महिला शक्ति पर मूल्यवान उद्धरण एवं सुविचार : Best Valuable Quotes & Thoughts on Women Empowerment in Hindi

नारी शक्ति पर अनमोल विचार (वीमेन कोट्स) – Quotes on Women Empowerment in Hindi & English
पृथ्वी की-सी क्षमता, सूर्य जैसा तेज, समुद्र की-सी गम्भीरता, चन्द्रमा की-सी शीतलता, पर्वतों की-सी मानसिक उच्चता हमें एक साथ नारी के ह्रदय में दृष्टिगोचर होती है।
***
वह माता के समान हमारी रक्षा करती है, मित्र और माता के समान हमें शुभ कार्यों के लिए प्रेरित करती है, बाल्यावस्था से लेकर मृत्युपर्यंत वह हमारी संरक्षिका बनी रहती है। नारी सृष्टि के आरम्भ से अनन्त गुणों की आगार रही है।
***
वह दया, करुणा, ममता और प्रेम की पवित्र मूर्ति है और समय पड़ने पर प्रचण्डचण्डी भी। नारी मनुष्य के जीवन की जन्मदात्री है।
***
जो स्त्री का अपमान करता है, वो माँ का अपमान करता है, जो माँ का अपमान करता है, वो भगवान का अपमान करता है, और जो भगवान का अपमान करता है, उसका पतन निश्चित है।
***
विश्व में कोई वस्तु इतनी मनोहर नहीं, जितनी की सुशील और सुंदर नारी।
***
जहां नारियों का आदर होता है, वहां देवता निवास करते हैं।
***
जिस समाज में स्त्री का सम्मान नहीं होता, उस समाज का शीघ्र पतन निश्चित है !
***
नारी का सम्मान सबका परम कर्तव्य है!
***
एक नारी किसी भी समय, कही भी, कोई भी स्थिति का सामना बहादुरी से कर सकती है।
***
महिलाएं पुरुषों की अपेक्षा अधिक बुद्धिमान होती है क्योंकि वे अपेक्षाकृत कम जानती है परन्तु समझती ज्यादा है।

पुरुषों को दुनिया में, मजबूत होना है तो, महिला शक्ति को हमेशा साथ लेकर चलना होगा ।
***
मनुष्यों को बेहतर ये समझना चाहिए कि, महिलाओं की ताकत के आधार पर ही जिंदगी की लड़ाई जीतने की सम्भावनाएं होती है ।
***
महिलाएं इस समाज की वास्तविक आर्किटेक्ट हैं।
***
लड़कियों को कमज़ोर और बोझ मानने वाले लोगों, भारत में ऐसी हज़ारों लडकियाँ हैं जिनपे भारत के हर नागरिक को गर्व है ।
***
वह जन्म देती है, वह मौत से बचाती है, वह आगे बढ़ाती है, वह औरत कहलाती है ।
***
शक्ति महिलाओं की प्रतीक है । प्रकृति की बेहतरीन और सबसे सुन्दर रचना है । इनके बिना कोई निर्माण संभव नहीं है ।
***
स्त्री अपने कंधो पर सब कुछ ले जाती है, और मुस्कुराते हुए अंत में गंतव्य तक पहुँचाती भी है ।
***
हर एक व्यक्ति के अच्छाई और तरक्की के पीछे एक औरत का हाथ है ।
***
महिला पर 7 अनमोल विचार Valuable Women thoughts in Hindi – Best Suvichar
***
नारी यदि वर्तमान के साथ भविष्य को भी अपने हाथ में ले ले तो वह अपनी शक्ति से बिजली की तड़प को भी लज्जित कर सकती है।
– डॉ. रामकुमार वर्मा
***
नारी जाति को खाली हाथ कभी नहीं बैठना चाहिए।
– शरतचंद
***
नारी पुरुष की गुलाम नहीं, सहधर्मिणी, मित्र, अर्धांगिनी (पत्नी) है।
– महात्मा गाँधी
***
स्त्री पुरुष से उतनी ही श्रेष्ठ है, जितना प्रकाश अँधेरे से।
– प्रेमचंद
***
यदि स्त्रियाँ प्रसन्न रहें तो सारा कुल प्रसन्न रहता है।
– कहावत
***
स्त्री का शारीरिक सामर्थ्य भले ही कम हो, उसकी वाणी में असीम सामर्थ्य है।
– लक्ष्मीबाई केलकर
***
चीन में मान्यता है कि जब नारी की भृकुटी तनती है तो दूज का चंद्रमा भी डर के टेढ़ा हो जाता है।
– लिन-उतांग
***
महिला पर चुनिन्दा 10 प्रेरक कथन Woman Quotes in Hindi and English
***
Woman Quotes : “I have thought a sufficient measure of civilization is the influence of good women.”
In Hindi : मेरा विचार है कि भली औरतों का प्रभाव सभ्यता को मापने के लिए पर्याप्त है।
– Ralph Waldo Emerson राल्फ वाल्डो इमर्सन
***
Woman Quotes : “As usual there is a great woman behind every idiot.”
In Hindi : हमेशा की तरह एक मुर्ख के पीछे एक महान औरत होती है।
– Jon Lennon जॉन लेनन

