Information about Priyanka Chopra Biography In Hindi
Hindi Kahani Hindi Post विविध

देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय (Priyanka Chopra Biography In Hindi)

प्रियंका चोपड़ा की जीवनी Priyanka Chopra Biography In Hindi

आज मैं आप से एक ऐसी international star की success story के बारे में बात करने जा रही हूँ जिन्होंने भारत के छोटे शहर से निकलकर अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर हिंदुस्तान का नाम रौशन किया। पद्मश्री पुरस्कार से लेकर देश – विदेश का अनेक awards इस actress के नाम है। इतना ही नहीं photo sharing networking site Instagram पर इनके एक करोड से भी ज्यादा प्रसंशक है। और ये अक्सर अपने लुक और स्टाइल को लेकर सुर्ख़ियों में बनी रहती हैं। यद्यपि इन दिनों वह अपने पति निक जोनास के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर रही हैं जिसकी कुछ तस्वीरें सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जी हाँ दोस्तों मैं बात कर रही हूँ अन्तर्राष्ट्रीय स्टार Priyanka Chopra की। आइए इस international star से आपका परिचय  करवाते हैं। 

Biography Of Priyanka Chopra In Hindi
Biography Of Priyanka Chopra In Hindi

Biography Of Priyanka Chopra In Hindi

Name       –     Priyanka Chopra

Birth Day    –    18 july, 1982 ( Jamshedpur, India )

Hight        –     5 ’ 8 ”

Father Name –    Dr. Ashok Chopra

Mother Name –    Dr. Madhu Chopra

Brother       –    Siddhartha Chopra  

प्रियंका चोपड़ा की सफलता की कहानी

पारिवारिक पृष्ठभूमि: अन्तराष्ट्रीय फिल्म अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का जन्म 18 जुलाई 1982 जमशेदपुर (बिहार झारखण्ड) में हुआ। इनकी माता का नाम मधु और पिता का नाम अशोक चोपड़ा है। माता – पिता दोनों ही इंडियन आर्मी से रिटायर्ड है। पिता Indian Army में सर्जन थे और माता गैइकोनोलिजिस्ट और इनडी स्पेसिलिस्ट थी। इनका एक छोटा भाई भी है जिनका नाम सिद्धार्थ चोपड़ा है। फिल्म अभिनेत्री परिणिति, मीरा और मन्नार चोपड़ा इनकी चचेरी बहनें है। 

शिक्षा – दीक्षा  : प्रियंका ने अपनी प्राम्भिक शिक्षा लखनऊ – मार्टिनियर और बरेली -सेंट मारिया कॉलेज से ग्रहण की है। प्रियंका बचपन से ही पढ़ने – लिखने में काफी होनहार थी। 13 साल की आयु में स्कूल की छुट्टियों के दौरान यह अपनी आंटी के पास अमेरिका घूमने गई थी। एक दिन इनके मन में यह जानने की जिज्ञासा उत्पन्न हुई कि अमेरिकी स्कूलों की पढाई का सिस्टम क्या होता है ? यह जानने की उत्सुकता वश एक दिन अपने कजिन के साथ स्कूल चली गई। उस दिन बच्चों का आई – क्यू टेस्ट चल रहा था। क्योंकि प्रियंका उस स्कूल की स्टूडेंट नहीं थी इसलिए काउंसलर ने इन्हें अलग बैठकर इंतजार करने को कहा। इन्होंने बैठकर बोर होने से अच्छा उस test को attempt किया। उस टेस्ट का जब result आया तो इनका नंबर बाकि सभी बच्चों की तुलना में बहुत अच्छा था। स्कूल की काउंसलर प्रियंका से  प्रभावित होकर उन्हें उस स्कूल से शिक्षा ग्रहण करने की सलाह दी। 

प्रियंका ने स्कूल के काउंसलर वाली बात अपने माता – पिता को बताई। उन्हें प्रियंका के United States of America से पढाई करने पर कोई एतराज़ नहीं था और तब इन्होने अपनी सीनियर कॉलेज की पढाई United States में रहकर पूरी करनी शुरू कर दी। पढाई के साथ – साथ इन्होंने थियेटर, वेस्टन, क्लासिक म्यूजिक तथा कत्थक भी सीखना शुरू कर दिया। 

Biography Of Priyanka Chopra In Hindi
Priyanka Chopra Biography In Hindi

यूनाइटेड स्टेस में पढाई के दौरान इन्हें नस्लीय भेदभाव का भी शिकार होना पड़ा। इनके डार्क कॉम्पलेक्शन के कारण कॉलेज की लडकियां इन्हें ब्राउनी कहकर परेशान करती थी। एक न्यूज पेपर के छपे साक्षात्कार में खुद प्रियंका चोपड़ा ने बताया कि उनके डार्क कॉम्पलेक्शन के कारण लोगों को लगता था कि उन्हें इंग्लिश नहीं आती होगी। 

