महिला दिवस की हार्दिक बधाई – Happy International Women’s Day In Hindi

औरत मोहताज नहीं एक दिन के सम्मान की! वो खुद ही अभिमान है पूरी कायनात की..!! 8 मार्च, विश्व महिलादिवस पर, विश्व की सभी नारी शक्ति को सादर प्रणाम करती हूँ। Womens Day की हार्दिक शुभकामनाएँ
***
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मैं सभी महिलाओं को नमन करता हूँ जिनके अद्वितीय योगदान से समाज को संस्कार, विचार एवं आकार प्राप्त हुए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।
***
नारी शक्ति एक सभ्य समाज की आधारशिला है इस सच्चाई के साथ नारी शक्ति को मेरा प्रणाम व् धन्यवाद, हमें यह जीवन देने और उसे जीना सीखने के लिए। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मेरी सभी महिलाओं को हार्दिक शुभकामनाएं।
***
एक माँ, एक बहन, एक बेटी और उससे पहले एक औरत के रूप में, आप नए भारत के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही हैं। आपकी सक्रिय भागीदारी और आशीर्वाद नए भारत के नए संस्कार गढ़ने में अहम हैं। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के इस अवसर पर मैं आप सभी को नमन करता हूं।

नारी तुम प्रेम हो, आस्था हो, विश्वास हो,
टूटी हुई उम्मीदों की एकमात्र आस हो,
हर जन का तुम्हीं तो आधार हो,
नफ़रत की दुनिया में मात्र तुम्हीं प्यार हो,
उठो अपने अस्तित्त्व को संभालो,
केवल एक दिन ही नहीं,
हर दिन नारी दिवस बना लो।
महिला दिवस की शुभ वेला पर सभी विमेंस को ढ़ेरों शुभकामनायें

अपना वजूद भुलाकर न जाने कितनी रिवायते बखूबी निभाती है,
सलाम हर उस खातून को जो घर को स्वर्ग बनाती है।
नारी शक्ति को नमन, अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक बधाई

कम नहीं ये किसी से साबित कर दिखलाएंगी,
खोल दो गर बेडियां इनकी हर मंजिल पा जाएंगी।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सभी महिलाओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

“हे कलयुग की सबला नारी,
फिर आयी है तेरी बारी।
देखने तेरे अलौकिक रूप को,
ये संसार अधीर खड़ा है।
दिखा अपना अदम्य साहस,
दानव महिषासुर फिर तेरे पीछे पड़ा है।
छोड़ दे अब यह मोह माया,
मिटा दे यह घनघोर निशा,
पलट दे इस जग की काया।।”
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
अन्तर्राष्ट्रीय महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

कब बुझी है यज्ञ ज्वाला
वेद वाणी मूक कब है,
देश का नारीत्व जागो
गूंजता संघर्षरव है।
प्रेम की वर्षा करो अब
देश का जीवन जगेगा।
ज्योति मन्दिर में जलेगी
राष्ट्र का आँगन सजेगा।
एकता का दीप जननी
प्राण से ज्योतित रहेगा।
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामनाएं और बधाई।

नारी शक्ति है ,सम्मान है, नारी गौरव है, अभिमान है,
यही लक्ष्मी , यही सरस्वती, यही दुर्गा का अवतार है,
नारी ने ही ये रचा विधान है, हमारा नतमस्तक इसको प्रणाम है।
Happy Women’s Day

आया समय उठो तुम नारी युग निर्माण तुम्हें करना है।
आजादी की खुदी नींव में तुम्हें प्रगति पत्थर भरना है।
अपने को कमजोर न समझो जननी हो सम्पूर्ण जगत की
गौरव हो अपनी संस्कृति की आहट हो स्वर्णिम आगत की
तुम्हे नया इतिहास देश का अपने कर्मो से रचना है।
आया समय उठो तुम नारी युग निर्माण तुम्हें करना है।
Happy Women’s Day to All of You
महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत निबन्ध
भारत में महिलाओं की स्थिति पर निबंध
आशा करती हूँ कि ये ‘Women’s Day Greetings in hindi’ छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। अत: आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इन कोट्स और संदेश को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके। अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं।
|