दिशा पटानी
Hindi Post Hindi Stories विविध

दिशा पाटनी जीवन परिचय (Disha Patani Biography in Hindi)

Cadbury Dairy Milk Silk के add में पहली बार इस actress को देखकर मेरे मुंह से अनायास ही निकल गया था wow कितनी खूबसूरत है। उस वक्त मुझें इस actress का नाम भी नहीं मालूम था। लेकिन जब मैंने movie M. S. Dhoni : The Untold Story देखी, मैं तो इस actress की फैन ही हो गई और सिर्फ मैं ही नहीं बल्कि मेरे जैसे लाखों लोग Disha Patani के फैन हो गए। आइए जानते है सबके दिलों पर राज करने वाली Disha Patani Biography.

दिशा पाटनी की जीवनी (Disha Patani Biography in Hindi)

दिशा पाटनी बायोग्राफी
दिशा पाटनी बायोग्राफी

Name  – Disha Patani (Indian film actress)

Born  – 13 June 1992  

Height – 5’7’

Residence – Bareilly, Uttar Pradesh

Father     – Jagdish Singh Patani

Profession – Actress and Model

Disha Patani का जन्म स्थान

दिशा पाटनी एक Indian film actress और model हैं। यह उत्तराखंड के एक छोटे से शहर टकनपुर (Tanakpur) से ताल्लुक रखती है। इनका परिवार बरेली में रहता है। दिशा का जन्म-स्थान भी बरेली (Bareilly, Uttar Pradesh) ही है। इनके पिता Jagdish Singh Patani UP पुलिस में CO हैं। 

जरुर पढ़े : देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा की कहानी

दिशा पटानी की शिक्षा ( दिशा पटानी एजुकेशन )

दिशा पाटनी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बरेली में की। 2011 में बरेली से Intermediate करने के बाद आगे की पढाई करने के लिए लखनऊ आ गई। यहाँ पर इन्होंने लखनऊ के Amity University में बायोटेक में एडमिशन लिया। 

दिशा पाटनी का Model से Femina Miss India 2013 में 1st runner up चुने जाने तक का सफर

Disha Patani ने Amity University में पढाई के दौरान पहली बार मॉडलिंग में भाग लिया। इसके बाद तो दिशा ने मॉडलिंग के क्षेत्र में एक के बाद एक खिताब अपने नाम करती गई। पहले वह Miss Lucknow, Miss UP और फिर Miss North चुनी गयी। दिशा पटानी Femina Miss India 2013 में 1 st runner up चुनी गई थी। 

जरुर पढ़े : Mr. Perfectionist आखिर Aamir Khan ही क्यों ?

दिशा पटानी का Filmy Career (Disha Patani Movies)

2015 में पहली बार Cadbury Dairy Milk Silk के advertisement से Disha Patani ने सबको अपनी मौजूदगी का एहसास करा दिया था। इनकी पहली debut फिल्म Loafer थी जो तेलगू भाषा में बनी थी। इस movie के directer Puri Jagannadh थे। 

2016 में दिशा पटानी ने Tiger Shroff के साथ एक music video Befikra में काम किया।  2016 में ही दिशा पटानी ने बालीवुड movie “M. S. Dhoni : The Untold Story” में काम किया | यह फिल्म सुपरहिट हुई और इसके साथ ही Disha सबके दिलों पर छा गई। 

M.S. Dhoni : The Untold Story movie में सुशांत सिंह राजपूत महेंद्रसिंह धोनी के किरदार में थे और दिशा पटानी ने सुशांत सिंह राजपूत यानि महेंद्रसिंह धोनी की girlfriend का रोल किया था। इस फिल्म में दिशा की acting को खूब सराहा गया। 

दिशा पाटनी जीवनी
source : Topwallpapershd.com

M.S. Dhoni : The Untold Story movie की सफलता के बाद दिशा पाटनी Jackie Chan के साथ इंडो चाइनीज फिल्म “Kung Fu Yoga” movie में काम किया है | इस movie ने Disha Patani को International Star बना दिया।|

जरुर पढ़े : सच्चा प्यार क्या होता है और कैसे जाने आप प्यार में है ?

दिशा पाटनी के बारे में 9 दिलचस्प  बातें

9 Unknown Facts about Disha Patani जो आप नहीं जानते

  • दिशा पाटनी को Indore में हुई Femina Miss India 2013 में 1 st runner up चुना गया था। 
  • Tech student दिशा पाटनी ने modelling assignments मिलने पर B. Tech के पढाई बीच में ही छोड़ दी थी ताकि वह glamour industry में अपना career बना सके। 
  • दिशा पटानी की पहली debut film Loafer थी जो कि एक तेलगू भाषा की film थी। 
  • Baaghi movie के लिए पहले दिशा पटानी का नाम चयन किया गया था लेकिन बाद में यह movie Shardha Kapoor के हिस्से में चली गई। 

जरुर पढ़े : चायवाली  Chaiwali Uppma Virdi की success story

  • 2017 में दिशा पटानी ने International Superstar Jackie chan के साथ Kung Fu Yoga Movie में काम किया है। यह movie 28 भाषा में रिलीज की गई है जिसमे हिंदी भाषा भी शामिल है। 
  • दिशा पटानी ने आइलैंड में हो रही Kung Fu Yoga Movie में एक action सिक्वेंस के लिए माइनस पांच डिग्री (- 5 degree) में शूटिंग की हैं। 
  • प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के बाद Disha Patani तीसरी ऐसी अभिनेत्री है जो hollywood में सफलतापूर्वक काम कर रही है। 
  • Disha Patani असल जिंदगी में Tiger Shroff को डेट कर रही है | लेकिन उन्होंने टाइगर श्राफ की girlfriend के बजाय अपनी खुद की पहचान बनाई है। 
  • आज दिशा पटानी को top talented actress में गिना जाता है।|

निवदेन – Friends अगर आपको दिशा पाटनी बायोग्राफी अच्छी लगी हो तो इसे जरुर share कीजियेगा और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं |

Loading...

Babita Singh
Hello everyone! Welcome to Khayalrakhe.com. हमारे Blog पर हमेशा उच्च गुणवत्ता वाला पोस्ट लिखा जाता है जो मेरी और मेरी टीम के गहन अध्ययन और विचार के बाद हमारे पाठकों तक पहुँचाता है, जिससे यह Blog कई वर्षों से सभी वर्ग के पाठकों को प्रेरणा दे रहा है लेकिन हमारे लिए इस मुकाम तक पहुँचना कभी आसान नहीं था. इसके पीछे...Read more.

46 thoughts on “दिशा पाटनी जीवन परिचय (Disha Patani Biography in Hindi)

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *