31 प्रसिद्ध देशभक्ति नारा और शक्तिशाली उद्धरण – Patriotic Slogan & Quotes In Hindi
Desh Bhakti (Patriotic Slogans) Naare & Quotes in Hindi – यहाँ कुछ स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महान लोगों के कहे गये शक्तिशाली बयान और नारे लिखे गए हैं जो देश-प्रेम और देश भक्ति की भावना को जगाती है और जिन्हें खास आपके लिए उपलब्ध करा रही हूँ।
देशभक्ति पर नारा : स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महान लोगों के कहे गये जोशीले देशभक्ति नारे
“आराम हराम है।”
– प. जवाहरलाल नेहरू
***
“वेदों की ओर लौटो।”
– स्वामी दयानंद सरस्वती
***
“ वंदेमातरम् ”
– बंकिमचन्द्र चटर्जी
***
“जो स्वदेशी राज्य होता है वह सर्वोपरि एवं उत्तम होता है।”
– स्वामी दयानंद सरस्वती
***
“दासता का नया चार्टर”
– जवाहरलाल नेहरू (1935 के अधिनियम के बारे में)
***
“ इंकलाब जिंदाबाद ”
– भगत सिंह
***
“दिल्ली चलो”
– सुभाष चंद्र बोस
***
“सारे जहाँ से अच्छा हिन्दुस्तान हमारा”
– मुहम्मद इक़बाल
***
“तुम मुझे खून दो मैं तुम्हे आज़ादी दूंगा।”
– सुभाष चंद्र बोस
***
“सरफ़रोशी की तमन्ना अब हमारे दिल में है।”
– राम प्रसाद बिस्मिल
***
देशभक्ति पर उद्धरण : स्वतंत्रता संग्राम के दौरान महान लोगों के कहे गये शक्तिशाली देशभक्ति कथन
***
“शेर की तरह एक दिन जीना बेहतर है लेकिन भेड़ की तरह लम्बी जिन्दगी जीना अच्छा नहीं है।”
– टीपू सुल्तान
***
“मैं अंग्रेजों को समुद्र तक खदेड़ सकता हूं, पर समुद्र को तो नहीं सुखा सकता।”
– सिराजुद्दौला
***
“मैं देश के बालू से ही कांग्रेस से भी बड़ा आंदोलन खड़ा कर दूंगा।”
– राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी
***
“स्वराज्य मेरा जन्म सिद्ध अधिकार है और मैं इसे लेकर रहूँगा।”
– बाल गंगाधर तिलक
***
“मेरे शरीर पर पड़ी एक – एक लाठी ब्रिटिश साम्राज्य के ताबूत में कील सिद्ध होगी।”
– लाला लाजपत राय
***
“यदि हम साल में एक बार मेढ़क की भांति टर्राते है तो हमें अपने प्रयासों में सफलता नहीं मिलेगी।”
– बाल गंगाधर तिलक
***
“क्रांति की तलवार में धार वैचारिक पत्थर पर रगड़ने से होती है।”
– भगत सिंह
***
“मैं स्वभाव से ही समाजवादी है।”
– प. जवाहरलाल नेहरु
***
“भारत का विभाजन मेरी लाश पर होगा, जब तक मैं जीवित रहूँगा तब तक भारत का विभाजन नहीं होगा।”
– महात्मा गाँधी
***
“हम दया की भीख नहीं मांगते, हम तो केवल न्याय चाहते है, ब्रिटिश नागरिक के समान अधिकारों का जिक्र नहीं करते, हम स्वशासन चाहते है।”
– स्वामी विवेकानंद
***
“जो काम 50 हजार हथियारबंद सिपाही नहीं कर सकते थे उसे महात्मा जी ने कर दिया, उन्होंने शांति कायम कर दी।”
– अज्ञात
***
“हमने सिरदर्द से छुटकारा पाने के लिए सिर कटवाना बेहतर समझा।”
– जवाहरलाल नेहरू
***
“हमने घुटने टेक कर रोटी मांगी किन्तु उत्तर में पत्थर मिले।”
– महात्मा गाँधी (सविनय अवज्ञा आंदोलन से पूर्व)
***
“भारतीय संस्कृति पूरी तरह न हिन्दू है, न इस्लामी है और न ही कुछ अन्य | वह सबका संयोजन है।”
– महात्मा गाँधी
***
“जिस प्रकार सारी धारायें अपने जल को सागर में ले जाकर मिला देती हैं, उसी प्रकार मनुष्य के सारे धर्म ईश्वर की ओर ले जाते है।”
– स्वामी विवेकानंद
***
“क्या आप लोग एक ही देश में नहीं बसते, क्या आप लोगों को एक ही जमीन पर जलाया नहीं जाता, याद रखिए हिन्दू व मुसलमान शब्द केवल धार्मिक विभेद बतलाने के लिए है अन्यथा सभी व्यक्ति चाहे वे किसी भी धर्म के हो, एक राष्ट्र के है।”
– सर सैय्यद अहमद खां
***
“वह समय आ गया है जब हमारे सम्मान के चिन्ह के साथ ही मौजूद अपमान के कारण हमारे लिए शर्मनाक हो जाते है।”
– दादाभाई नरौजी
***
“उस समय जबकि जनता का उत्साह उंचा था ऐसे में पीछे हटने का आदेश देना राष्ट्रीय संकट से कम नहीं था।”
– सुभाषचंद्र बोस (असहयोग आंदोलन के स्थगन पर)
***
“भाग्य चक्र किसी न किसी दिन अंग्रजों को अपना भारतीय साम्राज्य छोड़ने के लिए विवश करेगा। मगर किस प्रकार का भारत वे छोड़कर जायेंगे, कितनी भयंकर गरीबी होगी ? जब शताब्दियों पुराने प्रशासन का प्रवाह सूख जायगा तब वे किस तरह की बेकार कीचड़ व गंदगी अपने पीछे छोड़कर जायेंगे।”
– रबिन्द्रनाथ टैगोर
***
“अगर संसार में कोई पाप है तो वह कमजोरी है, सभी तरह की कमजोरी से दूर रहो, कमजोरी पाप है, कमजोरी मौत है।”
– लाला लाजपत राय
इस तरह के और भी अनमोल वचन के कोट्स पढने के इच्छुक हैं तो नीचे दिये गये लिंक पर क्लिक करके आप बेहतरीन नये लेटेस्ट कोट्स प्राप्त कर सकते हैं.
भगत सिंह के प्रेरक अनमोल विचार
देश भक्ति सुविचार और अनमोल वचन
स्वतंत्रता दिवस के लिए अच्छा भाषण
दोस्तों ! अब मैं अपनी लेखनी को यहीं विराम देती हूँ । उम्मीद है ये कोट्स एवं नारे आपके लिए जरुर प्रेरणास्रोत साबित होगें । और गर आपको इनमें कोई त्रुटी नजर आयी हो या इससे संबंधित कोई सुझाव हो तो वो भी आमंत्रित हैं। आप अपने सुझाव को इस लिंक Facebook Page Facebook Page के जरिये भी हमसे साझा कर सकते है। और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं। धन्यवाद!
|
bahut sundar jankari ek hi jagah mil gayi.Bilkul alag tarah ki post hai.Thanks for sharing
Very nice article babita ji.
Yeh भारतीय सेनानी दुनिया में जीवित रहे ना रहे परन्तु इन सभी karm-vichar सदा के लिए अमर और जीवित रहेंगे। जय हिन्द