नश्लीय भेदभाव से परेशान प्रियंका एक ब्रेक लेने के लिए भारत वापस आयी। इस समय तक इन्होंने अपनी सीनियर कॉलेज की पढाई की पूरी कर ली थी। भारत आने के बाद इनका मन वापस अमेरिका जाने का नहीं हुआ और आगे की पढाई के लिए बरेली के आर्मी पब्लिक स्कूल में एडमिशन ले लिया। इसी दौरान इन्होंने “स्थानीय ब्यूटी क्वीन” होने का शीर्षक अपने नाम किया। इनकी तीव्र आकांक्षा थी कि वह इंजीनियरिंग या मनोरोग का अध्यन करें लेकिन फेमिना मिस इंडिया कंटेस्ट से आए एक फोन ने उनकी यह आकांक्षा बदल दी। 

Priyanka Chopra का Femina Miss India से Miss World बनने का सफर

“स्थानीय ब्यूटी क्वीन” का शीर्षक प्रियंका के नाम होने के बाद इनकी माँ मधु चोपड़ा और इनके भाई सिद्धार्थ चोपड़ा चाहते थे कि वह इसी क्षेत्र में आगे बढ़े और उन्होंने priyanka chopra का फोटो Femina Miss India में भेज दी। एक दिन अचानक प्रियंका के पास एक फोन आया कि आपको फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता के interview के लिए shortlist किया गया है और आप को पांच दिन के भीतर दिल्ली आना होगा। इसके बाद ये दिल्ली गई और interview पास किया। 

Priyanka Chopra Biography In Hindi
प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय

Priyanka chopra ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से फेमिना मिस इंडिया सौंदर्य प्रतियोगियता 2000 में दूसरा स्थान प्राप्त किया। Femina Miss India World का शीर्षक अपने नाम करने के बाद इन्होंने Miss World प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। यहाँ पर प्रिंयका चोपड़ा Miss world 2000 का शीर्षक अपने नाम कर हिंदुस्तान नाम रोशन कर दिया। इस Miss World सौंदर्य प्रतियोगिता को जितने वाली प्रियका पांचवी भारतीय है। 30 नवंबर 2000 में ही प्रियंका चोपड़ा ने एशिया समुद्र ब्यूटी क्वीन का ख़िताब भी अपने नाम किया। 

फ़िल्मी सफर

Priyanka Chopra ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत 2002 से की। इनकी पहली फिल्म तमिल भाषा की फिल्म Thamizhan थी। साथ ही Priyanka ने “Ullathai Killathe” गाने के लिए playback singer के रूप में अपनी आवाज़ भी दी। वर्ष 2003 से इन्होंने अपनी पहली bollywood movie The Hero : Love story of a Spy की। इस movie से प्रियंका को दर्शको ने बहुत पसंद किया। इसी वर्ष ही इन्होंने Andaaz movie में काम किया और इस movie के लिए Priyanka को Best Supporting Actress Filmfare Award से सम्मानित किया गया था। इसके बाद इन्होंने अलग – अलग hero के साथ कई तरह की भूमिकाएँ निभाई लेकिन 2004 में आई थ्रिलर फिल्म ऐतराज में इन्होंने एक आकर्षकता की negative role के लिए महत्वपूर्ण मान्यता अर्जित की। यह movie बॉक्स ऑफिस पर super hit रही और इस मूवी में प्रियंका को नकारात्मक भूमिका में सर्वश्रेठ प्रदर्शन के लिए Filmfare Award भी मिला। 

2008 में आयी movie फैशन में एक परेशान मॉडल को कौन भूल सकता है। इस फिल्म में इनके अभिनय की जितनी भी तारीफ की जाए कम है। इन्हें फैशन मूवी में दमदार अभिनय के कारण सर्वश्रेठ अभिनेत्री 2008 के लिए नेशनल फिल्म अवार्ड और साथ ही फिल्मफेयर अवार्ड भी दिया गया। 

प्रियंका चोपड़ा जीवन परिचय
प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय

इसके बाद तो प्रियंका चोपड़ा भारत की लोकप्रिय हस्तियों में से एक बन गयी। इसके बाद इन्होंने एक से बढ़कर एक हिट फिल्में की और अपने अभिनय और कार्यो से भारतीय जनता के दिलों में अपनी एक अलग पहचान बनाई। 

