कभी न कभी यह सवाल सभी students के सामने आकर खड़ा हो ही जाता है कि किस career या profession का चुनाव करके life में आगे बढ़ा जाए | ऐसे में MBA आपके लिए एक अच्छा option हो सकता है | MBA का क्रेज career बनाने की दृष्टि से युवाओं के लिए हमेशा से आकर्षण का केंद्र रहा है | MBA करने के लिए मुख्य रूप से तीन option होते है | रेगुलर कोर्स (Regular course), पार्ट टाइम एमबीए (Part Time MBA ) और पत्राचार (Correspondence course) |
Part time MBA course information in hindi
What is Master Business Administration (MBA क्या है ?)
Master Business Administration (MBA) को सीधे शब्दों में कहा जाए तो यह किसी भी कारोबार को चलाने के लिए कौशल विकसित करने वाला प्रोग्राम है | MBA की डिग्री अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता रखती है |
Master Business Administration (MBA) में एडमिशन लेने के लिए योग्यता
- आर्ट्स (Arts), कॉमर्स (Commerce) या साइंस (Science) विषयों में कम से कम 50 प्रतिशत अंको के साथ ग्रेजुएशन (graduation)होना जरुरी है | SC / ST / PWD candidates के लिए न्यूनतम 45 प्रतिशत अंक |
- आयु सीमा निर्धारित नहीं है | किसी भी आयु का student MBA कर सकता है |
Also Read : Successful career guidance for students – hindi
MBA Programs in India
Master Business Administration (MBA) के अंतर्गत चलाए जाने वाले कुछ प्रोग्राम्स के नाम –
- फुल टाइम प्रोग्राम -2 ईयर (Full time program – 2 year)
- पार्ट टाइम MBA (3 ईयर) (Part time program – 3 year)
- एग्जिक्युटिव MBA प्रोग्राम (Executive program)
- डिस्टेंस लर्निंग / पत्राचार MBA (Distance Learning / Correspondance MBA)
Top MBA colleges in India में प्रवेश कैसे मिलता है ?
किसी अच्छे institute से MBA करने के लिए कैट (CAT), मैट (MAT), जेएमएटी, एक्सएटी (XAT), आईबीएसएटी (IBSAT), एफएमएस (FMS), एनएएमटी (NMAT), एसएनएपी (SNAP) आदि entrance exam में सफल होना पड़ता है | एक अच्छे institute से management का course करने पर आपको एक बढियां नौकरी और अच्छी सैलरी की सम्भावना बढ़ जाती है | Master Business Administration (MBA) के अंतर्गत चलाए जाने वाले इन्ही प्रोग्राम्स में से ही एक Part time MBA प्रोग्राम है |
Part time MBA in India
कभी – कभी ऐसा भी होता है कि आपको अपनी पसंद के institute में दाखिला नहीं मिल पाता है या फिर आप job करते है और regular class के लिए आप के पास टाइम नहीं होता है तो इसमें आपको निराश होने की जरुरत नहीं है | अगर आप की रूचि MBA करने की है तो आप अपना कदम Part time MBA की ओर बढ़ा सकते है और अपने career को एक नयी उडान दे सकते है |
Also Read : How to prepare for exams in hindi
Part Time Master Business Administration (MBA) करने के लिए योग्यता
- आर्ट्स, कॉमर्स या साइंस विषयों में कम से कम 45 प्रतिशत अंको के साथ ग्रेजुएशन होना जरुरी है |
- 2 / 3 / 5 वर्ष या इससे अधिक समय का किसी प्रतिष्ठित commercial / industrial / सरकारी संस्थान में एग्जीक्युटिव (executive) या एड्मिनिस्ट्रेटिव (administrative) कार्य का अनुभव |
- Post graduation में 55 प्रतिशत से ज्यादा अंक पाने वाले आवेदकों के लिए graduation स्तर पर न्यूनतम 45 प्रतिशत अंको की शर्त में छूट का भी प्रावधान है |
पार्ट टाइम एमबीए (Part Time MBA) की प्रवेश प्रक्रिया / Selection Procedure
- Part Time MBA institution द्वारा admission की जानकारी major newspapers में प्रकाशित की जाती है | आप institution की website से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है |
- Application forms भरने के पश्चात् eligible students को written exam के और interview / GD के लिए बुलाया जाता है |
पार्ट टाइम एमबीए (Part Time MBA) करने के फायदे
- आप नौकरी के साथ – साथ इस कोर्स (course) को कर सकते है क्योंकि इस course की classes प्राय: देर शाम या weekend में संचालित की जाती है |
- आप को अपनी कार्यानुभव के दौरान ही व्यवसायिक समस्याओं का समाधान इन classes से मिल जाता है |
- कम उम्र में रोजगार या स्वरोजगार को अपनाने वाले लोगों के लिए आधुनिक प्रबंधन की विधियों को समझने के अलावा आत्मविश्वास जगाने की दृष्टि से भी ऐसे कोर्सेंज लाभदायक है |
- पार्ट टाइम एमबीए लगभग 3 साल का होने के कारण आप पाठ्यक्रम के फीस का भारी – भरकम बोझ आसानी से उठा सकते है |
- यह प्रोग्राम उन वर्किंग प्रोफेशनल्स (working professionals) के लिए भी अच्छा है जो पढाई को ज्यादा समय नहीं दें सकते |
- यदि आपका सपना मैनजमेंट के क्षेत्र में करियर बनाने है लेकिन किसी कारणवस आप पढाई से दूर हो गए है तो क्या हुआ ? आप पार्ट टाइम एमबीए से अपना सपना पूरा कर सकते है |
Also Read : कभी न छोड़े उम्मीदों का साथ
Best Part Time MBA Institutes in India
India में पार्ट टाइम एमबीए (Part Time MBA ) कराने वाले प्रमुख संस्थान (institute) के नाम निम्नलिखित है –
- Faculty of Management Studies, दिल्ली यूनिवर्सिटी
- गुरु गोविन्द सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी, दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ फॉरेन ट्रेड, दिल्ली
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, अहमदाबाद
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, कोलकाता
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, लखनऊ
- इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट, बेंगलूर
- निरमा इंडियन इंस्टीट्यूट मैनेजमेंट, अहमदाबाद
- ए. एन. मिश्रा कॉलेज ऑफ बिजनेस मैनेजमेंट, पटना
क्या पार्ट टाइम MBA करने से नौकरी मिल सकती है ?
बहुत से लोगों का यह सवाल होता है कि क्या पार्ट टाइम MBA करने से नौकरी मिल सकती है ? तो दोस्तों MBA करने के पश्चात् job की कोई guarantee नहीं होती है लेकिन अगर आप सरकार (government) के द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान से पार्ट टाइम MBA करते है और आप के पर्सेन्टेज (percentile) high है और आपका proper certified course है तो आपको अच्छी नौकरी जरुर मिलेगी |
ख्याल रखें
आजकल कॉरपरेट सेक्टर की कम्पनियाँ students में डिग्री के साथ – साथ और भी बहुत कुछ देखती है जैसे – एप्टीटयूट (aptitude), कम्युनिकेशन स्किल्स (communication skills), सॉफ्ट स्किल्स (soft skills), लीडरशिप (leadership) इत्यादि | इसलिए डिग्री के साथ – साथ इन skills का होना भी जरुरी होता है | MBA की डिग्री आप को career की उचाईंयां छूने में मदद करती है लेकिन हर level के student के अन्दर चाहे वह रेगुलर MBA हो या पार्ट टाइम MBA उपर्युक्त दक्षताओं का होना भी जरुरी होता है |
निवदेन – Friends अगर आपको Part Time MBA पर यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे जरुर share कीजियेगा और हाँ हमारा free email subscription जरुर ले ताकि मैं अपने future posts सीधे आपके inbox में भेज सकूं |
Very nice & informative article.
Kya government employed bhi kar sakta hai mba
Vinod जी सरकारी नौकरीपेशा भी part time mba कर सकते है लेकिन इसके लिए एडमिशन लेने वाले कॉलेज की कुछ प्रक्रियाओं को पूरा करना होगा |
Kya cat exam Ke bad IIM me hi admission milta he…. Kise Aur university se MBA nhi kr sakte jese udaipur ka FMS university.
Prachi ji, IIM me admission ke liye aapko CAT ka exam pass karna hoga. FMS udaipur me admission aapko CMAT ke exam se mil sakta hai.
Mam me BA 2year ka student hu or m mba karna chahta hu so please mujhe kya karna chahiye
Mukesh जी , आप BA complete करने के बाद MBA कर सकते है | MBA entrance exam की तैयारी करने के लिए अभी आपके पास 1 साल का समय है | मेहनत से तैयारी करिए आपका MBA में selection जरुर होगा |
बहुत ही जरुरी और लाभदायक जानकारी दी है आपने बबीता जी…..ये पोस्ट दोनों तरह के छात्रो के लिए मददगार होगी और उनका मार्गदर्शन करेगी ….जो नए हैं उनके लिए भी और जो जॉब कर रहे हैं उनके लिए भी…
धन्यवाद Pushpendra जी ।
aap ne yah post bahut hi achha Likha hai sabhi logo ke liye useful hai thanks Babita ji ??
धन्यवाद Sandeep जी ।