Teachers Day Status In Hindi (शिक्षक दिवस पर शायरी और बधाई संदेश)

Happy Teachers Day Status in Hindi
हे शिक्षक आपका धन्यवाद.
अज्ञानता को दूर करके ज्ञान की ज्योत जलाई है,
गुरुवर के चरणों में रहकर हमने शिक्षा पाई है,
गलत राह पर भटके जब हम, तो गुरुवर ने राह दिखाई है.
***
जल जाता है वो दिए की तरह,
कई जीवन रोशन कर जाता है।
कुछ इसी तरह से हर गुरु,
अपना फर्ज निभाता है।
***
अज्ञान को मिटा कर,
ज्ञान का दीपक जलाया है।
गुरु कृपा से मैंने,
ये अनमोल शिक्षा पाया है।

माता-पिता ने जन्म दिया पर,
गुरु ने जीने की कला सिखाई है,
ज्ञान चरित्र और संस्कार की,
हमने शिक्षा पाई है !!
***
गुरुर ब्रह्मा गुरुर विष्णु गुरुर देवो महेश्वरः
गुरुर साक्षात परमब्रह्मा तस्मै श्री गुरुवे नमः
शिक्षक दिवस पर हार्दिक शुभकामनाएं
***
हे गुरुवर !
मैंने कभी आपका अनादर किया हो तो आज क्षमा मांगता हूँ
आपके निर्मल, निस्वार्थ स्वरूप को मानवता की परिकाष्ठा मानता हूँ
अपना आशीष सदैव रखना मेरे शिष पर
मैं भटक चुका हूँ इस चक्रव्यूह में
मैं आप ही को अपना सारथी मानता हूँ।
आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

साधारण को असाधारण बनाते हैं।
निर्जीव पड़े जितने भी ये
इनमें कुछ कर गुजरने का जज्बा जगाते हैं
और ये तमाम मोम को मूरतें
जो खुद जलाकर भविष्य मेरा रौशन करती हैं
यही चेहरे हैं जो किसी को शूरी तो किसी को नरेला बनाते हैं।
सभी शिक्षक और शिक्षिकाओं को इस शिक्षक दिवस के अवसर पर हमारा अभिनंदन।
***
हारे हुए इंसान के भीतर ना टूटने वाली उम्मीद जगा दे
कर्म हो मेरे इतने अच्छे
ऐसे शख्स को भगवान मेरा गुरु बना दे।
***
ज्ञान की कीमत बताते शिक्षक।
जीने का हुनर सिखाते शिक्षक।
किताबों से नहीं सँवरता जीवन,
अगर मेहनत से नहीं पढ़ाते शिक्षक।
शिक्षण समुदाय से जुड़े सभी अनन्य शुभचिंतकों को शिक्षक दिवस की ढेर सारी बधाई एवं अनंत हार्दिक शुभकामनाएं।

ना सूरज दिखता आसमान पे, ना ही चाँद का फेरा होता।
ना फूल खिलते बागो में, ना ही सवेरा होता।
हे गुरु आप से ही है ये दुनिया रौशन,
गर आप ना होते तो हर तरफ अंधेरा होता।
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
***
हे गुरु ऐसा दीजिए मुझको ज्ञान,
बन सकु मैं नेक इंसान,
देवो के पहले आप है,
आप है महान !
शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
***
ईश्वर एक शिक्षक की मर्यादा को हमेशा बनाये रखे। शिक्षक का पद हमेशा गरिमामय और प्रतिष्ठावान बना रहे। इसी शुभेच्क्षा के साथ सभी शिक्षकों को नमन एवं शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
***
गुरु की महिमा पर शायरी
***
गुरु मिलन को चाहिए, तजि आलस अभियान।
जो जो पग आगे धरो, सो सौ यज्ञ समान।।
गुरु दाता मैं मंगिता, गुरु सागर हम कींच।
जहाँ गुरु के चरण हैं, वहीं नबाऊँ शीश।।
सब धरती कागज़ करूँ, लेखनि सब बनराय।
सात समुद्र मसि करूँ, गुरु गुन लिखो न जाय।।
पुनः आप सभी को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
Related Post ( इन्हें भी जरुर पढ़े )
शिक्षक दिवस पर हिंदी कविता Click Here
गुरु पर हिंदी कविता Click Here
शिक्षक दिवस पर निबंध Click Here
शिक्षक दिवस पर 10 बेहतरीन कविताएँ Click Here
शिक्षक दिवस पर शार्ट स्पीच Click Here
टीचर्स डे शायरी 2020 : Click Here
शिक्षक पर 30 महान अनमोल वचन : Click Here
शिक्षक दिवस भाषण और निबंध : Click Here
गुरु शिष्य की कहानियाँ : Click Here
गुरू शिष्य संबंध पर कविता : Click Here
गुरू शिष्य स्टेटस : Click Here
|
निवदेन – Friends अगर आपको ‘शिक्षक दिवस के उपलक्ष्य में लिखी गई यह शुभकामनाएं स्टेटस और शायरी अच्छी लगी हो तो हमारे Facebook Page को जरुर like करे और इस post को share करे | और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं |