Hindi Post Hindi Quotes

विद्यार्थियों के लिए 51 बेस्ट इंस्पायारिंग थॉट्स – Students Success Quotes & Thoughts in Hindi

छात्रों के लिए 51 शक्तिशाली उद्धरण कोट्स – 51 Powerful Thoughts Students Quotes in Hindi

Students Success Quotes & Thoughts in Hindi : जैसा की गूगल के बढ़ते क्षेत्र ने आज विद्यार्थियों के लिए अनेक ऐसे ज्ञान प्राप्ति के द्वारा खोल दिए हैं, जिनके बारे में विद्यार्थियों ने भी कभी कल्पना नहीं की होगी। आज गूगल की बदौलत हर तरह का ज्ञान जब, जहां, जैसे चाहे वैसे पा सकते हैं। विद्यार्थियों के लिए यह एक शिक्षक से कम नहीं हैं। इसलिए जब वे परेशान होते हैं, उनका आत्मविश्वास टूटने लगता है तो वे सर्वप्रथम यही पर अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढने के लिए आते है। इसलिए हम विद्यार्थियों की मदद करने के उद्देश्य से यहाँ 51 शक्तिशाली उद्धरण लायें है, जो  छात्रों को motivate करके सतत अध्ययन करने के लिए बहुत प्रेरित करेगा।

Inspirational Students Thoughts, Quotes
Inspirational Students Thoughts, Quotes

छात्र सफलता के सुविचार। विद्यार्थियों के लिए 51 बेस्ट थॉट्स

Success Quotes & Thoughts in Hindi

सच्चा प्रयास कभी निष्फल नहीं होता।

विल्सन

***

पसीने की स्याही से जो लिखते है अपने इरादों को, उनके मुकद्दर के पन्ने कभी कोरे नहीं हुआ करते !

***

कठिन समय में भी अपने लक्ष्य को मत छोड़िये, विपत्ति को अवसर में बदलिए ।

***

उठो जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए !!

स्वामी विवेकानंद

इससे पहले कि सपने सच हों आप को सपने देखने होंगे।

Hindi - Students Inspirational Thoughts & Quotes
Hindi – Students Inspirational Thoughts & Quotes

समय अनमोल हैं। यह एक ऐसा संसाधन है, जिस पर किसी का नियंत्रण नहीं है, लेकिन अगर इसका सोच-समझकर इस्तेमाल किया जाए तो वे सभी कार्य आसानी से किए जा सकते हैं, जिन्हें आप करना चाहते हैं।

***

पहली चीज है कठिन श्रम। आप परिश्रम करेंगे तो भाग्य भी आपकी सहायता करेगा। मशहूर कहावत है : ‘ईश्वर उनकी सहायता करता है जो अपनी सहायता स्वयं करते हैं।’

***

तुम्हारा एक लक्ष्य होना चाहिए और उस लक्ष्य को पाने का साहस होना चाहिए, तुममें कोई निर्णय लेने का साहस होना चाहिए, तुम्हें यह मालूम होना चाहिए कि सफलता और असफलता को कैसे संभालना है तथा इस व्यवस्था में उच्चता होनी चाहिए। सबसे बढ़कर तुम्हें निष्ठा के साथ काम करना चाहिए तथा निष्ठा के साथ सफल होना चाहिए।

***

जीवन में कठिनाइयाँ हमे बर्बाद करने नहीं आती है , बल्कि यह हमारी छुपी हुई सामर्थ्य और शक्तियों को बाहर निकलने  में हमारी मदद करती है, कठिनाईयों को यह जान लेने दो कि आप उससे भी ज्यादा कठिन हो |

***

अपनी पहली सफलता के बाद आराम करने में मत लग जाओ क्योंकी अगर तुम दूसरी बार में असफल हो गए तो कई होंठ ये कहने को तैयार रहेंगे कि पहली सफलता किस्मत से मिल गयी थी |

Loading...

***

तब तक लड़ना मत छोड़ों जब तक अपनी तय की हुई जगह पे ना पहुँच जाओ। यदि चार बातों का पालन किया जाए – एक महान लक्ष्य बनाया जाए, ज्ञान अर्जित किया जाए, कड़ी मेहनत की जाए, और दृढ़ रहा जाए – तो कुछ भी हासिल किया जा सकता है।

***

आकाश की तरफ देखिये। हम अकेले नहीं हैं। सारा ब्रह्माण्ड हमारे लिए अनुकूल है और जो सपने देखते हैं और मेहनत करते हैं उन्हें प्रतिफल देने की साजिश करता है।

***

युवाओं को जॉब सीकर्स से जॉब जनरेटर्स बनने के लिए सक्षम बनना होगा।

***

किसी विद्यार्थी की सबसे जरुरी विशेषताओं में से एक है प्रश्न पूछना। विद्यार्थियों को प्रश्न पूछने दीजिये।

***

सफलता की कहानियाँ मत पढ़ो उससे आपको केवल एक सन्देश मिलेगा | असफलता की कहानियाँ पढ़ो उससे आपको सफल होने के कुछ आइडियाज (विचार) मिलेंगे |

***

ज्ञान की प्राप्ति से ही तुम्हारे अंदर विश्वास आएगा। हमें असफलता से नहीं डरना चाहिए। हमें हर असफलता से शिक्षा लेनी चाहिए और जीवन में उसका प्रयोग करना चाहिए। इससे तुम्हारी सफलता का मार्ग प्रशस्त होगा। अपने काम पर ध्यान देने से तुम्हरा आलस्य दूर होगा।

***

वे लोग ही सबसे अधिक सफलता प्राप्त करते हैं, जो दूसरों की राय की परवाह किए बिना, अपनी रूचि का विषय तथा कार्य अपने लिए चुनते हैं।

***

सपने देखो, मेहनत करो और लगे रहो। आपके जीवन में उद्देश्य अवश्य होना चाहिए। उसे प्राप्त करने के लिए कड़ी मेहनत करो। कार्य करते हुए आपके मार्ग में समस्याएँ भी अवश्य आएँगी लेकिन साहस से उनका सामना करो और सफलता प्राप्त करो। यदि ईश्वर हमारे साथ है तो हमें कौन रोक सकता है ?

***

जीवन में कोई भी उपलब्धि अन्तिम नहीं होती। यह अनन्त होती है। व्यक्ति एक मिशन से दूसरे की ओर बढ़ता चला जाता है। कभी आपको सफलता प्राप्त हो जाती है, तो कभी नहीं होती, लेकीन आप अपने उद्योग में लगे रहते हैं और गिरते-चढ़ते आगे बढ़ते चले जाते हैं। यही जीवन है।

***

महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।

अब्दुल कलाम

***

थोड़ा पढ़ना, अधिक सोचना; कम बोलना, अधिक सुनना – यह बुद्धिमान बनने के उपाय हैं।

रवीन्द्रनाथ टैगोर

***

धैर्य कडवा होता है, पर उसका फल मीठा होता होता है।

रूसो

Motivational Thoughts in Hindi - Quotes .
Motivational Thoughts in Hindi – Quotes .

असफलता नहीं, अपितु निकृष्ट ध्येय ही अपराध है।

जे. आर. लावेल

***

महान ध्येय का मौन में ही सृजन होता है।

साने गुरुजी

***

संयम और श्रम मानव के दो सर्वोत्तम चिकित्सक हैं।

रूसो

***

सब संभव होता है यदि इच्छा निश्चय में ढलती है, फूल अगर संकल्प करे तो कांटो से राह निकलती है।

Students Success Quotes in Hindi
Students Success Quotes in Hindi

बेहतर यही होगा कि आप कोशिश करें। शायद इसमें आप नाकामयाब हो जायें और उससे कुछ सीखें, बजाये इसके की आप कुछ करे ही नहीं।

मार्क जुकरबर्ग

***

संसार में सफल और सुखी वही लोग हैं, जिनके अन्दर “विनय” हो, और विनय विद्या से आती है।

इश्वर चन्द्र विद्यासागर

***

दुनिया बदलने की शुरुआत हमें उस चेहरे से करनी चाहिए, जो हमें आईने में नजर आता है।

माइकल जैक्सन

***

चाहे जिंदगी जितनी भी कठिन लगे, आप हमेशा कुछ न कुछ कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं।

 स्टीफन हॉंकिंग

***

असफलता का मतलब यह नहीं कि आप असफल हैं, इसका मतलब सिर्फ इतना है कि आप अब तक सफल नहीं हो पाए हैं। 

  रॉबर्ट

***

देश का सबसे अच्छा दिमाग, क्लासरूम की आखिरी बेंच पर भी मिल सकता है !

***

वही सफल होता है, जिसका काम उसे निरन्तर आनन्द देता है।

Loading...

