पेड़ बचाओं स्लोगन – Save Trees Slogans In Hindi

पेड़ बचाओं पर स्लोगन – Save Trees Slogans In Hindi
दोस्तों! प्रकृति प्रदत्त पेड़-पौधें धरती पर अमूल्य निधि है. ये स्पष्ट रूप से हमारी जिंदगी के लिए भी जरूरी हैं. इनका संरक्षण व संवर्द्धन हमारा कर्तव्य ही नहीं बल्कि जिम्मेदारी है. किन्तु अपनी कुछ अपेक्षाओं को पूरा करने के लिए पेड़-पौधों का इंसान से लेकर दूसरे जीव दुश्मन बनते जा रहे हैं. विकास की दौड़ में पेड़-पौधों के विवेकहीन शोषण के कारण विश्व के समक्ष आज पारिस्थितिकी असंतुलन एवं पर्यावरण प्रदूषण जैसी कई गंभीर समस्या उत्पन्न हो गई है. पर्यावरण का प्रभाव समाज के सभी वर्गों पर पड़ता है जिसके समाधान हेतु प्रत्येक स्तर पर मिलजुल कर प्रयास किया जाना आवश्यक है.
यद्यपि हमारी सरकार वृक्षाच्छादित क्षेत्र में वृद्धि के लिए प्रयासरत है लेकिन अगर इसमें आप सब का सहयोग प्राप्त हो जाये तो यह और भी प्रभावी हो जायेगा. आखिरकार आदिकाल से ये ही तो हमारी आध्यात्मिक चेतना के स्रोत रहें हैं. इसलिए औपचारिकता के लिए ही सही प्रकृति के पोषण के संबंध में हम एक योगदान यह दे सकते है कि हर साल एक पेड़ लगाने की आदत बना लें। वस्तुतः पेड़ों की संख्या को बढ़ाने और उसको धन्यवाद कहने का यह सबसे प्रभावशाली और उत्तम मार्ग होगा।
इसमें कोई दो राय नहीं कि इंसान गर जरा सा भी पेड़ों के प्रति दयादृष्टि रखें और हर साल एक पेड़ लगायें तो प्रकृति की रहमत हमेशा उसपे बनी रहें। तो अगर आप भी पेड़ों की रक्षा और देखभाल में सहयोग करना चाहते हैं तो इस पोस्ट में काफी प्रभावी Save Trees Slogan in Hindi & Ped Bachao par Nare यथा दिये गये है. उम्मीद हैं आप इससे न सिर्फ प्रेरित होंगें बल्कि दूसरों को भी प्रेरित करेंगें। यह सच हैं कि तस्वीर एक दिन में नहीं बदलेगी लेकिन जब नई तस्वीर सामने आयेगी, तो निश्चित ही आपको अपने आप पर गर्व होगा।
“हिन्दुस्तान की कसम, जब तक है दम, किसी पेड़ को अपने सामने कटने नहीं देंगें हम।”
***
“जब चारों ओर छाती हरियाली है, तो जीवन में आती खुशियाँ सारी है।”
***
प्रकृति पर पोएट्री एवं शायरी यहाँ पढ़ें
***
“जो गर पेड़ लगाओ, तभी स्वस्थ रह पाओगे और तब जीवन सुरक्षित पाओगे।”
***
“पेड़ बचाओ, पेड़ लगाओ, पेड़ लगाओ, देश बचाओ।”
***
“काटोगे पेड़ और बहा दोगे अगर पानी, तो मौत है निश्चित आनी।”
***
“जो देता पेड़ों को पानी, वही व्यक्ति है सच्चा ज्ञानी।”
***
“वृक्षों की जब करोगे रक्षा, तभी बनेगा जीवन अच्छा।”
***
“पेड़ो के बिना मेरे यार, जीवन में होगा अंधकार।”
Loading...***
“अपना सच्चा धर्म निभाए, पेड़ बचाकर कर्तव्य निभाए।”
***
“पेड़ लगाओ – पेड़ बचाओ, इस दुनिया को सुंदर बनाओ।”
***
“ना काम आयेगी कोई भी दुआ, यदि जल और पेड़ों का नाश हुआ।”
***
“अब बोलेगी चिड़िया डाली-डाली, पहले फैलाओ चारों तरफ हरियाली।”
***
“पेड़ पौधे मत करो नष्ट, साँस लेने में होगा कष्ट।”
***
“पेड़ है, धरती के लिए हितकारी, सबसे प्यारी माता हमारी।”
***
“अगर पेड़ों पर कुल्हाड़ी चलाओगे, तो सांसो को हलक में नहीं पाओगे।”
***
“तपती धरती करे पुकार, पेड़ लगाओ पेड़ सौ हजार।”
***
“पेड़ों की करोगे रक्षा, धरती की होगी सुरक्षा ।”
***
“प्रकृति की शरण में जाओ, अनमोल हरे भरे वृक्षों को बचाओ ।”