Priyanka Chopra Movie List

  1. Thamizhan (2002) (प्रियंका चोपड़ा की पहली फिल्म)
  2. The Hero : Love story of spy (2003)
  3. Andaaz (2003)
  4. Plan (2004)
  5. Kismat (2004)
  6. Asambhav (2004)
  7. Mujhse shaadi karogi (2004)
  8. Aitraaz (2004)
  9. Blackmail (2005)
  10. Karam  (2005)
  11. Waqt : The Race Against Time (2005)
  12. Ykeen (2005)
  13. Barsaat (2005)
  14. Bluffmaster (2005)
  15. Krrish (2006)
  16. Aap Ki Khatir (2006)
  17. Don (2006)
  18. Salaam-e- Ishq : A Tribute to Love (2007)
  19. Big Brother (2007)
  20. Love Story 2050 (2008)
  21. God Tussi Great Ho (2008)
  22. Chamku (2008)
  23. Drona (2008)
  24. Fashion (2008)
  25. Dostana (2008)
  26. Kaminey (2009)
  27. What’s Your Raashee (2009)
  28. Pyaar Impossible (2010)
  29. Anjaana Anjaani (2010)
  30. 7 Khoon Maaf (2011)
  31. Don 2 (2011)
  32. Agneepath (2012)
  33. Teri Meri Kahaani (2012)
  34. Barfi (2012)
  35. Deewana Main Deewana ((2013)
  36. Thoofan in Telugu (2013)
  37. Krrish 3 (2013)
  38. Gunday (2014)
  39. Mary Kom (2014)
  40. Dil Dhadakne Do (2015)
  41. Bajirao Mastani (2015)
  42. Baywatch (2017) (Hollywood Movie)
प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय
प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय

प्रियंका चोपड़ा का International Television Show Quantico   

Priyanka Chopra ने मिस वर्ल्ड प्रतियोगिता जीतकर अंतर्राष्ट्रीय मंच पर अपनी एक पहचान तो बनाई लेकिन उन्हें एक international star के रूप में पहचान दिलाई क्वांटिको ने। इन्होंने अमेरिकी TV show क्वांटिको में अपने बेहतरीन अभिनय से पीपल्स चॉइस अवार्ड की श्रेणी में पसंदीदा dramatic actress 2017 का पुरस्कार जीता है। Priyanka ने लगातार दो बार पीपल्स चॉइस अवार्ड जीत कर अंतर्राष्ट्रीय अभिनय जगत में अपना सिक्का जमा लिया और देश का नाम रोशन किया है। 

Loading...

7 secret Priyanka Chopra की सफलता के  

आज अंतर्राष्ट्रीय मंच पर इन्होंने जो अपनी पहचान बनाई है आइए जानते है क्या है इसके पीछे का राज –

  1. प्रियंका चोपड़ा के अंदर जोश, जूनून, रोमांच और जोखिम उठाने का साहस है। इन्होंने बॉलीवुड के अपने चमकते कैरियर के होते हुए भी हॉलीवुड़ फिल्मों में काम करने का जोखिम उठाया। जबकि यह सभी लोग जानते है कि किसी भारतीय कलाकार का हॉलीवुड फिल्मों में अपना सिक्का जमाना कितना कठिन है। इस तरह का फैसला कोई साहसी व्यक्ति ही कर सकता है। 
  1. प्रियंका चोपड़ा की सफलता का मूलमंत्र अवसर को पहचाने की क्षमता भी है। इसलिए फिल्म इंडस्ट्रीज में कोई god father न होने के बावजूद भी इन्होंने अपने दम पर सफलता हासिल की। 
  2. जिंदगी में सिर्फ और सिर्फ आगे बढ़ना इनकी आदत है। तभी तो प्रियंका फेमिना मिस इंडिया से लेकर आज अन्तर्राष्ट्रीय स्टार तक का सफर तय कर लिया।
  3. प्रियंका ने कभी संयम का साथ नहीं छोड़ा। जब उन्होंने हॉलीवुड में जाने का मन बना लिया तो चाहे वह टीवी सिरीज क्वांटिको हो या कोई हॉलीवुड मूवी, उन्होंने अपने काम को अमेरिका में ही रुकर संयम के साथ पूरा किया। जिसका परिणाम आज आपके सामने है। 
  4. आत्मविश्वास से भरी Piyanka Chopra ने 34 साल की अपनी जिंदगी के सभी रंग देखे है। गम – खुशी, सफलता – असफलता जो आया उसका इन्होंने पूरे आत्मविश्वास के साथ सामना किया। 
  5. लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना अब तो इनकी पहचान बन गई है। पहले फेमिना मिस इण्डिया बनने का लक्ष्य फिर मिस वर्ल्ड उसके बाद बॉलीवुड और अब हॉलीवुड में अपने अभिनय का लोहा मनवाने का लक्ष्य। 
  6. डैडीज लिटिल गर्ल इस शब्द को प्रियंका अपने पापा का आशीर्वाद मानती है। यह अपने पापा से बहुत प्यार करती है और प्रियंका का यह मनना है कि पापा के आशीर्वाद के बिना सफलता पाना मुश्किल था। आज प्रियंका के पापा उनके साथ नहीं है लेकिन डैडीज लिटिल गर्ल नाम का टैटू उनके हाथ पर हमेशा रहेगा और इसे यह अपने पापा का आशीर्वाद मानती है। 