Woman Quotes : “Women are the real Architects of society.”
In Hindi : “महिला समाज के असली आर्किटेक्ट्स हैं।”
– Cher चेर
***
Woman Quotes : “Feminist is actually the identity of equality and complete humanity in women and men.”
In Hindi : नारीवादी वास्तव में महिलाओं और पुरुषों में समानता और पूर्ण मानवता की पहचान है।
– Gloria Steinem ग्लोरिया स्टाइनम
***
Woman Quotes : ” Do not let anyone say that you are weak because you are a woman.”
In Hindi : “किसी को भी मत कहने दो कि तुम कमजोर हो क्योंकि तुम एक औरत हो |”
– मैरी कॉम Mary Kom
***
Woman Quotes : “Women are made to be loved, not understood.”
In Hindi : औरते प्यार करने के लिए बनी हैं, समझने के लिए नहीं।
– Oscar Wilde आस्कर वाइल्ड

Woman Quotes : “I don’t know why women want any of the things men have when one the things that women have is men.”
In Hindi : “मुझे नहीं पता कि महिलाएं कोई ऐसी चीज को क्यों चाहती हैं जो पुरुषों के पास है, जबकि महिलाओं के पास जो चीजें है उनमे से एक पुरुष हैं।”
– Coco Chanel कोको चैनल
***
Woman Quotes : “I see when men love women. They give them but a little of their lives, But women when they love give everything.”
In Hindi : मैं देखता हूं कि जब पुरुष महिलाओं से प्यार करते हैं। वे उन्हें अपने जीवन का बहुत थोडा हिस्सा देते हैं, लेकिन जब महिलाएं प्यार करती हैं तो सबकुछ दे देती हैं।”
– Oscar Wilde आस्कर वाइल्ड
***
Woman Quotes : ” Girls should never fear being smart.”
In Hindi : लड़कियों को स्मार्ट होने से कभी भी नही डरना चाहिए।
– Emma Watson एम्मा वॉटसन
***
नारी पर लिखित ये निम्नलिखित नई पोस्ट जरूर पढ़े.
3 Best Heart Touching Poems on Women.
भारतीय नारी शिक्षा पर बेहतरीन कविता.
महिला सशक्तिकरण पर विस्तृत निबन्ध एवं भाषण.
भारत में महिलाओं की स्थिति पर निबंध
आशा करती हूँ कि ये ‘Slogans on Women Empowerment in hindi’ छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। अत: आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इन कोट्स और संदेश को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके। अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं।
|
Surch a nice collection of woman quotes in hindi language.
नारी की खूबसूरती को अपने काफी खूबसूरती से प्रस्तुत किया है.
Great qoutes.
Great work.
Nice quotes
Highly inspirational quotes.
Nice
Very nice quotes.
नारी के बारे मे बहुत प्रेरणा दायी वचन पढने को मिले .
ऐसे ही लेख लिखते रहिये.