***
“पेड़ पौधों की बढ़त, जीवन की बढ़त।”
***
“जहां हरियाली, वहां खुशहाली।”
***
“हमने यह ठाना है, घर-घर पेड़ लगाना है।”
***
“घुटन भरी जिंदगी से छुटकारा पाओ, पेड़ लगाओ।”
***
“पेड़ होते धरती माँ की लज्जा, उसकी करो सुरक्षा।”
***
“जन जन तक यह संदेश पहुंचाओ, प्रतिवर्ष एक पेड़ लगाओ।”
***
“क्यों भेद रहे हो धरती को असली सोना तो पेड़ है, पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ।”
***
“एक दो तीन चार, पेड़ लगाओ एक हजार।”
***
“आइये अपने जन्मदिन पर कुछ खास करें, पक्षियों के लिए उनका एक घर तैयार करे।”
***
“अपना वर्तमान और भविष्य स्वस्थ खुशहाल बनाएँ, पेड़ लगायें।”
***
“प्यासी धरती करे पुकार पेड़ लगाकर करो उद्धार।”
***
“पेड़ पौधे है लगाना, भारत की सुंदरता को है बढ़ाना।”
***
“पेड़ है, तो कल है।”
***
“पेड़ है असली सोना, इसे कभी न खोना।”
***
“पेड़ लगाओ, मरुस्थल हटाओ।”
***
“पेड़ों के न बने भक्षक, आओ सब मिलकर के बने इनके रक्षक।”
***
“पेड़ नहीं बचाओगे, तो ऑक्सीजन को तरस जाओगे।”
***
Loading...“पेड़ है खुशियों की चाबी, इसे न काटना, इसे न खोना।”
***
“पेड़ लगाओ, भूजल स्तर बढ़ाओ।”
***
“आज पेड़ नहीं बचाओगे, तो कल जल कहां से लाओगे।”
***
“सूरज की आग ये सहते, ठंडी छांव हमें देते, पेड़ ही है जो मरकर भी हमें जीवन देते।”
***
“वृक्ष है धरती का गौरव, आओ मिलकर कसम खाएं, ना पेड़ों को काटेंगे, ना काटने देंगे।”
***
“पेड़ हमारी जान है, इनकी ना करो हत्या।”
***
“बढ़ रहा है पृथ्वी का ताप, कम हो रहे हैं पेड़, पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ।”
***
“आओ एक नया निर्माण करें, पेड़ों से धरती का श्रृंगार करें।”
***
“कहीं देर ना हो जाए, जीवन संकट में न पड़ जाए, पेड़ लगाओ, जीवन बचाओ।”
***
“सबको यह बतलाना है, हम सबको पेड़ लगाना है।”
***
“बिन पेड़ जल नहीं, जल नहीं तो जीवन नहीं।”
***
“शहर शहर पता चला है, पेड़ों की कटाई का जुनून चढ़ा है,
पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ।”***
“जीवन की डोर है पेड़, इन्हें ना काटो, इन्हें ना तोड़ो।”
***
“घटता पानी, बढ़ता प्रदूषण, सब समस्याओं का एक ही हल, पेड़ लगाओ।”
***
“वृक्ष और वर्षा का है अनोखा बंधन, इसे तोड़ोगे तो नहीं बचेगा जीवन।”
***
“बच्चा बच्चा करे यही पुकार, वृक्ष बचाओ, वृक्ष लगाओ।”
***
“अगर आज करोगे वृक्षों की कटाई, तो कल फल और सब्जियां कहां से लाओगे।”
***
“पेड़ पौधे ना करो नष्ट, सांस लेने में होगा कष्ट।”
***
“आओ फिर एक बदलाव लाए, हर रोज एक पेड़ लगाएं।”
***
“मत काटो इन पेड़ो को इन में होती जान, बिन पेड़ो के हो जायेगा हम सब का जीवन सुनसान।”
***
“एक घर, एक पेड़ संतुलन का यही हैं खेल।”
***
पर्यावरण पर अनमोल कथन , Slogan, नारा
जल पर सुविचार, स्लोगन और कविता
ग्लोबल वार्मिंग एक वास्तविक समस्या
पर्यावरण पर अनमोल कथन कोट्स स्लोगन नारा
पेड़ बचाओं पर नारे – Save Tree Slogan In Hindi के इस प्रेरणादायी Shayari के साथ हम चाहते है कि हमारे Facebook Page को भी पसंद करे | और हाँ यदि future posts सीधे अपने inbox में पाना चाहते है तो इसके लिए आप हमारी email subscription भी ले सकते है जो बिलकुल मुफ्त है |
Bahut hi ache slogan