थोरो

Students Success Quotes in Hindi
Students Success Quotes in Hindi

समस्त सफलताए कर्म की नींव पर आधारित होती हैं।

एंथनी रॉबिन्स

***

बिना संघर्ष के, जीत नहीं पायी जा सकती।

विल्मा रुडोल्फ

***

आपको अभी अध्ययन करना है। यदि आप कल की तलाश में हैं, तो याद रखें कि यह कभी नहीं आएगा।

***

जितना कठिन संघर्ष होता है जीत उतनी ही शानदार होती है। आत्म – ज्ञान के लिए बहुत संघर्ष करना पड़ता है।

स्वामी शिवानन्द

***

कुछ लोग महान लक्ष्य को पूरा करने का सपना देखते रहते हैं, और अन्य लोग जागकर उसे पूरा करते हैं।

***

अपने सपनों का पीछा करना बहुत मुश्किल है, लेकिन उन्हें भूल जाना और भी मुश्किल है।

राहुल रामपाल

***

एक क्षण के लिए भी ये मत सोचो की तुम कमजोर हो, हम सभी के भीतर आंतरिक शक्ति का भण्डार छिपा है।

विक्टोरिया एडिनो

Success Thoughts in Hindi - For Students
Success Thoughts in Hindi – For Students

“हमारा सबसे बड़ा भय विफल हो जाने का नहीं होना चाहिए बल्कि जीवन में ऐसी चीजों में सफल होने का होना चाहिए जिससे वास्तव में कोई फर्क नहीं पड़ता ।”

– फ्रांसिसी चैन

***

आपका भविष्य इससे तय नहीं होगा कि आप कल क्या करते है बल्कि आप आज क्या करते है इससे तय होगा ।

***

सफलता कोई दुर्घटना नहीं है। यह कड़ी मेहनत, दृढ़ता, सीखना, पढ़ना, त्याग करना और सबसे अधिक जरुरी है कि आप जो भी कर रहे हैं या सीख रहे है उससे प्यार करे। “

-पेले

***

जीवन के दो नियम हैं: 1) कभी हार न माने । 2) नियम # 1 हमेशा याद रखें।

***

मैं अपने जीवन में बार-बार विफल हुआ हूं और इसलिए आज मैं सफल हूँ ।

माइकल जॉर्डन

***

असफलता विवेकशीलता से दुबारा नई शुरूआत करने का अवसर है।

– हेनरी फोर्ड

***

अपने आप को धक्का देकर स्वयं आगे बढाए क्योंकि कोई और आपके लिए यह नहीं करने जा रहा है |

***

आपको अध्ययन अभी करना है। अगर आप कल की तलाश में हैं, तो याद रखें कि यह कभी नहीं आएगा।

Success Quotes in Hindi - For Students
Success Quotes in Hindi – For Students

विफलता फिर से समझदारी से शुरू करने का अवसर है।

हेनरी फोर्ड

***

थोड़ा सा अभ्यास, बहुत सारे उपदेशों से बेहतर है !

***

जिस बात से डर लगता हो, उस क्षेत्र में अपना ज्ञान बढ़ाना आरंभ कर दें, डर भाग जाएगा, डर सदैव अज्ञानता से उपजता है !

***

हौसला कम न होगा, तेरा तूफानों के सामने, मेहनत को इबादत में बदल कर तो देख, खुद ब खुद हल होंगी जिन्दगी की मुश्किलें, बस ख़ामोशी को सवालों में बदल कर तो देख।

***

आपकी प्रगति धीमी है या बार बार गलती हो जाती है, तो चिंता मत करे क्यूंकि आप उनसे आगे है जो प्रयास ही नहीं करते !

***

सफलता को सिर पर चढ़ने ना दे, और असफलता को दिल में उतरने ना दे !!

Friends ! Success Quotes & Good Thoughts for students आपको अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। उम्मीद है आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इस सुविचार को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।

अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं.

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

17 thoughts on “विद्यार्थियों के लिए 51 बेस्ट इंस्पायारिंग थॉट्स – Students Success Quotes & Thoughts in Hindi

  1. विधार्थी का जीवन कोई साधारण जीवन जैसा नहीं होता।उसमें अति परिश्रम, बरामचर्य का होना अति अवशक है ।
    धन्यवाद ।
    हमें इतने अच्छे goodvichar देने के लिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *