प्यार पर दिल को छू जाने वाली शायरी

______________________________________________________________
भरोसे के एहसास पर जिंदा रहती है मोहब्बत
सांसो से तो सिर्फ जिस्म, चला करते है।
______________________________________________________________
किसी के प्यार को पा लेना ही मोहब्बत नहीं होती है |
किसी के दूर रहने पर उसको पल पल याद करना भी मोहब्बत होती है |
______________________________________________________________
झूम जाते है शायरी के लफ्ज बहार के पत्तों की तरह,
जब शुरू होता है बयां ए हुस्न महबूब का |
______________________________________________________________
बस रिश्ता ही तो टूटा है,
मोहब्बत तो आज भी हमें उन से ही है |
______________________________________________________________
दर्द भरी शायरी – Pyar Ka Dard Shayari in Hindi
______________________________________________________________
जब निकलता है कोई दिल में बस जाने के बाद,
दर्द कितना होता है बिछड़ जाने के बाद,
जो पास होता है उसकी कदर नहीं होती,
कमी महसूस होती है दूर जाने के बाद |
______________________________________________________________
आरजू नहीं कि गम का तूफान टल जाये,
फिकर तो ये है तेरा दिल न बदल जाये,
भूलाना हो अगर मुझकों तो एक एहसान करना,
दर्द इतना देना कि मेरी जान निकल जाये |
______________________________________________________________
तुझें मोहब्बत करने का हिसाब न आया,
मेरे किसी भी सवाल का जबाब न आया,
हम तो जागते रहें तेरे ही ख्यालों में,
और तुझे सो कर भी हमारा ख्वाब न आया |
______________________________________________________________
फलक में अपनी जन्नत के सितारे नहीं,
हम उनके हैं पर वो हमारे नहीं,
छोटी सी नाव लेकर उस समुन्दर में उतर गए,
जिस समुन्दर में दूर तक किनारे नहीं |
______________________________________________________________
किसी ने मुझसे पूछा कि वो कहा है?
मैंने हँसकर कहा मेरे दिल में, मेरी सांसो में, जान में, धड़कन में,
तो फिर उसने पूछा अच्छा वो कहा नहीं हैं,
मैंने रोकर कहा मेरी किस्मत में |
______________________________________________________________
Bahut Pyar Karte hai Tumse Shayari

______________________________________________________________
दिल में आपकी हर बात रहेगी,
जगह छोटी है मगर अबाद रहेगी,
चाहे हम भूला दे जमाने को,
आपकी प्यारी मुस्कान हमेशा याद रहेगी |
______________________________________________________________
बदलना आता नहीं हमें मौसम की तरह,
हर इक रुत में तेरा इंतजार करते हैं,
ना तुम समझ सकोगे जिसे क़यामत तक,
कसम तुम्हारी तुम्हें हम इतना प्यार करते है |
______________________________________________________________
फुरसत मिले तो याद कीजिएगा,
हमारी भी कमी का एहसास कीजिएगा,
हमें तो आदत हैं आपको याद करने की,
अगर हिचकी आये तो माफ़ कीजिएगा |
______________________________________________________________
बहुत मिलेंगे हसीन चेहरे
इस दुनिया के बाजार में,
लेकिन
वो मुक्कदर से मिला है मुझें,
जिसका दिल खूबसूरत है |
______________________________________________________________
तुम प्यार की मूरत हो,
सुंदर और बेहद खूबसूरत हो,
और सबसे बड़ी बात,
तुम मेरे साथ हो और मेरी जरुरत हो |
______________________________________________________________
कोशिश न कर,
खुश सभी को रखने की,
कुछ लोगों की नाराजगी भी जरुरी है,
चर्चा में बने रहने के लिए |
______________________________________________________________
इन्हें जरुर पढ़े : सच्चा प्यार शेरो शायरी (Latest Collection)
______________________________________________________________
कही आप के जिक्र से,
कोई मुस्कुरा रही होगी,
वरना ऐसे ही आपको
हिचकी न आ रही होगी |
______________________________________________________________
Mohabbat SMS Status Shayari

______________________________________________________________
मुक्कमल है वो आशिक जो प्यार के लिए तड़पे,
सजदा है वो आशिकी जो यार के लिए तड़पे |
______________________________________________________________
किसी को प्रेम देना,
सबसे बड़ा उपहार है,
और किसी का प्रेम पाना,
सबसे बड़ा सम्मान है |
______________________________________________________________
तारीफ के मोहताज नहीं होते
सच्चे लोग,
क्योंकि असली फूलों पर कभी,
इत्र नहीं लगाया जाता |
______________________________________________________________
प्रेम एक जुड़ाव है,
कोई बंधन नहीं क्योंकि
बाँधने के लिए लाजिमी है गाँठ लगाना
और
जहाँ गाँठ है वहाँ बंधन तो हो सकता है परन्तु
प्रेम नहीं |
______________________________________________________________
Best & Cute Romantic Love Shayari in Hindi