प्रियंका चोपड़ा का घर : प्रियंका hollywood में अपने career को कितना seriously ले रही है इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि प्रियंका ने न्यूयार्क में बहुत ही आलीशान घर लिया है और अपने career पर पूरा फोकस कर रही है। 

प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय
Priyanka Chopra Biography In Hindi

प्रियंका चोपड़ा के अवार्ड / Priyanka Chopra Awards

  • Femina Miss India World (2000)
  • Miss world  (2000)
  • Asia Beauty Queen (2000)
  • Best Debut Film (अंदाज 2003)
  • सर्वश्रेष्ठ नकारात्मक भूमिका ( ऐतराज 2004)
  • सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री नेशनल अवार्ड (फैशन 2008)
  • फिल्मफेयर अवार्ड (फैशन 2008)
  • बेस्ट ऐक्ट्रेस अवार्ड (7 खून माफ 2011)
  • सर्वश्रेठ सह – कलाकार (बाजीराव मस्तानी 2015)
  • अमेरिकी TV show क्वांटिको 2015 को शुरू कर प्रियंका चोपड़ा ‘अमेरिकी नेटवर्क सीरीज हैडलाइन करने वाली पहली दक्षिण एशियाई महिला हैं। 
  • पीपल्स च्वाइस अवार्ड (For Quantico serial)
  • भारत सरकार ने Priyanka Chopra की उपलब्धियों पर उन्हें 2016 में इन्हें पद्मश्री पुरस्कार देकर सम्मानित किया। 
  • इसके अलावा प्रियंका ने हार्पर बाजार की सर्वश्रेठ 150 फैशनेबल महिलाओं की सूची में भी अपनी जगह बनाई है। 

जलवा बरकरार : सर्वे ने भी माना एंजेलिना जोली से खुबसूरत है 

पूर्व विश्व सुंदरी और अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा विश्व की दूसरी सबसे खुबसूरत महिला चुनी गई है। प्रियंका ने यह खिताब एंजेलिना जोली, एमा वॉटसन, ब्लेक लाइवली जैसी खुबसूरत महिलाओं को पीछे छोड़ते हुए हासिल किया है। लॉस एंजिलिस स्थित सोशल मिडिया नेटवर्क साइट ने सर्वे की लिस्ट में बेयॉन्से को पहली तथा प्रियंका चोपड़ा को दुनिया की दूसरी सबसे खुबसूरत महिला करार किया है। 

इस सूची में तीसरा स्थान मॉडल टेलर हिल को मिला है। 34 वर्षीय चोपड़ा सिर्फ बेयॉन्से से पीछे रह गई लेकिन इसका उन्हें कोई मलाल नहीं है | प्रियंका का कहान है पॉप स्टार बेयॉन्से मेरे लिए भी नम्बर वन है। 

Priyanka Chopra Biography In Hindi
Priyanka Chopra Biography In Hindi

फिल्मों में अभिनय करने के अलावा यह गाना भी गाती है। इतना ही नहीं इन्होंने भारत के कई राष्ट्रीय अखबारों के लिए कॉलम भी लिखा है। यह अनेक परोपकारी गतिविधियों महिला शिक्षा, महिला सुरक्षा, प्रकृति, स्वास्थ्य, सैम लैंगिकता का प्रचार – प्रसार आदि से भी जुडी है इनके परोपकारी गतिविधियों को देखकर यूनिसेफ ने 2010 में इन्हें सद्भावना राजदूत के रूप में नियुक्त किया था। आज Priyanka Chopra अपने अभिनय, मनावसेवी और सामाजसेवी  कार्यों की वजह से सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी अपनी एक पहचान बना ली हैं। 

निवदेन – Friends अगर आपको प्रियंका चोपड़ा की जीवनी पर यह आर्टिकल पसंद आई हो तो इसे जरुर share करें और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं |

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

32 thoughts on “देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा का जीवन परिचय (Priyanka Chopra Biography In Hindi)

  1. Priyanka Chopra एक सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री है ,जिन्हें हर कोई पसन्द करता है ,बबिता जी आपने Priyanka Chopra के जीवन से जुड़ी सभी बातों को बहुत ही सुन्दर ढंग से प्रस्तुत किया है इसके लिए आपका बहुत – बहुत धन्यवाद

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *