, प्रभु से कर दें मेल।
Happy Teacher’s Day

गुरु बिन ज्ञान न उपजै, गुरु बिन मिलै न मोष।
गुरु बिन लखै न सत्य को, गुरु बिन मैटैं न दोष।।
गुरु बिन ज्ञान न होत है, गुरु बिन दिशा अजान,
गुरु बिन इन्द्रिय न सधें, गुरु बिन बढ़े न शान।।
Happy Teacher’s Day
गुरु बिना ज्ञान कहाँ, गुरु-ज्ञान का आदि न अंत यहाँ।
गुरु ने दी शिक्षा जहाँ, उठी शिष्टाचार की मूरत वहाँ।।
शिक्षक दिवस के पावन पर्व पर आप सभी को हार्दिक बधाई !!
***
बिना गुरू नहीं होता जीवन साकार,
सर पर होता जब गुरू का हाथ,
तभी बनता जीवन का सही आकार,
गुरू ही है सफल जीवन का आधार।
***
ना सूरज दिखता आसमान पे, ना ही चाँद का फेरा होता।
ना फूल खिलते बागो में, ना ही सवेरा होता।
हे गुरु आप से ही है ये दुनिया रौशन,
गर आप ना होते तो हर तरफ अंधेरा होता।
***
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक।
जीने का हुनर सिखाते शिक्षक।
किताबों से नहीं सँवरता जीवन,
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक।
शिक्षण समुदाय से जुड़े सभी अनन्य शुभचिंतकों को शिक्षक दिवस की ढेर सारी बधाई एवं अनंत हार्दिक शुभकामनाएं।

हे गुरु ऐसा दीजिए मुझको ज्ञान,
बन सकु मैं नेक इंसान,
देवो के पहले आप है,
आप है महान !
***
गुमनामी के अंधेरे में था पहचान बना दिया
दुनिया के गम से मुझे अनजान बना दिया
उनकी ऐसी कृपा हुई गुरू ने मुझे
एक अच्छा इंसान बना दिया |
***
ईश्वर एक शिक्षक की मर्यादा को हमेशा बनाये रखे। शिक्षक का पद हमेशा गरिमामय और प्रतिष्ठावान बना रहे। इसी शुभेच्क्षा के साथ सभी शिक्षकों को पुनः नमन एवं शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Related Post ( इन्हें भी जरुर पढ़े )
शिक्षक दिवस पर हिंदी कविता Click Here
गुरु पर हिंदी कविता Click Here
शिक्षक दिवस पर निबंध Click Here
शिक्षक दिवस पर 10 बेहतरीन कविताएँ Click Here
शिक्षक दिवस पर शार्ट स्पीच Click Here
टीचर्स डे शायरी 2020 : Click Here
शिक्षक पर 30 महान अनमोल वचन : Click Here
शिक्षक दिवस भाषण और निबंध : Click Here
गुरु शिष्य की कहानियाँ : Click Here
गुरू शिष्य संबंध पर कविता : Click Here
गुरू शिष्य स्टेटस : Click Here
आशा करती हूँ कि ये ‘Teachers Day Messages In Hindi‘ छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इन निबंधो को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।
अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं।
|
Very Best Teachers Day Wishes