_________________________________________________________________________
मुस्कराहट तुम्ही से मिलती है,
दर्द की रहत तुम्ही से मिलती है,
रूठना कभी मत हमसे ऐ सनम,
हमे जीने की चाहत तुम्ही से मिलती है |
_________________________________________________________________________
ऐ जिंदगी !
मुझे मेरी हैसियत का पता है
तू बेवजह मुझे सताया न कर…..
मैं भी इंसान हूँ पत्थर नहीं
हर बार मुझे रुलाया न कर
जान माँग ले बस एक बार
वो भी दे देंगे
लेकिन बार – बार मुझे तू आजमाया न कर !
Sad Sad Pyar Bhari Shayari in Hindi
______________________________________________________________
कितने अजीब हैं
आजकल
मुहब्बत के रिवाज
लोग आप से तुम
तुम से जान
और जान से अनजान बन जाते हैं |
______________________________________________________________
छोटी छोटी बातों पर रिश्ते तोड़ा न करो,
कश्ती किसी की भँवर में छोड़ा न करो,
बात अगर बिगड़ी है तो सँवर भी जाएगी,
किसी अपने से बेबात मुँह मोड़ा न करो |
_____________________________________________________
यारी दोस्ती स्टेटस [Click Here]
कैसे जाने कि आपको प्यार हो गया है ? [Click Here]
सच्चा प्यार किसे कहते है इसे से पहचाने [Click Here]
लेटेस्ट मोहब्बत शायरी व दर्द भरा स्टेटस [Click Here]
_____________________________________________________
अपनापन तो हर कोई दिखाता है,
पर अपना कौन है,
ये तो वक्त दिखाता |
_____________________________________________________
चेहरे अजनबी हो जाएँ,
तो कोई बात नहीं,
पर जब रवैये अजनबी हो जाएँ,
तो तकलीफ होती है |
_____________________________________________________
Love Gazal, Lamha Lamha Yad Hai Wo Mulakat

______________________________________________________________
लम्हा लम्हा याद है वो मुलाकात,
ख्वाब सी वो एक शाम थाम कर मेरा हाथ,
देखा था उस दुधिया चाँद को तुमने मेरे साथ,
आज भी निकला है वो ही पूरा चाँद
और सुना है,
देख रहे हो तुम उसे ही किसी और के साथ |
_____________________________________________________
तुम से मिलने को कभी हम जो मचल जाते हैं,
तो ख्यालों में बहुत दूर निकल जाते हैं,
गर वफाओं में सदाकत भी हो और शिद्दत भी,
फिर तो एहसास से पत्थर भी पिघल जाते हैं,
बेवफाई का मुझे जब भी ख्याल आता हैं,
अश्क रुखसार पर आँखों से निकल जाते हैं,
प्यार में एक ही मौसम है बहारों का मौसम,
लोग मौसम की तरह फिर कैसे बदल जाते हैं |
_____________________________________________________
Get FREE e – book “ पैसे का पेड़ कैसे लगाए ” [Click Here]
निवदेन – Friends अगर आपको Pyar Bhari Shayari & Sher in Hindi पर यह लेख अच्छा लगा हो तो हमारे Facebook Page को जरुर like करे और इस post को share करे | और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं |
Wow kya shayri hum to apna gf se share karte hai
Very very nice all shayari mujhe aapki har ek shayari pasand h mai aapki shayri shear krta hun doston ke liye very nice job
My life very sad ,😭
1…मैं भुख बर्दाश्त कर सकता हूं
पर अकेलापन नहीं 😭
2…मुझसे लड़ने झगड़ने का
हक़ है तुम्हे…
लेकिन छोड़ के जाने का हक़
बिलकुल भी नहीं !
good job and great work mam keep it up best and latest shayari and status
शुक्रिया अमित जी
Very good Hindi shayari
Very nice Shayari
Bahut hi Badhiya Apane shayari likhi hai jo logon ke dil ko chhu jayega
Very nice love shayaris in hindi.
Very very best shayri all collection is best for lovers thanks for sharing best poetry
Nice Collection of Shayari available here Thanks For sharing all these shayari
Very nice article Hindi shayari