Hindi Post Hindi Quotes

कटु सत्य कोट्स एवं सुविचार – Satya Vachan Quotes in Hindi

Satya Vachan – जीवन पर सर्वश्रेष्ठ उद्धरण हिंदी में

Satya Vachan Quotes in Hindi

Hindi Quotes on “Prerak Satya Vachan” – हिंदी उद्धरण “कड़वे सत्य वचन”

यदि झूठ बोलकर जहां प्राणियों के प्राणों की रक्षा होती है, वह असत्य भी सत्य हो जाता है और सब (यदि उससे अनर्थ हो रहा हो तो) असत्य हो जाता है।

***

झूठ पापों को जन्म देने वाला है, इसलिए असत्य कर्म नहीं करना चाहिए क्योंकि सत्य से बढ़कर कोई धर्म नहीं और असत्य से बढ़कर कोई पाप नहीं होता।

***

किसी दूसरे की वस्तु चाहे वह तिनका (घास) साग, मिट्टी और जल ही क्यों ना हो, उसे चुराने वाला व्यक्ति नरक में जाता है।

***

जैसे बछड़ा सहस्त्रों गायों के बीच अपनी माता को ढूंढ लेता है, वैसे पहले का किया हुआ कर्म भी कर्ता को पहचान कर उसका अनुसरण करता है।

***

हमारी उपलब्धियों में दूसरों का भी योगदान होता है क्योंकि समंदर में भले ही पानी अपार है पर सच तो यही है कि वो, नदियों का उधार होता है…..

***

ना ही कद बड़ा होता है और ना ही पद बड़ा होता है, बड़ा वो होता है जो मुसीबत में मदद के लिए खड़ा होता है।

***

सम्पत्ति उपार्जन कीजिये पर किसी उद्देश्य से, न कि मधु मक्खियों की तरह कष्ट सहने के लिए।

***

पंचतत्व” के बने शरीर के “पंचतत्व” में विलीन होने पर दुःख कैसा। घर जाने वाला पथिक मार्ग में मिलने वाले का साथ छोड़ ही जाता है।

***

पुराने वस्त्रों को उतार कर, नये वस्त्र पहनना सुखकर लगता है। तो फिर पुराने शरीर से, आत्मा के जाने पर दुःख कैसा।

***

यह वह स्थान है, जहां मनुष्य का पार्थिव शरीर भस्म हो जाता है। किन्तु, उसके कार्य और कर्म का यश चारों दिशाओं में फैल जाता है।

Loading...

***

मोक्ष क्या है ? व्यक्ति के अन्दर से कषाय, दोष दुर्गुण दुष्प्रवृत्तियों का पूर्ण रूप से निष्कासन हो, सच्चे अर्थों में मोक्ष है।

***

अज्ञान जहां वरदान हो वहां बुद्धिमानी दिखाना मूर्खता है।

***

आज पढ़ना सब जानते हैं पर क्या पढ़ना चाहिए, यह कोई नहीं जानता।

***

जो अपना कर्तव्य करने से चूकता है । वह एक महान लाभ से स्वयं को वंचित रखता है।

***

उसी का कार्य सिद्ध होता है जो समय को विचार कर कार्य करता है।

***

कोई काम गुप्त रूप से न करो, जिसे दूसरों से छिपाने की जरूरत हो।

***

किसी भी तलवार की चोट इतनी तेज नहीं होती जितनी कड़वे बोल की।

***

दूसरे की दया सब लोग खोजते हैं और स्वयं करनी पड़े तो कान पर हाथ रख लेते हैं।

***

धनवान होते हुए भी जिसकी प्यास मीटी हुई नहीं है, वह सबसे अधिक गरीब है।

***

जिसने कभी दुख नहीं देखा, वह सबसे बड़ा दुखियारा है।

***

जो तुम्हारे दोष को दिखाता है उसे गड़े हुए धन का दिखाने वाला समझो!

***

जो मनुष्य दूसरों के ऐब निकालता है, वह अपने ऐब नहीं देख सकता।

***

हमें कोई धोखा नहीं देता । हम स्वयं अपने आप को धोखा देते हैं।

***

सही वक़्त पर पिए गए कड़वे घूँट अक्सर ज़िन्दगी मीठी कर दिया करते हैं।

***

इंसान खुद की गलती पर सबसे अच्छा वकील बन जाता है और दूसरों की गलती पर सीधा जज बन जाता है।

Satya Vachan Quotes in Hindi - Suvichar
Satya Vachan Quotes in Hindi – Suvichar

इंसान खुदा से लाखो करोड़ों की चाहत रखता है मगर जब देने का वक़्त आता है तो जेब में सिक्के ढूंढ़ता है।

***

इंसान घर बदलता है, लिबास बदलता है, रिश्ते बदलता है, दोस्त बदलता है लेकिन फिर भी परेशान रहता है, क्योंकि वह खुद को नहीं बदलता।

***

मुंह में जबान सब रखते हैं मगर कमाल वो करते हैं जो इसे संभाल कर रखते हैं।

***

गलती पर साथ छोड़ने वाले तो बहुत मिलते हैं पर गलती पर समझा कर साथ निभाने वाले कम मिलते हैं।

***

सच का साथ देने वाले अक्सर अकेले मिलते हैं।

***

जहाँ तक रिश्तों का सवाल है, लोगों को आधा वक़्त अनजान लोगों को इम्प्रेस करने में और अपनों को इग्नोर करने में चला जाता हैं।

***

कोई हालात को नहीं समझता तो कोई जज़्बात को नहीं समझता, कोई कोरा कागज़ भी पढ़ लेता है तो कोई किताब भी नहीं समझता।

***

कोई किसी को परखने में पूरी ज़िन्दगी लगा देता है, अगर कुछ वक़्त उसे समझने में लगाता तो उनके रिश्तो में कोई ग़लतफ़हमी नहीं रहती।

***

हित चाहने वाला पराया भी अपना है, और अहित चाहने वाला अपना भी पराया है।

***

रोग अपनी देह में पैदा होकर भी हानि पहुंचाता है और औषधि वन में पैदा होकर भी हमारा लाभ ही करती है।

***

फलदार पेड़ और गुणवान व्यक्ति ही झुकते हैं, सूखा पेड़ और मुर्ख व्यक्ति कभी नहीं झुकते।

***

कदर इंसान की होती है वरना कद में तो साया भी इंसान से बड़ा होता है।

***

दुनियां में लोग खुशियां छीन कर पूछते हैं खुश हो।

Loading...

***

Satya Vachan Quotes in Sanskrit 

नास्ति सत्यसमो धर्मो न सत्याद्विद्यते परम् ।
न हि तीव्रतरं किञ्चिदनृतादिह विद्यते ॥
“न सत्य के सामान कोई धर्म है और न ही सत्य से बड़ा कुछ होता है, असत्य से बढ़कर (पाप) भी यहाँ कोई नहीं है।”

***

सत्यमेव व्रतं यस्य दया दीनेषु सर्वदा ।
कामक्रोधौ वशे यस्य स साधुः – कथ्यते बुधैः ॥
‘केवल सत्य’ ऐसा जिसका व्रत है, जो सदा दीन की सेवा करता है, काम-क्रोध जिसके वश में है, उसी को ज्ञानी लोग ‘साधु’ कहते हैं।

***

सत्यमेव जयते नानृतम् सत्येन पन्था विततो देवयानः ।
येनाक्रमत् मनुष्यो ह्यात्मकामो यत्र तत् सत्यस्य परं निधानं ॥
जय सत्य का होता है, असत्य का नहीं । दैवी मार्ग सत्य से फैला हुआ है । जिस मार्ग पे जाने से मनुष्य आत्मकाम बनता है, वही सत्य का परम् धाम है।
***

सत्यं ब्रूयात् प्रियं ब्रूयात् न ब्रूयात् सत्यमप्रियम् ।
नासत्यं च प्रियं ब्रूयात् एष धर्मः सनातनः ॥
सत्य और प्रिय बोलना चाहिए; पर अप्रिय सत्य नहीं बोलना और प्रिय असत्य भी नहीं बोलना यह सनातन धर्म है ।

***

सत्येन धार्यते पृथ्वी सत्येन तपते रविः।
सत्येन वायवो वान्ति सर्वं सत्ये प्रतिष्ठितम् ॥
सत्य से पृथ्वी का धारण होता है, सत्य से सूर्य तपता है, सत्य से पवन चलता है। सब सत्य पर आधारित है।
***

सत्येन रक्ष्यते धर्मो विद्याऽभ्यासेन रक्ष्यते।
मृज्यया रक्ष्यते रुपं कुलं वृत्तेन रक्ष्यते ॥
धर्म का रक्षण सत्य से, विद्या का अभ्यास से, रुप का सफाई से, और कुल का रक्षण आचरण करने से होता है।

***

नानृतात्पातकं किञ्चित् न सत्यात् सुकृतं परम् ।
विवेकात् न परो बन्धुः इति वेदविदो विदुः ॥
वेदों के जानकार कहते हैं कि अनृत (असत्य) के अलावा और कोई पातक नहीं; सत्य के अलावा अन्य कोई सुकृत नहीं और विवेक के अलावा अन्य कोई भाई नहीं ।

इस तरह के और भी अनमोल वचन के कोट्स पढने के इच्छुक हैं तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके आप बेहतरीन नये लेटेस्ट कोट्स प्राप्त कर सकते हैं.

(Click to Read)

आज का विचार : 100 + सफलता के ऊपर आज का सुविचार

प्रेरणादायक विचार : सुप्रभात पर अनमोल सुविचार

अनमोल विचार : सुप्रभात के लिए अनमोल वचन

लव शायरी : प्यार मोहब्बत भरी लव शायरी

सुप्रभात शायरी : सुप्रभात शायरी और सुविचार का लाजवाब संग्रह

बेस्ट सुविचार : सर्वश्रेष्ठ अनमोल सुविचार

 FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]

आशा करती हूँ कि ये ‘Satya Vachan Status in hindi’ छोटे और बड़े सभी लोगों के लिए उपयोगी सिद्ध होगी। गर आपको हमारा यह पोस्ट अच्छा लगा हो तो इसमें निरंतरता बनाये रखने में आप का सहयोग एवं उत्साहवर्धन अत्यंत आवश्यक है। अत: आशा है कि आप हमारे इस प्रयास में सहयोगी होंगे साथ ही अपनी प्रतिक्रियाओं और सुझाओं से हमें अवगत अवश्य करायेंगे ताकि आपके बहुमूल्य सुझाओं के आधार पर इन कोट्स और स्टेटस को और अधिक सारगर्भित और उपयोगी बनाया जा सके।

अगर आपके पास इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है. और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं।

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

6 thoughts on “कटु सत्य कोट्स एवं सुविचार – Satya Vachan Quotes in Hindi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *